Income Tax rule : क्या आपको पता है कि विदेश में होने वाली कमाई पर भी आपको भारत आकर टैक्स चुकाना पड़ सकता है. इनकम टैक्स कानून के तहत अगर आप भारत के निवासी हैं तो भले ही अमेरिका में कितना ही लंबा समय क्यों न बिताया हो, उस पर हुई कमाई पर आपको यहां भी टैक्स चुकाना पड़ सकता है.
UPPCS प्री परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मेरठ की जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उन्होंने बताया कि प्री परीक्षा सबसे अहम चरण होता है, जिसे पास करने के बाद ही मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू तक पहुंचा जा सकता है. बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को नियमित अध्ययन, PYQ (पुराने प्रश्न पत्र), करंट अफेयर्स और टेस्ट सीरीज पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
RCB vs LSG: आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला मुकाबला दिलचस्प होने वाला। एक तरफ RCB की धुआंधार बल्लेबाजी है, तो दूसरी ओर लखनऊ की कसी हुई गेंदबाजी। सवाल यही है कि क्या लखनऊ की गेंदबाजी,बेंगलुरु की मजबूत बल्लेबाजी के सामने टिक पाएगी?
आरसीबी इस सीजन की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी टीम बनकर उभरी है। टीम के टॉप-6 बल्लेबाज 11.1 के रन रेट और 45.2 की औसत से रन बना रहे। हर 3.6 गेंद में एक बाउंड्री लग रही, जो इस लीग में सबसे बेहतर। खास बात यह है कि RCB ने अब तक अपने चारों मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया।
लखनऊ की ताकत गेंदबाजी वहीं, LSG की बल्लेबाजी इन सभी पैमानों पर सबसे कमजोर रही। टीम का रन रेट सिर्फ 7.6 है और औसत 20.6। उनके टॉप-6 बल्लेबाज हर 5.6 गेंद में एक बाउंड्री लगा पा रहे हैं। इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर 182 रन ही रहा है। हालांकि, गेंदबाजी में कहानी पूरी तरह उलट है। लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी इस सीजन में सबसे किफायती रही है, जिनका इकॉनमी रेट 8.5 है। खास बात यह है कि उन्होंने अभी तक किसी भी टीम को 200 रन का आंकड़ा पार नहीं करने दिया है। ऐसे में वे RCB को लगातार पांचवीं बार 200+ स्कोर बनाने से रोकने के लिए तैयार हैं।
दोनों टीमों के बीच दिलचस्प टक्कर की उम्मीद RCB की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखी है, टीम का इकॉनमी रेट 10.62 है, जो उन्हें इस मामले में आठवें स्थान पर रखता है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा से हाई-वोल्टेज रहे हैं। 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद काफी चर्चा में रहा था। उसी साल चिन्नास्वामी में आखिरी गेंद पर LSG ने एक विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं 2024 में मयंक यादव ने ने अपनी तेज गेंदबाजी से RCB के बल्लेबाजों को परेशान किया था।
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो बेंगलुरु फिलहाल तीसरे स्थान पर है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सातवें नंबर पर है। हालांकि दोनों टीमों के बीच सिर्फ दो अंकों का अंतर है।
विराट कोहली फिट हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए राहत की खबर है कि विराट कोहली अब फिट नजर आ रहे। मुंबई के खिलाफ मैच में एंकल स्ट्रेन के कारण वे फील्डिंग नहीं कर पाए थे, लेकिन अब नेट्स में अभ्यास करते दिखे हैं। वहीं तेज गेंदबाज रासिख डार भी फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं, जबकि जोश हेजलवुड अभ्यास में नजर नहीं आए।
शमी नई गेंद से अच्छी बॉलिंग कर रहे लखनऊ की ओर से मोहम्मद शमी नई गेंद से शानदार नियंत्रण दिखा रहे हैं। पावरप्ले में उनका इकॉनमी सिर्फ 6.1 है। हालांकि विकेट कम मिले हैं, लेकिन उन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मोहसिन खान फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे, जबकि मयंक यादव के खेलने की संभावना ज्यादा है।
मिडिल ओवर्स में कप्तान रजत पाटीदार आरसीबी के सबसे बड़े हथियार बनकर उभरे हैं। उन्होंने 195 रन 214 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और वे इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में शामिल हैं।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज? मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। यहां पहले भी 250 रन का स्कोर बन चुका है। ओस का असर कम करने के लिए एंटी-ड्यू स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि LSG की गेंदबाजी, RCB की विस्फोटक बल्लेबाजी को रोक पाती है या नहीं।