Responsive Scrollable Menu

वेटरनरी ऑफिसर-असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर एग्जाम एडमिट कार्ड जारी:दो पारियों में 19 अप्रैल को जयपुर में होगी परीक्षा; कुल 1381 पदों पर वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) परीक्षा-2025 एवं सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है। एग्जाम 19 अप्रैल 2026 को होगा। परीक्षा जयपुर जिला मुख्यालय पर सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक दो पारियों में होगी। इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं। पशु चिकित्सा अधिकारी (1100 पद) भर्ती परीक्षा के लिए करीब 5500 अभ्यर्थी 20 केंद्रों पर शामिल होंगे। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (281 पद) के लिए करीब 4 हजार अभ्यर्थी 15 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन नंबर व बर्थ डेट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा में ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी सेंटर पर एंट्री परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित हो जाएं ताकि सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। पहचान पत्र जरूरी है मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाएं। अगर आधार पर फोटो पुरानी या धुंधली है तो ये ले जाएँ- वोटर आईडी पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस (सभी में रंगीन और साफ नया फोटो होना चाहिए) एडमिट कार्ड पर भी अपना लेटेस्ट रंगीन फोटो चिपकाना न भूलें। बिना साफ फोटो वाले पहचान पत्र के अंदर नहीं जाने देंगे। बहकावें में नहीं आएं, सूचना दें आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। ……… पढें ये खबर भी… CBSE 10वीं स्टूडेंट्स बोले-रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव:दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आज से जमा होगी फीस,3 सब्जेक्ट में स्कोर सुधारने का मौका केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया। अजमेर से कई होनहारों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल किए। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कहा कि रेग्यूलर स्टडी से ही सफलता सम्भव है।

Continue reading on the app

UPCISB Recruitment 2026: ग्रेजुएट कैंडिडेट के पास सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, क्लर्क और जेई सहित 2000 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती; यहां से भरें फॉर्म

UPCISB Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सहकारी संस्था सेवा बोर्ड (UPCISB) ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। हाल ही में जारी 2026 अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने कुल 2085 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती प्रदेश की विभिन्न सहकारी संस्थाओं और बैंकों में मानव संसाधन की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर अविश्वसनीय कैच पकड़ने में कैसे हुए कामयाब, सचिन तेंदुलकर ने समझाया गणित, बोले- सिर्फ एक सेकंड के अंदर

Shreyas Iyer Catch: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में एक असंभव जैसा कैच लपककर हर किसी को हैरानी में छोड़ दिया था. मुंबई इंडियंस के डगआउट के पास ही अय्यर ने यह कैच लपका, जहां महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे, जो मुंबई इंडियंस के मेंटोर हैं. तेंदुलकर ने अय्यर के कैच की जमकर तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया कि अय्यर कैसे इस 'असंभव' कारनामे को करने में कामयाब हो गए. Sat, 18 Apr 2026 16:26:57 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Viral: 'जब मेरे पास पैसा नहीं था..' सदन में क्या बोले रवि किशन ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:44:25+00:00

Big Action On Rahul Gandhi Live: अब किस मामले में फंसे राहुल? |CBI | Congress | PM Modi |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:46+00:00

PM Modi To Address Nation: PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित | BJP Vs Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:43:28+00:00

Mumbai में 19 अप्रैल को भव्य ArogyaYatra...आध्यात्म और स्वास्थ्य का अनोखा संगम | Omendra Maharaj Ji #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T11:47:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers