Virat Kohli: 'कई दिनों से घुटने में सूजन...' 49 रन बनाने के बावजूद कोहली नाखुश, बताया किस बात का दर्द
virat kohli statement: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों दुनिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते। हालांकि इस बार उनकी पारी सिर्फ रन बनाने के लिए नहीं, बल्कि फिटनेस से जूझते हुए टीम के लिए योगदान देने के लिए भी चर्चा में रही।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में कोहली इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे और 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। खास बात यह रही कि अपने करियर में पहली बार कोहली को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया।
मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं: कोहली
मैच के बाद कोहली ने खुद खुलासा किया कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में घुटने में दर्द हुआ था और पिछले 4-5 दिनों से तबीयत भी ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा, 'मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन अभी 100% फिट नहीं हूं। धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहा हूं।'
कोहली ने तेज शुरुआत की थी
इस मैच में कोहली ने तेज शुरुआत की और सिर्फ 14 गेंदों में 34 रन बना डाले। हालांकि बाद में पिच धीमी होने के कारण उनकी रन गति थोड़ी कम हो गई। कोहली ने माना कि टीम की रणनीति पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की थी, क्योंकि पिच पर बाद में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।
'पिच काफी धीमी हो गई थी'
उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में पिछले कुछ दिनों से काफी गर्मी और सूखा मौसम रहा, जिसकी वजह से पिच सामान्य से ज्यादा धीमी हो गई। ऐसे में टीम ने शुरुआत में ही मैच पर पकड़ बनाने का प्लान बनाया था, जिसमें वे सफल भी रहे। इस पारी के साथ कोहली ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली। अब तक वह 228 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वहीं टीम के कप्तान रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 13 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोहली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पाटीदार पिच नहीं, बल्कि गेंदबाजों की हालत का आकलन करते हैं।
कोहली ने टीम की बल्लेबाजी गहराई की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम में फिल साल्ट, रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं, जिससे बाकी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने की आजादी मिलती। आखिर में कोहली ने कहा कि टी20 क्रिकेट भले ही तेजी से बदल रहा हो, लेकिन स्मार्ट क्रिकेट की अहमियत अभी भी बनी हुई है। उनका मानना है कि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में दबाव बढ़ेगा और वही टीम आगे जाएगी जो हालात के अनुसार खुद को ढाल पाएगी।
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गुड न्यूज, कप्तान पैट कमिंस की वापसी की तारीख हुई तय!
Pat cummins ipl 2026: पैट कमिंस को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। टीम के रेगुलर कप्तान अब आईपीएल में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार और अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मैदान पर उतर सकते।
सिडनी में कराए गए लेटेस्ट बैक स्कैन के बाद कंफर्म हो गया है कि कमिंस की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी। उन्हें लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी थी, जिसकी वजह से वो पिछले साल जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे।
कमिंस ने खुद सोशल मीडिया पर इशारा दिया है कि वो शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में मुकाबले से वापसी का टारगेट रख रहे।
हैदराबाद के लिए क्यों अहम कमिंस?
कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, 5 मैचों में 2 जीत के साथ। हेड कोच डेनिएल विटोरी ने पहले ही कहा था कि कमिंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं और कप्तानी को लेकर किशन को लगातार गाइड कर रहे। उनकी वापसी से SRH की गेंदबाजी और लीडरशिप दोनों मजबूत होंगी, खासकर टूर्नामेंट के मिड-फेज में।
कमिंस के सामने बिजी शेड्यूल
कमिंस के सामने आगे काफी व्यस्त शेड्यूल है। ऑस्ट्रेलिया को अगस्त से अगले साल जुलाई तक कम से कम 20 टेस्ट खेलने हैं, जिसमें भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई करता है, तो जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी खेलना पड़ सकता।
जोश हेजलवुड भी चोट से वापसी कर चुके हैं और आरसीबी के लिए खेल रहे लेकिन उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा। वहीं, मिचेल स्टार्क अभी तक दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़े हैं क्योंकि वो कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं। कुल मिलाकर, कमिंस की वापसी SRH के लिए सीजन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 25 अप्रैल को वो सीधे प्लेइंग इलेवन में उतरते हैं या नहीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















