Responsive Scrollable Menu

घर पर फ्राइड राइस बनाते ही क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वो आसान ट्रिक्स, जिससे हर बार मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Perfect Fried Rice Recipe: फ्राइड राइस खराब होने की सबसे बड़ी वजह होती है नमी और गलत टेक्निक. ताजा चावल, ज्यादा पानी, ज्यादा सॉस और धीमी आंच इन सब कारणों से चावल गीला और चिपचिपा हो जाता है. अगर आप एक दिन पुराना चावल इस्तेमाल करें, कम सॉस डालें, हाई फ्लेम पर पकाएं और पैन में जगह रखें, तो हर बार आपको परफेक्ट रिजल्ट मिलेगा.

Continue reading on the app

लेंसकार्ट के 'स्टाइल गाइड' पर भड़के अशोक पंडित:कहा- हिजाब ठीक, लेकिन तिलक-बिंदी और कलावा नहीं; कंपनी के बायकॉट की अपील की

फिल्ममेकर अशोक पंडित लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए जारी स्टाइल गाइड को लेकर भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कंपनी के बायकॉट करने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अशोक पंडित ने स्टाइल गाइड की फोटो शेयर कर लिखा, "पीयूष बंसल अपने कर्मचारियों से कहते हैं कि हिजाब ठीक है, लेकिन बिंदी/तिलक/कलावा नहीं। लेंसकार्ट एक ऐसी कंपनी है जो हिंदू बहुल भारत में काम करती है, जहां अधिकतर कर्मचारी और उपभोक्ता हिंदू हैं। आप इस पर क्या कहेंगे? यह लेंसकार्ट के कर्मचारियों के लिए स्टाइल गाइड का पेज 11 है। इसका लिंक यहां देख सकते हैं: scribd.com/document/90118…" पगड़ी और हिजाब केवल काले रंग में मंजूर बता दें कि अशोक पंडित ने स्टाइल गाइड की फोटो शेयर की। उसके मुताबिक, हिजाब पहनने की अनुमति है, लेकिन उसका रंग काला होना चाहिए और वह कंपनी के लोगो को कवर नहीं करना चाहिए। पगड़ी भी केवल काले रंग में ही पहनने की अनुमति दी गई है। वहीं, धार्मिक टीका, तिलक, बिंदी या स्टिकर लगाने की अनुमति नहीं है और मेहंदी लगाने पर भी रोक लगाई गई है। गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की टोपी या हैट पहनने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, स्टोर में ब्लू टॉर्च और स्प्रे बोतल रखना, बाल अस्त-व्यस्त होने पर हेयर नेट का उपयोग करना और टैटू छिपाने के लिए काली फिटेड टी-शर्ट पहनना अनिवार्य बताया गया है। बता दें कि अशोक पंडित एक फिल्ममेकर हैं, साथ ही वो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत में नुक्कड़, सर्कस और ये जो है जिंदगी जैसे फेमस शो में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मी चक्कर जैसे शो का डायरेक्शन किया और कोलगेट टॉप 10 व तेरे मेरे सपने जैसे शो भी बनाए। साथ ही उन्होंने द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर और 72 हूरें जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 74 छक्के-64 चौके और 1000 रन, इतनी गेंदों में किया कमाल, मगर नहीं टूटा रिकॉर्ड

IPL के 19 सीजन के इतिहास में कम ही बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने 600 से भी कम गेंदें खेलकर 1000 रन पूरे किए. इस लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है और इस बल्लेबाज ने लिस्ट में सीधे दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. Sat, 18 Apr 2026 17:32:53 +0530

  Videos
See all

चोरी के शक में लोगों ने महिला को किया पुलिस के हवाले #jharkhandnews #women #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:10:11+00:00

स्कूल टीचर का शर्मनाक VIDEO #maharashtranews #viralvideo #teacher #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:09:20+00:00

Dangal: महलों में बैठकर नारी सम्मान की कसमें खाने संसद में पीठ पर छुरी चलाते हैं- Radhika Khera #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:14:31+00:00

Aparna Yadav ने जलाया सपा और कांग्रेस का झंडा #womenreservationbill #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T12:10:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers