Responsive Scrollable Menu

Guna Crime News: सचिव के घर से करोड़ों के जेवर ले उड़ें थे शातिर, 6 दिन बाद ऐसे खुला चोरी राज, पारदी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Guna Crime News: सचिव के घर से करोड़ों के जेवर ले उड़ें थे शातिर, 6 दिन बाद ऐसे खुला चोरी राज, पारदी गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Continue reading on the app

Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे Piyush Mishra, 'इक बगल' और 'आरंभ है प्रचंड' गाकर बढ़ाया हौसला

झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को बड़ा समर्थन मिला है। मशहूर एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा रविवार को आंदोलन स्थल पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बैठकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपना बेहद लोकप्रिय गाना 'इक बगल' गाकर युवाओं में नया जोश भर दिया।

बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के आंदोलन का समर्थन
इससे पहले शनिवार को भी पीयूष मिश्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे, जहां छात्र पिछले दो हफ्तों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस आंदोलन का दिल से समर्थन करते हैं, क्योंकि छात्र बिना किसी राजनीतिक फायदे या भागीदारी के अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी और उनकी तरफ से जितना भी संभव होगा, वे इस आंदोलन को पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की वाजिब मांगों पर जल्द से जल्द फैसला लेने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: Ananya Panday की कजिन Alanna Panday दूसरी बार बनने वाली हैं मां, खूबसूरत वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

'आरंभ है प्रचंड' से गूंजा स्टेडियम
शनिवार को भी पीयूष मिश्रा ने छात्रों के बीच अपना मशहूर गीत 'आरंभ है प्रचंड' गाया था। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर के आंदोलन और रांची के इस प्रदर्शन को अलग-अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। झारखंड भी देश का हिस्सा है और हर किसी को छात्रों की इस समस्या पर खुलकर बात करनी चाहिए। आंदोलनकारियों के नेता ने बताया कि बॉलीवुड से पीयूष मिश्रा के आने और उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीफ करने से सभी छात्रों को एक नई ऊर्जा मिली है। इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 में अरिजीत सिंह के साथ काम करने पर Amaal Mallik ने कही बड़ी बात

10 अगस्त को विधानसभा मार्च की चेतावनी
राज्य सरकार और पांच छात्र संगठनों के बीच कई दौर की बातचीत होने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। आंदोलन को चलते हुए 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया, तो वे 10 अगस्त को राज्य भर से एकजुट होकर 'विधानसभा घेराव' करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का संन्यास लेना पक्का? ये खुशखबरी लाखों फैंस का दिल तोड़ने वाली है!

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे ओपनर रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें फिर तेज हो गई हैं. इन अटकलों के तेज होने की वजह एक खुशखबरी है. Tue, 11 Aug 2026 13:21:55 +0530

  Videos
See all

NDA Protest: 'दिन में पीटा, रात में पीटाछात्रों की नौकरी बेच दी'- Minister Sanjay Seth। Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:15:58+00:00

Ravi Kishan: 500 रू लेकर भागे थे, मां भगाई थी हमको | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T09:16:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers