Responsive Scrollable Menu

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

Land For Job Scam: बिहार के चर्चित लैंड फॉर जॉब स्कैम ’ मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यावद को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने और परिवार के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की थी. इस फैसले के बाद अब मामले की सुनवाई निचली अदालत में जारी रहेगी.

The post लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Noida Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन, 5 इलाकों में भारी बवाल के बाद दिल्ली बॉर्डर सील

Noida Workers Protest: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक एरिया में पिछले 3 दिनों से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज यह प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया है। बताया जा रहा है कि श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर फेस-2 और सेक्टर-84 समेत कई एरिया में भारी बवाल मचाया है।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों की तोड़फोड़ की है, यहां तक कि पुलिस की एक गाड़ी को पलट दिया और 2 अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से नोएडा में आने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2, सेक्टर-15, कुलेसरा, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 में हालात काफी गंभीर हैं।  

पुलिस टीम पर पथराव 

खबरों की मानें तो ग्रेटर नोएडा के फेस-2 में  मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन कर रहें कर्मचारी अचानक हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया, और सरकारी गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा होजरी कॉम्प्लेक्स D-ब्लॉक में रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मियों ने भी सड़क पर उतरकर नारेबाजी की है।

बैठक में दिया था आश्वासन

ऐसा भी कहा जा रहा है कि बीते दिन यानी 12 अप्रैल रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ बैठक करके उनकी मांगें पूरी करने का आश्ववासन दिया था, लेकिन प्रशासन की इस अपील और आश्वासन का मजदूरों पर कोई भी असर देखने को नहीं मिला है। चौथे दिन भी कर्मचारी सड़कों पर डटे रहें। श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा।

ड्रोन से कड़ी निगरानी

कर्मचारियों के बवाल के बाद गौतमबुद्धनगर के कमिश्नरेट ने पूरे एरिया में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दिया है। सीनिय अधिकारियों द्वारा इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।  

नोएडा के इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि परी चौक, संदीप पेपर मिल मार्ग , सेक्टर–62 गोलचक्कर से NIB पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रूट पर पहले कट पर डायवर्जन करके यातायात का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने भारी बवाल को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर से DND टॉल/चिल्ला बॉर्डर होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्जन कर संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने सुगम यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा रजनीगंधा चौक मार्ग भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।  

पुलिस प्रशासन ने लोगों से की अपील 

पुलिस प्रशासन ने बयान देते हुए कहा है कि 'औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हम लगातार श्रमिकों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार न्यूनतम बल प्रयोग किया जा रहा है। आम जनता किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।'

Continue reading on the app

  Sports

7 रन देकर लिए 8 विकेट... वो खूंखार गेंदबाज, जिसके आगे एक-एक रन को तरसे बल्लेबाज, 130 साल से कायम वर्ल्ड रिकॉर्ड

george lohmann world record: इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार रहे जॉर्ज लोहमैन ने 1896 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन देकर 8 विकेट चटकाए और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, वह एक टेस्ट पारी में सबसे कम रन देकर 8 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए. उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है. Mon, 13 Apr 2026 16:24:46 +0530

  Videos
See all

Delhi-Dehradun Expressway: ढ़ाई घंटे में सफर ही नहीं, यूपी के पिछड़े 3 शहरों की बदल देगा किस्मत #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:15:06+00:00

Nitish Kumar के बाद कौन?..कल मिलेगा जवाब #nitishkumar #viralvideo #biharcm #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:14:42+00:00

Shorts | मीडिया के सामने रोने लगी प्रणिता #Pranita #meerut #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:15:01+00:00

Jaipur Viral Video : लड़की को छेड़ा फिर पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी | Bike Viral Video | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T11:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers