Responsive Scrollable Menu

यूपी बना 'भट्टी': एक हफ्ते में 10 डिग्री उछला पारा, बांदा 42 डिग्री के पार, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही कुदरत के तीखे तेवर दिखने शुरू हो गए हैं. पिछले सात दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 10 डिग्री सेल्सियस का भारी उछाल आया है, जिसने राज्य को समय से पहले ही 'भट्टी' में तब्दील कर दिया है. तेज धूप और 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं (लू) ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है.

बांदा ने झुलसाया, ताजनगरी और राजधानी में पारा 40 के पार

बीते 24 घंटों के आंकड़ों ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चिंता में डाल दिया है. बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू गया. राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  तीखी धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है. 

नोएडा और पश्चिमी यूपी 

उधर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में भी सूरज की तपिश चरम पर है. ताजनगरी आगरा में भी पारा 40 के पार निकल चुका है. यानी लोगों को यहां पर सूरज की तपिश ने बेहाल करना शुरू कर दिया है. आने वाले दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक उछाल की संभावना जताई गई है. 

बुंदेलखंड और अन्य जिलों में कैसे रहेंगे हालात

यूपी के अन्य जिलों जैसे झांसी, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों की बात करें तो यहां भी गर्मी की असर दिखाई देने लगा है. तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.  भी गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है. 

पूर्वांचल में 'लू' का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वांचल के जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है. आजमगढ़, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती, मिर्जापुर, बलिया और जौनपुर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने का अलर्ट दिया गया है. फिलहाल आसमान साफ है और किसी भी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता न होने के कारण राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.

अगले 5 दिन  4 डिग्री तक और तापमान बढ़ने के आसार

आईएमडी की मानें तो अगले 4-5 दिनों में गर्मी का प्रकोप और अधिक बढ़ने वाला है. यानी अगले हफ्ते की शुरुआत प्रचंड गर्मी के साथ हो सकती है. यूपीवासियों के लिए जरूरी है कि आने वाले दिनों के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दें. जब तक जरूरी न हो घर से बाहर दोपहर में न निकलें. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है. 

क्यों बढ़ रहा तापमान

तापमान बढ़ने की वजह मौसम का मिजाज है. अप्रैल का अंतिम पखवाड़ा चल रहा है. लिहाजा सूरज की तपिश बढ़ना लाजमी है. लेकिन जिस तरह बीते दिनों बारिश और सर्द हवाओं ने तापमान को लुढ़का रखा था उसमें अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है.  प्रदेश के सभी जिले फिलहाल 'ग्रीन जोन' में हैं, जिसका अर्थ है कि मौसम शुष्क रहेगा और सूरज की किरणें सीधे धरातल को तपाएंगी. 

यह भी पढ़ें - Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी में गर्मी का सितम रहेगा जारी, पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग का अलर्ट

Continue reading on the app

धनिया-टमाटर भूल जाइए, ट्राई करें गांव की फेमस ‘ठेंचा चटनी’, 10 मिनट में होगी तैयार

Thencha chutney recipe: जहां एक ओर धनिया और टमाटर की चटनी हर घर में आम है. वहीं अब पारंपरिक तरीके से बनने वाली ठेंचा चटनी लोगों के बीच खास पहचान बना रही है. यह चटनी न सिर्फ अपने अलग स्वाद के लिए जानी जाती है. बल्कि यह साधारण से साधारण भोजन को भी बेहद स्वादिष्ट बना देती है. अगर थाली में ठेंचा चटनी हो, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है और प्लेट कुछ ही मिनटों में खाली हो जाती है. दरअसल, ठेंचा चटनी की खासियत इसकी सादगी और अनोखे स्वाद में छिपी है. कम सामग्री और आसान विधि के बावजूद इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.

Continue reading on the app

  Sports

'आलू' तो बहाना था... दोस्त की पत्नी के लिए भिड़ गया क्रिकेटर, स्टैंड्स में घुसकर बैट से दर्शक को पीटा

Inzamam ul haq Aloo Incident: साल 1997 में 'आलू' कांड पर वकार यूनिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया. वकार के मुताबिक इंजमाम-उल-हक के गुस्से का असली कारण सिर्फ निजी अपमान नहीं, बल्कि भीड़ द्वारा भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी थी. अपनी दोस्ती निभाने के लिए इंजमाम ने मर्यादा की दीवार लांघी और स्टैंड्स में जाकर दर्शक से भिड़ गए. यह घटना भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच मैदान से परे गहरे आपसी सम्मान और भाईचारे की एक बेमिसाल मिसाल पेश करती है. Sat, 18 Apr 2026 21:17:48 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा...महिलाओं से अधिकार छिनकर खुशी से तालियां बजा रहे थे #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:15:03+00:00

Navneet Rana on Nashik TCS Case : '12 बच्चें पैदा करके एक को आतंकी बना देंगे' #navneetrana #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:09:06+00:00

Breaking News: महिला आरक्षण बिल पर PM Narendra Modi का बड़ा ऐलान | BJP | Congress | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:08:26+00:00

Noida Violence: नोएडा हिंसा से जुड़ी बहुत बड़ी खबर | Breaking News | Top news | Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:06:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers