Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश में पारा पहुंचा 42°C के पार, आज 16 जिलों में लू की चेतावनी, इंदौर-उज्जैन संभाग भी रहेंगे गर्म

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।इसका असर जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है। जहां सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी हुई है, वहीं दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

बुधवार (15 अप्रैल 2026) को प्रदेश के 25 शहरों में पारा 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। छतरपुर का नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं खजुराहो व रतलाम में 42 डिग्री रहा। टीकमगढ़, धार, खरगोन, रीवा, मंडला, सतना, सीधी, शाजापुर में तापमान 41 डिग्री और उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल व जबलपुर में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को प्रदेश के 16 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग भी गर्म रहेंगे। फिलहाल एक हफ्ते मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। कहीं भी बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नही है। 17 और 18 अप्रैल से बुंदेलखंड के इलाकों में भी गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर, लगभग 176 किमी/घंटा की गति से, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से अप्रैल अंत में ग्वालियर-चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी का प्रचंड रुप देखने को मिलेगा। यहां के कई जिलों में तापमान 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

Continue reading on the app

Assam HS Result 2026 Out Soon: जानें पूरी जानकारी और रिज़ल्ट डाउनलोड करने का आसान तरीका

Assam HS Result: असम हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी ...

Continue reading on the app

  Sports

अजेय पंजाब को रोकना मुश्किल... दबाव में LSG टीम, कैप्टन ऋषभ पंत के खेलने पर संशय

PBKS vs LSG IPL 2026: अजेय पंजाब किंग्स को आईपीएल के इस सीजन में रोकना किसी भी टीम के लिए मुश्किल चुनौती है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने अभी तक खेले अपने सभी मैच जीतकर 9 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में पहले नंबर पर जगह बना ली है. पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर मौजूद ऋषभ पंत की एलएसजी लगातार दो हार के बाद दबाव में है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. Sat, 18 Apr 2026 18:33:35 +0530

  Videos
See all

Delhi में BJP महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, Women Reservation Bill की विफलता पर Congress को घेरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:06+00:00

Heartwarming Moment of Success: बेटी के टॉपर बनते ही गले लग रो पड़ी माँ ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:15:03+00:00

Breaking News: हाईकोर्ट ने राहुल के खिलाफ FIR के आदेश को रोका | Rahul Gandhi dual citizenship case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:11:45+00:00

Tamil Nadu: Rahul Gandhi के हेलिकॉप्टर की हुई जांच #rahulgandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers