कर्नाटक: महीनों की छुट्टी नहीं, सुपरवाइजर का टॉर्चर... और 45 वर्षीय महिला ने मौत को लगाया गले
Karnataka News: कर्नाटक के मैसूर शहर में काम के दबाव और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक 45 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। मृतका की पहचान हिंकल की रहने वाली नागेश्वरी उर्फ राजेश्वरी के रूप में हुई है। उनका शव शुक्रवार को उनके घर से बरामद किया गया था।
पति को नहीं मिला फोन पर जवाब, घर पहुंचे तो उड़े होश
मृतका के पति अशोक ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार दोपहर को अपनी पत्नी नागेश्वरी को फोन किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें शक हुआ और वह तुरंत घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने अपनी पत्नी को जमीन पर पड़े हुए पाया। इसके तुरंत बाद नागेश्वरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट में सुपरवाइजर पर लगे गंभीर आरोप
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट के अनुसार, नागेश्वरी हिंकल के पास स्थित एक सुपरमार्केट में पिछले कई वर्षों से काम कर रही थीं। आरोप है कि वहां हाल ही में जुड़े एक सुपरवाइजर, जिसका नाम डॉली था, द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है कि उन्हें कई महीनों से साप्ताहिक अवकाश (वीक ऑफ) नहीं दिया जा रहा था और उन पर ऐसी गलतियों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा था जो उन्होंने की ही नहीं थीं। इसके अलावा, जब वह बीमारी के कारण दो-तीन दिन काम पर नहीं जा पाईं, तो उन्हें अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। इसी बात से आहत होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
बेंगलुरु में हुई एक अन्य खौफनाक घटना
बीते महीने ऐसी ही एक अन्य घटना बेंगलुरु से सामने आई थी, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी सपना के रूप में हुई थी। यह जोड़ा कुछ साल पहले बेंगलुरु आया था और लक्ष्माप्पा गार्डन के दक्षिणी उपनगर में किराए के मकान में रहता था।
पुलिस के अनुसार, पिछले महीने किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और फिर छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सपना चार महीने की गर्भवती थीं। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया था कि पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटने के लिए लाल नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल किया था और बाद में उसी रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर और एसीपी मौके पर पहुंचे थे, जिन्होंने दरवाजा खुलवाकर व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ पाया था।
रोज कितने अंडे खाना सेहत के लिए सही? पूरा अंडा खाएं या सिर्फ सफेदी, जानिए प्रोटीन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक की जरूरी बातें
How Many Eggs Should You Eat Per Day: अंडा हाई क्वालिटी प्रोटीन के साथ कई जरूरी विटामिन और मिनरल का अच्छा स्रोत है. एक बडे अंडे में लगभग 6 से 7 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. ज्यादातर स्वस्थ लोग एक पूरा अंडा रोज संतुलित डाइट में शामिल कर सकते हैं. अंडे की जर्दी में भी कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए इसे बिना वजह फेंकना जरूरी नहीं है. उबला, पोच या कम तेल में बना अंडा बेहतर विकल्प हो सकता है. दिल की बीमारी या हाई LDL कोलेस्ट्रॉल वाले लोग अंडों की सही मात्रा के लिए डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह लें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
