Responsive Scrollable Menu

'मैं अभी ठीक नहीं हूं, मेरे घुटने में दर्द...' विराट कोहली ने इंजरी पर दिया बड़ा बयान, बढ़ाई फैंस की चिंता

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ 8 प्वाइंट्स लेकर नंबर 1 पर बनी हुई है. टीम के इस प्रदर्शन में RCB के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का सबसे बड़ा हाथ है. विराट कोहली इन दिनों चोटिल हैं. वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने चौथे मैच में चोटिल हो गए थे. इसके बाद अपने पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वो सिर्फ बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाज करने के लिए आए. अब विराट कोहली ने अपनी इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

विराट कोहली ने अपनी चोट पर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली ने अपनी चोट पर पूछा गया कि आज आपको कैसा लगा रहा है. इस पर कोहली ने कहा कि, 'पिछले गेम से बहुत बेहतर. मैं अभी भी 100% ठीक नहीं हूं. पिछले गेम में मेरे घुटने में थोड़ा दर्द था. हेल्थ के हिसाब से भी मैं पिछले चार-पांच दिनों से बीमार हूं. तो, बस अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आ रहा हूं. मैंने आज अच्छी शुरुआत की, इसलिए मैं अपनी इंटेंसिटी से खुश था. फिर से, मैं गेम को जारी रखना और खत्म करना चाहता था. कभी-कभी आपको कंडीशन का भी ध्यान रखना होता है.  पिच काफी धीमी हो गई थी और मैं शायद उसी तरह से खेलना चाहता था'.

विराट ने चिन्नास्वामी की पिच को लेकर बोड़ी बड़ी बात

विराट कोहली ने पिच के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'यह नॉर्मल से धीमी थी. अगर आपने देखा, तो उस पर काफी घास नहीं थी. पिछले 3-4 दिन बहुत, बहुत गर्म रहे हैं. यह बहुत सूखा भी रहा है. इसलिए, हमने सोचा कि यह एक सूखा, धीमा विकेट होगा, न कि उन खाली विकेटों जैसा जो चिन्नास्वामी में खेलते समय चिपचिपा होता है. तो, यह अलग था और इसलिए आइडिया था कि इसे आगे बढ़ाया जाए. विरोधी टीम से गेम छीनना और पहले पांच-छह ओवर में उनसे गेम छीन लेना और इन्हीं वजहों से, पावरप्ले की बैटिंग जरूरी थी और इसलिए मैं कहता हूं कि मैं आज अपने अप्रोच से खुश था. मैं टीम को शुरू में ही आगे कर पाया'.

उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की बैटिंग पर बात करते हुए कहा कि, 'एक बैटिंग यूनिट के तौर पर हम अच्छे हैं. इसमें रजत को अंदर जाकर सिचुएशन को देखने के लिए कहा गया है. मैं हमेशा उससे कहता हूं, तुम शायद सिचुएशन के बजाय बॉलर के हार्ट रेट को देखने की कोशिश कर रहे हो, जैसे कि ये लोग कहां खड़े हैं. जिस तरह से हमारे मैनेजमेंट ने हमारी टीम को बनाया है. यह हमें एक खास तरीके से खेलने देता है. मुझे अपने रोल उसी हिसाब से बदलने पड़ते हैं. यह मुझे साल्टी के साथ आगे एक खास तरीके से खेलने देता है. तो हम इस टीम में बैटन को काफी अच्छे से आगे बढ़ाते हैं'.

RCB की बैटिंग यूनिट पर विराट कोहली का बड़ा बयान

विराट ने आगे बता करते हुए कहा कि, 'रोमारियो और टिम होने की आजादी है. हम एक ऐसी बैटिंग यूनिट पर बैठे हैं जो एक्सप्लोसिव है, जो काम कर रही है. यह काफी अच्छा लग रहा है. अगर मैं भी विरोधी टीम में होता तो यह डरावना होता, खासकर अगर रोमारियो और टिम जैसे खिलाड़ी पांच विकेट गंवाने के बाद भी मैदान में उतरते. ये लोग चार ओवर में 50 रन बना सकते हैं. तो, यह काफी काम का है और इससे हम सभी को काफी आजादी मिल रही है. खैर, मेरे लिए यह सिचुएशन और कंडीशन पर भी निर्भर करता है. सभी गेम 230, 240 के नहीं होंगे. हम समझते हैं कि गेम काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है, कि मॉडर्न गेम की डिमांड काफी अलग हैं, लेकिन आपको हमेशा सिचुएशन पर और जब लोग प्रेशर में खेलते हैं तो उस पर नजर रखनी होती है'.

विराट कोहली ने आगे कहा, 'हम अभी भी टूर्नामेंट के पहले हाफ में हैं. दूसरे हाफ के बाद गेम और टाइट होने वाले हैं और लोग अभी से कहीं ज्यादा प्रेशर में होंगे. इसलिए जब फ्रीडम चली जाती है, प्रेशर शुरू हो जाता है, तब गेम की समझदारी भी दिखानी पड़ती है, जो मुझे लगता है कि टीमों के लिए फायदेमंद होगा, जो भी अप्लाई कर सकता है और कंडीशन और सिचुएशन के हिसाब से खेल सकता है. वही टीमें लंबे समय तक चलेंगी. मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं. मुझे लगता है कि मैंने अब तक एडजस्ट करने में ठीक किया हैय शुरुआत में पिछले दो गेम में जैसा कि मैंने कहा, मैं अपना बेस्ट नहीं दे पाया, लेकिन हां, मैं हमेशा बेहतर करने की कोशिश करता हूं'.

ये भी पढ़ें : ऑरेन्ज कैप विराट कोहली के सिर सजी, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में पहुंचा RCB का कप्तान

Continue reading on the app

Vaishakh Amavasya 2026: 17 या 18 अप्रैल, क्स दिन पड़ रही है वैशाख अमावस्या? नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Vaishakh Amavasya 2026: इस महीने में अमावस कब है, इसको लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन चल रहा है. बता दें कि अब वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी. यह अमावस्या भगवान विष्णु को समर्पित होती है. वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को है या 18 अप्रैल, इस परेशानी को हम दूर कर देते हैं.  द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल, 2026 को मनाई जाएगी. सनातन धर्म में इस अमावस्या को बेहद खास माना जाता है. चलिए विस्तार से जानते हैं वैशाख अमावस्या की तिथि और पूजा मुहूर्त.

कब है वैशाख अमावस्या?

पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या की तिथि का प्रारंभ 16 अप्रैल, 2026 को रात 8 बजकर 11 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 17 तारीख को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन पितरों का तर्पण करना चाहिए. इस दिन किए गए शुभ कार्यों से पितरों को प्रसन्नता होती है. 

वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान का मुहूर्त

अमावस्या के दिन स्नान और दान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे शुभ समय माना जा रहा है. इस दिन स्नान और दान करने का समय सुबह 4 बजकर 25 मिनट से लेकर 5 बजकर 9 मिनट तक रहने वाला है.

वैशाख अमावस्या का महत्व

अमावस्या तिथि को विशेष माना जाता है क्योंकि इस दिन चंद्रमा दिखाई नहीं देता और ऊर्जा भी भिन्न होती है. कहते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, उन्हें अमावस्या के दिन तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है. ज्योतिषों के मुताबिक, यह दिन पितरों को समर्पित होता है इसलिए इस दिन पर पितरों को याद करना चाहिए. ऐसा करने से जीवन के कष्ट कम होते हैं.

क्यों जरूरी होता है पितरों का आशीर्वाद?

धार्मिक मान्यता है कि जब पितृ प्रसन्न होते हैं तो जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे कम होने लगती है. कई बार बिना मेहनत के भी सफलता मिल जाती है, जिस वजह से पितृ उन्हें संघर्ष देते हैं ताकि वे संतुष्ट हो सके.

वैशाख अमावस्या के दिन क्या करें?

  • वैशाख अमावस्या के दिन गंगा-यमुना जैसी नदियों में स्नान करना चाहिए.
  • घर पर स्नान करते समय पानी में गंगाजल डालें.
  • पूजा-पाठ करें और पितरों को याद करें.
  • तर्पण करें.
  • जरूरतमंदों को दान करें.

कौन से मंत्र का जाप करें?

वैशाख अमावस्या के दिन जातकों को ऊं नम: शिवाय, ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:, इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

कालसर्प दोष दूर करने का उपाय

ऐसे जातक जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष है. उन्हें वैशाख अमावस्या के दिन भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए. राहु-केतु की शांति के उपाय करने चाहिए. इन लोगों को इस दिन रुद्राभिषेक करना चाहिए. इससे कालसर्प दोष का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है.

वैशाख अमावस्या के उपाय

पितृ तर्पण और दान: सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं. तिल, जौ, कुश और जल से पितरों का तर्पण करें. गरीबों को अन्न, वस्त्र, जूते-चप्पल, छाता या सत्तू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

स्नान-दान का महत्व: वैशाख अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करने का बड़ा महत्व होता है. अगर नदी संभव न हो तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें.

दीप दान: शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे पितृ दोष और नकारात्मकता दूर होती है.

चींटी और मछली को भोजन: आटे में चीनी मिलाकर चींटियों को खिलाएं और मछलियों को आटे की गोलियां डालें.

हनुमान जी की पूजा: वैशाख अमावस्या पर आपको हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने से कष्ट दूर होते हैं.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 16 April 2026: आज 16 अप्रैल है, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

PM Modi Speech: 'कांग्रेस पर पीएम मोदी का तीखा वार' - PM | Congress | Shorts | PM Address To Nation #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:31:19+00:00

PM Modi Speech: पीएम मोदी ने एक साथ साधा चार दलों पर निशाना | PM Modi | Congress | Shorts | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:32:34+00:00

Women Reservation Bill: ‘BJP ने कितनी महिलाओं को CM बनाया?’ | Anjana Om Kashyap #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:30:27+00:00

संसद में KG के बच्चे नहीं बल्कि देश के पढ़े लिखे नेता थे- Gurdeep Singh Sappal | PM Modi | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T16:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers