Responsive Scrollable Menu

सिवनी मालवा: सीएम आज 1,078 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन व लोकार्पण करेंगे, रोड शो में भी होंगे शामिल

सिवनी मालवा को आज बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को सिवनी मालवा को 972.16 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग (राज्य राजमार्ग-67) का इंटरमीडिएट से 2-लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे।

इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ विकास की रफ्तार को नई गति मिलेगी।नर्मदापुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972,16 करोड़ रुपए है। निर्माण कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जाएगा।

भूमि-पूजन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में जाएंगे और वहां पूजन-अर्चन कर रोड शो करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा से शुरू होगा और कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा। इस भव्य रोड शो के जरिए वे जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे।

इसके बाद कृषि उपज मंडी सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कलेक्टर डॉ. सोनिया मीणा और पुलिस अधीक्षक (SP) ने कार्यक्रम स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

​मुख्य जानकारी एक नज़र में:

  • कुल लागत (मुख्य मार्ग): 972.16 करोड़ रुपये
  • ​अन्य विकास कार्य: 106.34 करोड़ रुपये
  • ​सड़क की लंबाई: 72.18 किलोमीटर
  • ​मॉडल: हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM)
  • निर्माण कार्य: एमपीआरडीसी द्वारा
  • ​प्रमुख कार्यक्रम: रोड शो, लोकार्पण एवं हितलाभ वितरण।

Continue reading on the app

पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई ताजा स्कैन रिपोर्ट में उनकी पीठ की चोट के ठीक होने की पुष्टि हुई है। अब वे जल्द ही टीम के साथ IPL में जुड़ेंगे। उम्मीद है कि वह 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली हॉलिडे पोस्ट पर जवाब देते हुए बताया कि वे शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने का लक्ष्य रख रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे टीम के साथ थे, लेकिन फॉलो-अप स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। लंबे समय से थी बैक इंजरी की समस्या कमिंस को अगस्त में कमर की हड्डी में स्ट्रेस इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह पिछले जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लेकर टीम को एशेज बरकरार रखने में मदद की थी। हालांकि, इसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप और IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहे। ईशान किशन संभाल रहे हैं कमान कमिंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं। हेड कोच डेनियल वेटोरी ने बताया कि भले ही कमिंस मैदान पर नहीं थे, लेकिन वे टीम के साथ जुड़े हुए थे। वेटोरी के मुताबिक,'पैट ग्रुप के साथ रहे हैं और उन्होंने ईशान से उनकी कप्तानी स्टाइल को लेकर काफी चर्चा की है, जिसका फायदा टीम को मिल रहा है।' ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस साल अगस्त से अगले जुलाई के बीच कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज शामिल हैं। इसी वर्कलोड को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है। जोश हेजलवुड: RCB के लिए खेल रहे हेजलवुड चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 20 रन देकर 1 विकेट लिया, हालांकि उन्हें बीच-बीच में आराम दिया जा रहा है। मिचेल स्टार्क: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्टार्क अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। वे कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें बिग बैश लीग (BBL) के दौरान लगी थी। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें,,, मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

20वें ओवर में 5 विकेट का अटूट रिकॉर्ड, जब इस भारतीय गेंदबाज ने किया असंभव कारनामा, तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक भी नाम

Abhimanyu Mithun 5 wickets in over record: भारतीय गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने ये कारनामा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में किया था. 2019 में उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में 5 विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही वह डोमेस्टिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय भी बन गए. Sun, 19 Apr 2026 05:31:03 +0530

  Videos
See all

Iran US War : अरब सागर में ईरान की नाकाबंदी अभियान को तेज करेगा अमेरिका | Iran US Ceasefire | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:09:23+00:00

Iran US Ceasefire : हॉर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों की आवाजाही फिर रोक ! Hormuz Strait | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:06:24+00:00

Lok Sabha News Pappu Yadav Statement: 'सबसे ज्यादा पोर्न नेता देखते हैं' | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:14:21+00:00

PM Modi Speech Highlights: Live: राष्ट्र के नाम पीएम मोदी का संदेश | Women Reservation Bill #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T02:07:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers