Responsive Scrollable Menu

मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे चरम पर पहुंच चुके हैं। राज्य में लोग काफी परेशान हैं। पीएम ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए अदालत जाना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने पिंगला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी बंगाल पर कब्जा करने के लिए हद पार कर रही है। इतना गंदा खेल पहले कभी नहीं देखा। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। केंद्र सरकार ने बंगाल का पैसा रोक दिया है। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मशीनों की सख्ती से जांच की जाएगी। इधर, TMC ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केवल उनके नेताओं के वाहनों की खास तौर पर और सख्ती से जांच कराई जा रही है। यह सब चुनाव आयोग के टारगेटेड निर्देशों के आधार पर हो रही है। पार्टी के राज्य महासचिव कुनाल घोष ने कहा व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे गए निर्देशों के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉड को सुरक्षा प्राप्त नेताओं और मंत्रियों के वाहनों की पूरी तरह जांच करने को कहा गया है। इनमें अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज दार्जिलिंग पहुंचेंगे। वे यहां पर कालिम्पोंग, कर्सियांग, तराई और डुआर्स के लोगों को लेबोंग स्थित गोरखा स्टेडियम से संबोधित करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…

Continue reading on the app

IMF ने भारत की GDP-ग्रोथ-रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया:जनवरी-मार्च में गोल्ड ETF में ₹31,561 करोड़ का निवेश आया; बजाज डोमिनार-400 का नया मॉडल लॉन्च

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल और गोल्ड ETF से जुड़ी रही। IMF ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। इसके अलावा जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्ड गोल्ड ETFs में 31,561 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ये दिसंबर 2025 तिमाही के मुकाबले 36% ज्यादा है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. IMF ने भारत की GDP-ग्रोथ-रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया:मिडिल ईस्ट संकट के बावजूद इकोनॉमी में तेजी आएगी; 2027 में महंगाई बढ़ने की आशंका इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर नए आंकड़े जारी किए हैं। IMF के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बावजूद भारतीय इकोनॉमी पहले के अनुमान से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेगी। संस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। इससे पहले जनवरी में जारी अपनी रिपोर्ट में IMF ने इसके 6.4% रहने का अनुमान जताया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. जनवरी-मार्च में गोल्ड ETF में ₹31,561 करोड़ का निवेश:इसमें बीते 1 साल में 64% तक का रिटर्न मिला, जानें इससे जुड़ी खास बातें 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (गोल्ड ETFs) में निवेशकों ने 31,561 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ये दिसंबर 2025 तिमाही के मुकाबले 36% ज्यादा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोल्ड ETF में 23,132 करोड़ रुपए का निवेश आया था। गोल्ड ETF में 1 साल में 64% तक का रिटर्न मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. ईरान जंग का असर- खाने का तेल 7% महंगा:साबुन-बिस्किट के पैकेट छोटे हुए, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और LED के दाम 15% तक बढ़े ईरान समेत पूरे पश्चिम एशिया में तनाव से जो हालात पैदा हुए हैं, उसके चलते आम भारतीयों का घरेलू खर्च बढ़ रहा है। रसोई से लेकर कपड़े और घरेलू उपकरणों तक, हर चीज या तो महंगी हो गई है या उनके दाम बढ़ने की आशंका गहरा रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने एक साथ कई मोर्चों पर दबाव बनाया है। ईवाई इंडिया का विश्लेषण कहता है कि यह असर अगले दो साल तक बना रह सकता है। खाने के तेल के दाम 7% से ज्यादा बढ़ गए हैं। भारत जरूरत का 57% खाद्य तेल आयात करता है। इनमें पाम ऑयल, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. गोदरेज ग्रुप के नए चेयरपर्सन बनेंगे पिरोजशा, नादिर छोड़ेंगे कमान:नोटबंदी में एक दिन में बेचे थे 300 करोड़ के विला; हिलेरी क्लिंटन के साथ की थी इंटर्नशिप 127 साल पुराने गोदरेज ग्रुप ने अपनी उत्तराधिकार योजना का औपचारिक ऐलान कर दिया है। समूह के मौजूदा चेयरमैन नादिर गोदरेज अगले साल अगस्त 2026 में अपने पद से रिटायर होंगे। उनकी जगह उनके बड़े भाई आदि गोदरेज के बेटे पिरोजशा गोदरेज (45) समूह की कमान संभालेंगे। पिरोजशा 14 अगस्त 2026 से 'गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह' और 'गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड' के चेयरपर्सन का पद संभालेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. बजाज डोमिनार-400 का नया मॉडल लॉन्च:कीमत ₹37,000 कम हुई, 349cc के नए इंजन से टैक्स में बचत; 40hp की पावर और 190Kg वजन बजाज ऑटो ने अपनी पॉपुलर टूरर बाइक डोमिनार 400 का नया वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और इंजन में हुआ बदलाव है। कंपनी ने डोमिनार 400 की कीमत में 37,000 रुपए की बड़ी कटौती की है। अब दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.04 लाख रुपए तय की गई है। इससे पहले इस बाइक की कीमत 2.40 लाख रुपए थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11 लाख:दो इंजन ऑप्शन के साथ 19.98kmpl का माइलेज; पैनोरमिक सनरूफ और 10.25-इंच डिस्प्ले जर्मन ऑटोमेकर फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। 2026 टाइगुन फेसलिफ्ट में कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ मैकेनिकल अपडेट्स भी किए हैं। फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11 लाख तय की गई है, जो टॉप मॉडल के लिए ₹19.3 लाख तक जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल बाजार बंद था तो सोमवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK से हार के बाद अजिंक्य रहाणे पर कार्रवाई, ये गलती करने वाले बने 5वें कप्तान

CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स से मिली 32 रन की हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर एक्शन लिया गया है. उन्हें मैच के दौरान हुई उस गलती की सजा मिली है. रहाणे से पहले 4 और कप्तान इसमें फंस चुके हैं. Wed, 15 Apr 2026 09:18:21 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:23+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । वृष राशि । TAURUS । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:14+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:03+00:00

AAJTAK 2 । 15 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । मकर राशि । CAPRICORN । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-15T00:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers