ये हैं IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम
IPL Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब तक 5 मैच खेल चुकी है और अब तक एक भी मैच नहीं जीती है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी कटघरे में है और इसपर चर्चा जारी है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान रहाणे नहीं हैं बल्कि वह तो इस लिस्ट में 13वें नंबर पर आते हैं. उन्होंने तो महज 27 मैचों में ही हार का सामना किया है. तो आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान कौन से हैं और किसके नाम ये अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है.
5- डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. वॉर्नर ने आईपीएल में 2013 से 2023 तक 83 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें 40 मैचों में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं 41 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 2 मैच टाई रहे.
4- गौतम गंभीर
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम आता है. गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 बार खिताबी जीत दर्ज की. गौतम ने आईपीएल में 2009 से 2018 तक कुल 129 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 71 मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाई, जबकि 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा.
3- रोहित शर्मा
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कैप्टंस की लिस्ट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का नाम तीसरे नंबर पर आता है. रोहित ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 5 बार टीम को चैंपियन बनाया. इस दौरान रोहित ने कुल 158 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 87 मैचों में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई, जबक 67 मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, 4 मैच टाई रहे.
2- विराट कोहली
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम दूसरे नंबर पर आता है. विराट ने 2011 से 2023 तक 143 मुकाबलों मेंं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की, जिसमें उनकी टीम ने 66 मैच जीते और 70 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, 4 मैच बेनतीजे रहे और 3 मैच टाई रहे.
1- महेंद्र सिंह धोनी
IPL इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज है. जी हां, आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और चेन्नई सुपर किंग्स को 5 ट्रॉफी जिताने वाले कैप्टन एमएस धोनी ने आईपीएल में 2008 से 2025 तक 235 मुकाबलों में कप्तानी की, जिसमें उनकी टीम ने 136 मैच जीते और 97 मैचों में हार का सामना किया. वहीं, 2 मैच बेनतीजे रहे.
ये भी पढ़ें: CSK की जीत के हीरो नूर अहमद ने खोला अपनी सफलता का राज, बोले- 'हर विकेट के लिए सबसे अच्छा होता है...'
AAP सांसद अशोक मित्तल के आवास पर ED की छापेमारी, जालंधर और फगवाड़ा हुई कार्रवाई
Punjab ED Raid: पंजाब में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आवास पर छापेमारी की. ये छापेमारी जालंधर और फगवाड़ा में की गई. इस दौरान ईडी की टीम ने अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया. बता दें कि अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था. पार्टी ने उन्हें रावघ चड्ढा की जगह यह सदन में उपनेता बनाया था. बता दें कि लवली ग्रुप आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध शिक्षाविद् अशोक मित्तल से जुड़ा हुआ है.
AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर#AAPAshokMittal #EDRaid #AAP #ArvindKejriwal #RaghavChadha #PoliticalNews #BreakingNews | @LaxmiUpadhyay13 pic.twitter.com/SagmIRrIhr
— News Nation (@NewsNationTV) April 15, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















