Responsive Scrollable Menu

कौन हैं 'Krishnavataram' में कृष्ण का रोल प्ले करने वाले सिद्धार्थ? बिग बॉस फेम विकास गुप्ता से है खास कनेक्शन

Krishnavataram Part 1: बॉलीवुड फिल्मों में इस समय रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण' को लेकरजबरदस्त बज बना हुआ है. लेकिन  भगवान राम से पहले दर्शकों को बड़े पर्दे पर भगवान कृष्ण की दिव्य लीला देखने को मिलने वाली है. फिल्म 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) भगवान कृष्ण के रोल में नजर आने वाले हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये सिद्धार्थ हैं  कौन, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में-

कौन हैं एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता?

सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) एक मॉडल और एक्टर है. उन्होंने कई फिल्मों और वेब शोज में काम किया है. साल 2014 में सिद्धार्थ ने 'कुकू माथुर की झंड हो गई' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. वहीं, वो एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में  'राहुल' का किरदार निभा चुके हैं. उन्हें द पूर्वांचल फाइल्स  में भी देखा गया है. हालांकि लोग उन्हें सिंगर ध्वनि भानुशाली के 'वास्ते' म्यूजिक वीडियो के लिए जानते हैं. इसमें उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था.

बिग बॉस फेम विकास गुप्ता से है कनेक्शन

ये बहुत कम लोग जानते हैं कि 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' (Krishnavataram Part 1) के एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता का बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11)  से सुर्खियों बटोरने वाले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) से खास कनेक्शन हैं. दरअसल, सिद्धार्थ विकास के छोटे भाई हैं. लेकिन इन दोनों भाईयों के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं है. दोनों सालों से एक दूसरे से बात नहीं करते हैं और इसका रिश्ता टूट चुका है. इस बारे में खुद विकास ने खुलासा किया था. 

क्यों है दोनों भाईयों के बीच अनबन?

दरअसल, विकास गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बिसैक्सुअल (bisexual) होने की बात सामने आने के बाद उनके परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था. इतना ही नहीं उनका भाई  सिद्धार्थ भी उनसे बात नहीं करता था और दूसरी बना ली थी. बिग बॉस 14 के दौरान विकास गुप्ता ने भाई सिद्धार्थ पर अपनी मां को उनसे दूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था. तब से ही विकास और उनके भाई कभी साथ नजर नहीं आते हैं. सिद्धार्थ भी किसी फैमिली फंक्सन हो या पार्टी विकास को शामिल नहीं करते हैं. 

कैसा है  'कृष्णावतारम: पार्ट 1' का ट्रेलर?

'कृष्णावतारम: पार्ट 1' के ट्रेलर की बात करे तो इसमें भगवान कृष्ण काबचपन, बांसुरी की मधुर धुन और राधा के साथ उनका प्यारा रिश्ता सब कुछ दिखाया गया है. इसके बाद उनकी शादीसे लेकर हर एक कहानी को दिखाया गया है. आगे चलकर कुरुक्षेत्र के युद्ध का दृश्य भी दिखाया जाता है, जहां श्रीकृष्ण अर्जुन को सही रास्ता दिखाते हैं. कुल मिलाकर यह फिल्म भक्ति भाव को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी. कृष्ण के रोल में सिद्धार्थ बेहद शानदार लग रहे हैं. बता दें, ये फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और पहला भाग 7 मई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- जब किसान बनकर करोड़ों के कर्ज में डूब गए थे साराभाई फेम राजेश कुमार, बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी थी सब्जियां

 

Continue reading on the app

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को शामिल किया है।

मैगजीन ने अपनी ताजा सूची में विभिन्न क्षेत्रों के उन व्यक्तियों को शामलि किया है जिनका काम इनोवेशन, क्रिएटिविटी, लीडरशीप और सामाजिक प्रभाव के माध्यम से ग्लोबल नैरेटिव को प्रभावित कर रहा है।

लिस्ट में सुंदर पिचाई को गूगल इकोसिस्ट में उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में लीडरशीप के लिए जगह दी गई है।

उनकी लीडरशीप में, एआई टूल्स को सर्च, एंड्रॉइड और क्रोम जैसे उत्पादों में एकीकृत किया गया है, और कंपनी बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच अपने जेमिनी प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

टाइम मैगजीन में प्रकाशित पिचाई की प्रोफाइल लिखने वाले एआई एक्सपर्ट एंड्रयू एनजी ने कहा कि ऐसे युग में जहां एआई ज्ञान और कार्य को नया आकार दे रही है, उनका प्रभाव इस बात में निहित है, कि इसका कितना व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

वहीं, आर्टिस्ट लिस्ट में रणवीर कपूर को उनकी विशिष्ट अभिनय शैली और सहज प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिसने भारतीय सिनेमा में दर्शकों की अपेक्षाओं को नया रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके कार्यों ने भारतीय कहानी कहने की कला को व्यापक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में भी योगदान दिया है।

इसके अलावा, शेफ विकास खन्ना को उनकी कुकिंग में उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय और सांस्कृतिक योगदान के लिए भी सम्मानित किया गया।

टाइम मैगजीन में कहा गया कि उनके काम की सराहना इस बात के लिए की जाती है कि उन्होंने भोजन को संस्कृतियों के बीच एक सेतु के रूप में इस्तेमाल किया और भारतीय परंपराओं को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया।

खन्ना की प्रोफाइल लिखने वाले शेफ एरिक रिपर्ट ने कहा कि खन्ना का प्रभाव केवल सफलता में ही नहीं, बल्कि दूसरों को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने में भी निहित है। उन्होंने आगे कहा कि अपने रेस्टोरेंट बंगलो के माध्यम से खन्ना ने एक ऐसा स्थान बनाया है जहां भोजन स्मृति और विरासत से जुड़ी कहानियों का माध्यम बन जाता है।

इसके अलावा लिस्ट में शामिल व्यक्तियों में यूट्यूब के सीईओ नील मोहन, न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी, पोप लियो एक्सआईवी, आर्टेमिस II मिशन के कमांडर रीड विजमैन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शामिल हैं।

इस सूची में प्रमुख एशियाई नेता भी शामिल हैं, जिनमें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और नेपाल के युवा प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह शामिल हैं।

वार्षिक टाइम100 लिस्ट राजनीति, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन, व्यापार और संस्कृति के क्षेत्र में उन वैश्विक हस्तियों को सम्मानित करती है जो चर्चाओं को आकार दे रहे हैं और दुनिया भर में बदलाव ला रहे हैं।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ऐसा पहली बार हुआ है... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ बनाया कीर्तिमान

Abhishek Sharma fastest 2000 ipl runs: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मात्र 22 गेंदों में 59 रनों की आतिशी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस दौरान उन्होंने दिग्गज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन (1193 गेंद) बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक अब आईपीएल इतिहास में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 6 बार फिफ्टी लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. Sat, 18 Apr 2026 23:22:13 +0530

  Videos
See all

'Congress और उनके साथी परिसीमन पर झूठ बोल रहे हैं' #congress #shortsvideo #womenreservationbill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T18:04:59+00:00

केंद्रीय कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत! #shortsvideo #governmentjobs #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T18:05:25+00:00

आधी आबादी का अधिकार, इनकार पर आर-पार!| Women Reservation Bill Fail | PM Modi| Rahul | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T18:15:06+00:00

PM Modi News: 'हम सफल नहीं हो पाए..' PM मोदी भावुक हो गए ! #shorts #pmmodi #ytshorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T18:15:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers