Noida Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन, 5 इलाकों में भारी बवाल के बाद दिल्ली बॉर्डर सील
Noida Workers Protest: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक एरिया में पिछले 3 दिनों से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज यह प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया है। बताया जा रहा है कि श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर फेस-2 और सेक्टर-84 समेत कई एरिया में भारी बवाल मचाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों की तोड़फोड़ की है, यहां तक कि पुलिस की एक गाड़ी को पलट दिया और 2 अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से नोएडा में आने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। नोएडा के अलग-अलग इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2, सेक्टर-15, कुलेसरा, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 में हालात काफी गंभीर हैं।
पुलिस टीम पर पथराव
खबरों की मानें तो ग्रेटर नोएडा के फेस-2 में मदरसन कंपनी के पास प्रदर्शन कर रहें कर्मचारी अचानक हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव शुरू कर दिया, और सरकारी गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। इसके अलावा होजरी कॉम्प्लेक्स D-ब्लॉक में रिचा ग्लोबल गारमेंट्स के कर्मियों ने भी सड़क पर उतरकर नारेबाजी की है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
बैठक में दिया था आश्वासन
ऐसा भी कहा जा रहा है कि बीते दिन यानी 12 अप्रैल रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ बैठक करके उनकी मांगें पूरी करने का आश्ववासन दिया था, लेकिन प्रशासन की इस अपील और आश्वासन का मजदूरों पर कोई भी असर देखने को नहीं मिला है। चौथे दिन भी कर्मचारी सड़कों पर डटे रहें। श्रमिकों का कहना है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा।
#WATCH | Uttar Pradesh: A vehicle torched during a protest by a large number of employees of a company over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control. pic.twitter.com/a2athgYrTT
— ANI (@ANI) April 13, 2026
ड्रोन से कड़ी निगरानी
कर्मचारियों के बवाल के बाद गौतमबुद्धनगर के कमिश्नरेट ने पूरे एरिया में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दिया है। सीनिय अधिकारियों द्वारा इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
#WATCH | Uttar Pradesh: A large number of employees of a company gather in protest over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Vehicles and properties were damaged, and stone pelting also occurred during the protest. Heavy Police deployment has been made here… pic.twitter.com/YXByyBMWQr
— ANI (@ANI) April 13, 2026
नोएडा के इन रूटों पर ट्रैफिक डायवर्जन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि परी चौक, संदीप पेपर मिल मार्ग , सेक्टर–62 गोलचक्कर से NIB पुलिस चौकी की तरफ जाने वाले रूट पर पहले कट पर डायवर्जन करके यातायात का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने भारी बवाल को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर से DND टॉल/चिल्ला बॉर्डर होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्जन कर संचालन किया जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने सुगम यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा रजनीगंधा चौक मार्ग भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से की अपील
पुलिस प्रशासन ने बयान देते हुए कहा है कि 'औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हम लगातार श्रमिकों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार न्यूनतम बल प्रयोग किया जा रहा है। आम जनता किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस का सहयोग करें।'
एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया Infinix Note 60 Pro, जानिए इसकी कीमत
Infinix Note 60 Pro दमदार फीचर्स, बड़ी बैटरी, गेमिंग परफॉर्मेंस और यूनिक Active Matrix Display के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च हो गया है. गेमर्स और टेक-लवर्स के लिए यह फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स.
The post एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आया Infinix Note 60 Pro, जानिए इसकी कीमत appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















