अमरावती स्कैंडल में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार, SIT का गठन; मिट्टी में मिला अयान का घर
अमरावती स्कैंडल में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद तनीवर सहित चार लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है. अमरावती रुरल एसपी ने बताया कि हमने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है...........खबर अपडेट की जा रही है.
कौन हैं 'Krishnavataram' में कृष्ण का रोल प्ले करने वाले सिद्धार्थ? बिग बॉस फेम विकास गुप्ता से है खास कनेक्शन
Krishnavataram Part 1: बॉलीवुड फिल्मों में इस समय रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण' को लेकरजबरदस्त बज बना हुआ है. लेकिन भगवान राम से पहले दर्शकों को बड़े पर्दे पर भगवान कृष्ण की दिव्य लीला देखने को मिलने वाली है. फिल्म 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) भगवान कृष्ण के रोल में नजर आने वाले हैं. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर ये सिद्धार्थ हैं कौन, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में-
कौन हैं एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता?
सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) एक मॉडल और एक्टर है. उन्होंने कई फिल्मों और वेब शोज में काम किया है. साल 2014 में सिद्धार्थ ने 'कुकू माथुर की झंड हो गई' से एक्टिंग में डेब्यू किया था. वहीं, वो एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स में 'राहुल' का किरदार निभा चुके हैं. उन्हें द पूर्वांचल फाइल्स में भी देखा गया है. हालांकि लोग उन्हें सिंगर ध्वनि भानुशाली के 'वास्ते' म्यूजिक वीडियो के लिए जानते हैं. इसमें उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था.
बिग बॉस फेम विकास गुप्ता से है कनेक्शन
ये बहुत कम लोग जानते हैं कि 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' (Krishnavataram Part 1) के एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता का बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) से सुर्खियों बटोरने वाले विकास गुप्ता (Vikas Gupta) से खास कनेक्शन हैं. दरअसल, सिद्धार्थ विकास के छोटे भाई हैं. लेकिन इन दोनों भाईयों के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं है. दोनों सालों से एक दूसरे से बात नहीं करते हैं और इसका रिश्ता टूट चुका है. इस बारे में खुद विकास ने खुलासा किया था.
क्यों है दोनों भाईयों के बीच अनबन?
दरअसल, विकास गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बिसैक्सुअल (bisexual) होने की बात सामने आने के बाद उनके परिवार ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था. इतना ही नहीं उनका भाई सिद्धार्थ भी उनसे बात नहीं करता था और दूसरी बना ली थी. बिग बॉस 14 के दौरान विकास गुप्ता ने भाई सिद्धार्थ पर अपनी मां को उनसे दूर करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था. तब से ही विकास और उनके भाई कभी साथ नजर नहीं आते हैं. सिद्धार्थ भी किसी फैमिली फंक्सन हो या पार्टी विकास को शामिल नहीं करते हैं.
कैसा है 'कृष्णावतारम: पार्ट 1' का ट्रेलर?
'कृष्णावतारम: पार्ट 1' के ट्रेलर की बात करे तो इसमें भगवान कृष्ण काबचपन, बांसुरी की मधुर धुन और राधा के साथ उनका प्यारा रिश्ता सब कुछ दिखाया गया है. इसके बाद उनकी शादीसे लेकर हर एक कहानी को दिखाया गया है. आगे चलकर कुरुक्षेत्र के युद्ध का दृश्य भी दिखाया जाता है, जहां श्रीकृष्ण अर्जुन को सही रास्ता दिखाते हैं. कुल मिलाकर यह फिल्म भक्ति भाव को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी. कृष्ण के रोल में सिद्धार्थ बेहद शानदार लग रहे हैं. बता दें, ये फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और पहला भाग 7 मई को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- जब किसान बनकर करोड़ों के कर्ज में डूब गए थे साराभाई फेम राजेश कुमार, बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी थी सब्जियां
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















