Responsive Scrollable Menu

नेचुरल एनर्जी बूस्टर: गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देकर कमजोरी दूर करता है ये खट्टा-मीठा फल

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही थकान, लू और एनर्जी की कमी आम समस्या बन जाती है। ऐसे में बाजार में एक खास फल दिखने लगता है जो प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक और ताजगी देता है। यह खट्टे-मीठे स्वाद वाला फल फालसा है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर की कमजोरी भी दूर करता है।

गर्मियों में फालसा का सेवन न सिर्फ लू और गर्मी से बचाता है, बल्कि पाचन, डायबिटीज, दिल की सेहत और इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। फालसा का वैज्ञानिक नाम ग्रेविया एशियाटिका है। यह भारत के शुष्क और अर्द्धशुष्क इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है।

अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के अनुसार, फालसा में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होते हैं। मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और प्रोटीन भी मौजूद रहते हैं। ये सभी तत्व मिलकर फालसा को एक शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर बनाते हैं।

गर्मियों में फालसा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, लू लगने से बचाता है और पसीने के कारण होने वाली कमजोरी को दूर करता है। इसका रस एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। इसका शरबत पीने से एनर्जी भी मिलती है।

आयुर्वेद के अनुसार, खून की कमी या एनीमिया में पके फालसे का सेवन लाभकारी है। त्वचा की जलन, पेट में जलन, पित्त विकार, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याओं में भी यह रामबाण साबित होता है। फालसा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज और दस्त दोनों को नियंत्रित करता है। यह तन मन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह कई गंभीर रोगों से बचाव में भी सहायक होता है।

खास बात है कि फालसा को ताजा खाया जा सकता है, इसका जूस बनाया जा सकता है या चाट-सलाद में भी डाला जा सकता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, इसलिए कुछ लोगों को ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी या पेट की हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले थोड़ी मात्रा में आजमाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

राष्ट्रनायक की कोई जाति नहीं होती, UP में 2017 से पहले पहचान का संकट था… मुजफ्फरनगर में बोले CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, पिछली सरकारों पर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रनायकों को जाति से परे रखने और उनकी प्रतिमाओं के संरक्षण पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों को जाति के संकीर्ण दायरे में मत बांधिए.

Continue reading on the app

  Sports

प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू आईपीएल मैच में ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया वो कारनामा जो कभी नहीं हुआ

Praful hinge world record: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने डेब्यू आईपीएल मैच में घातक गेंदबाजी से तहलका मचने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया. 24 साल का यह पेसर आईपीएल इतिहास में पारी के पहले ओवर में तीन विकेट चटकाने वाला पहला गेंदबाज बन गया है. इससे पहले ये कारनामा दुनिया के किसी गेंदबाज ने नहीं किया था. Mon, 13 Apr 2026 23:34:02 +0530

  Videos
See all

Tej Pratap Yadav Viral:Nitish Kumar पर तेज प्रताप का बयान गजब छा गया! #shorts #ytshorts #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:36:20+00:00

Lift शाफ्ट में गिरने से बुजुर्ग की मौत, वीडियो वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:33:18+00:00

Asha Bhosle को याद कर बोले Salim Marchent #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:35:12+00:00

Dadi को याद कर नातिन ने कहा अलविदा | #viralvideo #viralnews #ashabhosle #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T18:34:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers