अकासा एयर ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु के बीच उड़ान शुरू करेगी, एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश के राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाई अड्डे से ग्वालियर को दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ने वाली अकासा एयर की नियमित उड़ान सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सिंधिया ने कहा कि अकासा एयर की नई सेवाएं, ग्वालियर-दिल्ली-बेंगलुरु और बेंगलुरु-दिल्ली-ग्वालियर, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी, जिससे यात्रियों को प्रमुख शहरों तक तेज और अधिक विश्वसनीय पहुंच मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा, “आधुनिक हवाई अड्डे के माध्यम से इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का हमारा संकल्प अब ठोस रूप ले रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
एयर इंडिया और इंडिगो के बाद, अकासा एयर ने पिछले महीने मध्य पूर्व में बदलते भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर अपनी उड़ानों पर ईंधन अधिभार की घोषणा की थी।
एक्स पर एक पोस्ट में, एयरलाइन ने कहा कि यह अधिभार उसके घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 199 रुपए से 1300 रुपए तक होगा।
यह अधिभार 15 मार्च, 2026 को रात 12:01 बजे के बाद की गई सभी बुकिंग पर लागू होगा, जबकि उससे पहले बुक की गई टिकटों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
इसकी वजह मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमत में इजाफा होना है। इससे ब्रेंट क्रूड का दाम बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो कि एक फरवरी युद्ध शुरू होने से पहले करीब 70 डॉलर के आसपास था। दूसरी तरफ डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Falsa Sharbat Recipe: इस गर्मी ट्राई करें फालसे का ठंडा-ठंडा शरबत, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
Falsa Sharbat Recipe: गर्मियों की दोपहर में लोग खूब चाव से फालसे में काला नमक छिड़कर खाते हैं. और क्यों न खाएं ये फल सिर्फ इन दिनों में ही मिलता है. फालसे ठंडे, ताजगी से भरे और विटामिन-सी के सोर्स होते हैं. आयुर्वेद में इस फल को औषधियों गुणों से भरपूर बताया गया है. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. आपने इस फल को तो खा लिया पर कभी इसका शरबत पिया है? अगर नहीं तो एक बार इस सीजन में फालसे का खट्टा-मीठा शरबत बनाकर जरूर ट्राई करें.
फालसा शरबत जरूर पिएं
विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फालसा हमारी बॉडी को ठंडा रखता है. फालसे खाने से हमारे शरीर को लू नहीं लगती है. उत्तर भारत में फालसे का शरबत जरूर पीना चाहिए. आइए आपको बताते हैं फालसा शरबत बनाने की शेफ स्टाइल रेसिपी.
ये भी पढ़ें- Sandwich Maker Dishes: सैंडविच मेकर में बनाएं सैंडविच से हटकर ये 5 टेस्टी डिशेज
फालसा शरबत के बेमिसाल लाफ
नेचुरल कूलर- फालसे की तासीर ठंडी होती है. इसे पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और हीट स्ट्रोक से बचाती है.
पाचन में मददगार- फालसे में मौजूद फाइबर पेट दर्द और गर्मियों में होने वाली पेट की समस्या से राहत दिलाता है.
आयरन का सोर्स- इसका शरबत पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है. फालसे खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल इंक्रीज होता है.
स्किन के लिए वरदान- फालसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने से गर्मियों में पिंपल्स और फुंसी-फोड़े नहीं होते हैं.
फालसा शरबत बनाने की सामग्री
- ताजा फालसा
- पुदीने के पत्ते
- ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े
- चीनी या मिश्री
- काला नमक और सफेद नमक
- भुना हुआ जीरा पाउडर
फालसा शरबत बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे फालसों को अच्छी तरह से धोकर उन्हें सूखने देना है.
- इसके बाद एक बाउल में फालसे निकाल लें और उसमें चीनी या मिश्री मिलाकर, दोनों प्रकार के नमक डालें. अब इसे हाथों से अच्छे से मसल लें.
- आपको मिक्सर का इस्तेमाल नहीं करना है क्योंकि उससे बीज भी पिस जाएंगे, जिससे शरबत में कड़वाहट आ सकती है.
- अब फालसे को छलनी में डालकर अच्छे से मसल-मसल कर पल्प तैयार करें. इस दौरान बीच-बीच में थोड़ा ठंडा पानी भी डालते रहें. इसे तब तक मसले जब तक सभी फालसों के बीज अलग न हो जाएं. जब सारा गूदा निकल जाए तो उसमें और थोड़ा पानी डालकर मिक्स करें. बीजों को फेंक दें.
- फालसा शरबत की कंसिस्टेंसी देखें. यह ज्यादा पतला और मोटा नहीं होना चाहिए. सर्व करने के लिए गिलास में निकालें. उसके ऊपर पुदीने के कटे पत्ते डालें, भुना जीरा पाउडर डाले और बर्फ डालकर परोसे.
ये भी पढ़ें- Kharbuja Ice Cream Recipe: गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट ठंडी-ठंडी खरबूजा आइसक्रीम, नोट करें स्टेप-बाय-स्पेट रेसिपी
Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















