उत्तराखंड के केदारनाथ-बद्रीनाथ में बर्फबारी:MP-UP और राजस्थान में पारा 40°C के पार; महाराष्ट्र-तेलंगाना में हीट वेव का अलर्ट
देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पारा 40°C के पार पहुंच गया है। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भी पारा 40°C से ऊपर रहा, जहां नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 42.1°C दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। केरल में सरकार ने सनस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। वहीं, IMD ने जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली में तापमान 38°C तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल
मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में डर का माहौल है और हत्या, दुष्कर्म व दंगे चरम पर पहुंच चुके हैं। राज्य में लोग काफी परेशान हैं। पीएम ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में युवा रोजगार को लेकर चिंतित हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने हक के लिए अदालत जाना पड़ रहा है। ममता बनर्जी ने पिंगला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी बंगाल पर कब्जा करने के लिए हद पार कर रही है। इतना गंदा खेल पहले कभी नहीं देखा। लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। केंद्र सरकार ने बंगाल का पैसा रोक दिया है। उन्होंने EVM को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मशीनों की सख्ती से जांच की जाएगी। इधर, TMC ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केवल उनके नेताओं के वाहनों की खास तौर पर और सख्ती से जांच कराई जा रही है। यह सब चुनाव आयोग के टारगेटेड निर्देशों के आधार पर हो रही है। पार्टी के राज्य महासचिव कुनाल घोष ने कहा व्हाट्सऐप ग्रुप में भेजे गए निर्देशों के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉड को सुरक्षा प्राप्त नेताओं और मंत्रियों के वाहनों की पूरी तरह जांच करने को कहा गया है। इनमें अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह आज दार्जिलिंग पहुंचेंगे। वे यहां पर कालिम्पोंग, कर्सियांग, तराई और डुआर्स के लोगों को लेबोंग स्थित गोरखा स्टेडियम से संबोधित करेंगे। चुनाव राज्यों में कल के बड़े अपडेट्स…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





