AAP सांसद अशोक मित्तल के आवास पर ED की छापेमारी, जालंधर और फगवाड़ा हुई कार्रवाई
Punjab ED Raid: पंजाब में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर छापेमारी की. ये छापेमारी जालंधर और फगवाड़ा में की गई. इस दौरान ईडी की टीम ने अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया. बता दें कि अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था. पार्टी ने उन्हें रावघ चड्ढा की जगह यह सदन में उपनेता बनाया था. बता दें कि लवली ग्रुप आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध शिक्षाविद् अशोक मित्तल से जुड़ा हुआ है.
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर#AAPAshokMittal #EDRaid #AAP #ArvindKejriwal #RaghavChadha #PoliticalNews #BreakingNews | @LaxmiUpadhyay13 pic.twitter.com/SagmIRrIhr
— News Nation (@NewsNationTV) April 15, 2026
आशा भोसले की याद में सिर्फ किया पोस्ट, अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंचे थे शाहरुख-सलमान, अब सामने आई वजह
Asha Bhosle Funeral: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था. 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सास ली. सिंगर के चले जाने से उनका परिवारस, पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में शोक की लहर दौड़ पड़ी. वहीं, 13 अप्रैल 2026 को दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया था और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए कई बड़े सितारे पहुंचे. लेकिन सलमान-शाहरुख नहीं पहुंचे थे. अब इसकी वजह सामने आई है.
मुंबई में होकर भी नहीं किए अंतिम दर्शन?
आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने के लिए शाहरुख खान (Shah Ruk Khan) और सलमान (Salman Khan) दोनों नहीं पहुंचे थे. 'डेकेन क्रॉनिकल' की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख और सलमान दोनों मुंबई में ही थे, लेकिन फिर भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए. ऐसे में अब खबर सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि दोनों स्टार्स सुरक्षा कारणों के चलते नहीं पहुंचे थे. दरअसल, अंतिम संस्कार में कई हाई प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुई थीं, ऐसे में भीड़ को मैनेज करना भी मुश्किल होता. इसलिए दोनों खान अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचे थे.
सोशल मीडिया पर जताया था दुख
A huge loss for Indian music….
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 12, 2026
Heartbroken to hear about Asha ji. An irreplaceable voice, Your songs will continue to inspire generations. pic.twitter.com/Wzu1UOyzOV
हालांकि, शाहरुख और सलमान दोनों ने अपने-अपने एक्स अकाउंट पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी थी और भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा था. सलमान खान ने आशा ताई की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति…आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। एक ऐसी आवाज जिसे रिप्लेस नहीं किया जा सकता... आपके गाने पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे'
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना को आशा भोसले को ट्रिब्यूट देना नहीं आया रास, खबर चलाने वाले मीडिया चैनल को भिजवाया नोटिस
शाहरुख खान ने याद करने की कही बात
It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2026
वहीं, शाहरुख खान ने भी आशा भोसले को याद किया था. एक्टर ने उनके साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो आशा ताई को गाल में किस करते दिखें थे. एक्टर ने इसकी के साथ लिखा- 'आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक अमर रहेगी. उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा. आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपको प्यार.'
शाहरुख -सलमान के लिए गाए थे गाने
आशा भोसले ने शाहरुख और सलमान दोनों की फिल्मों में कई गाने गाए थे, जो हिट रहे. इनमें सलमान के लिए आशा ताई ने 'लकी लिप्स', 'हाय हाय मिर्ची', 'यारा ओ यारा', 'तू लड़का है लंदन का', और 'जो पीते नहीं शराब' जैसे गाने गाए. वहीं, शाहरुख खान के लिए आशा भोसले ने 'जरा सा जूम लू मैं', 'किताबें बहुत सी', 'ऐ मेरे हमशफर', 'जब छाए मेरा जादू' जैसे गाने गाए थे. बता दें, दोनों ही स्टार्स आशा भोसले को बेहद सम्मान देते थे.
ये भी पढ़ें- 1100 करोड़ी बनने से इंचभर दूर 'Dhurandhar 2', बस इतने करोड़ और कमाते ही नया अचीवमेंट होगा दर्ज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















