Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गुड न्यूज, कप्तान पैट कमिंस की वापसी की तारीख हुई तय!

Pat cummins ipl 2026: पैट कमिंस को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। टीम के रेगुलर कप्तान अब आईपीएल में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार और अप्रैल के आखिरी हफ्ते में मैदान पर उतर सकते।

सिडनी में कराए गए लेटेस्ट बैक स्कैन के बाद कंफर्म हो गया है कि कमिंस की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी। उन्हें लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी थी, जिसकी वजह से वो पिछले साल जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे।

कमिंस ने खुद सोशल मीडिया पर इशारा दिया है कि वो शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में मुकाबले से वापसी का टारगेट रख रहे।

हैदराबाद के लिए क्यों अहम कमिंस?
कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, 5 मैचों में 2 जीत के साथ। हेड कोच डेनिएल विटोरी ने पहले ही कहा था कि कमिंस टीम के साथ जुड़े हुए हैं और कप्तानी को लेकर किशन को लगातार गाइड कर रहे। उनकी वापसी से SRH की गेंदबाजी और लीडरशिप दोनों मजबूत होंगी, खासकर टूर्नामेंट के मिड-फेज में।

कमिंस के सामने बिजी शेड्यूल
कमिंस के सामने आगे काफी व्यस्त शेड्यूल है। ऑस्ट्रेलिया को अगस्त से अगले साल जुलाई तक कम से कम 20 टेस्ट खेलने हैं, जिसमें भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया क्वालिफाई करता है, तो जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी खेलना पड़ सकता।

जोश हेजलवुड भी चोट से वापसी कर चुके हैं और आरसीबी के लिए खेल रहे लेकिन उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा। वहीं, मिचेल स्टार्क अभी तक दिल्ली कैपिटल्स से नहीं जुड़े हैं क्योंकि वो कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं। कुल मिलाकर, कमिंस की वापसी SRH के लिए सीजन का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 25 अप्रैल को वो सीधे प्लेइंग इलेवन में उतरते हैं या नहीं।

Continue reading on the app

Peddi Release Date: राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज टली, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म!

Peddi Release Date Postponed: साउथ सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पेद्दी (Peddi) की रिलीज डेट एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे जून में सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया है।

क्यों टली फिल्म की रिलीज

फिल्म के मेकर्स ने बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन का थोड़ा काम अभी बाकी है। टीम चाहती है कि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल और थिएट्रिकल एक्सपीरियंस मिले, इसलिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है।

जून में होगी रिलीज

हालांकि फिल्म की नई रिलीज की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि पेद्दी अब जून 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस ऐलान के बाद फैंस का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है।

दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है।

‘पहलवान’ अवतार में दिखेंगे राम चरण

फिल्म में राम चरण एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका ‘पेद्दी पहलवान’ लुक काफी चर्चा में रहा और फैंस को बेहद पसंद आया। फिल्म का संगीत दिग्गज कंपोजर ए.आर. रहमान ने तैयार किया है। इसके गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं।

यह भी पढ़े - विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स! महाराजा बनकर BMW में ली एंट्री... सिक्योरिटी का बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

स्टेडियम में 'दोसा इडली' सॉन्ग पर बवाल, सीएसके ने की बीसीसीआई से आरसीबी की शिकायत, आईपीएल में शुरू हुआ नया लफड़ा

CSK complains to BCCI about RCB: इंडियन प्रीमियर लीग चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चिर प्रतिद्वंदी माना जाता है. इस सीजन में दोनों टीमें 5 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैदान पर उतरी थी, जिसमें आरसीबी ने दमदार जीत हासिल की. वहीं अब सीएसके ने मैच के दौरान एक गाने को लेकर आरसीबी की शिकायत की है. Thu, 16 Apr 2026 10:31:48 +0530

  Videos
See all

PM Modi on Women’s Reservation Bill Live: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर पीएम मोदी live|Lok Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:22:02+00:00

Iran America War Update: ट्रम्प का कौन सा ‘सीक्रेट’ संदेश लेकर पहुंचे तेहरान | #shorts #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:20:30+00:00

Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड में 250 झुग्गियां राख, एक के बाद एक फटे सिलेंडर | Lucknow Agnikand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:15:07+00:00

Iran America War Update: होर्मुज खोलने को तैयार हुआ ईरान! | Hormuz Strait | Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-16T04:30:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers