Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की टिप्पणी पर पोप, 'मेरा काम राजनीति करना नहीं, दुनिया को शांति का संदेश देना'

वेटिकन सिटी, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। पोप लियो XIV ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से किसी भी तरह के डिबेट से स्पष्ट इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा ऐसा इसलिए क्योंकि उनका काम राजनीति करना नहीं बल्कि दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाना है।

अल्जीरिया जाते हुए फ्लाइट में पोप से ट्रंप की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था। पोप ने कहा कि वह “अपनी भूमिका को एक राजनीतिज्ञ के तौर पर नहीं देखते। मैं कोई राजनेता नहीं हूं, और मैं इस बहस में नहीं पड़ना चाहता।” इसके अलावा, “मुझे नहीं लगता कि गॉस्पेल (ईशोपदेश) का गलत इस्तेमाल किया जाना चाहिए जैसा कि कुछ लोग कर रहे हैं।

वेटिकन न्यूज के मुताबिक, उन्होंने जंग को अनावश्यक बताते हुए आगे कहा, मैं युद्ध के खिलाफ पूरी ताकत से बोलता रहता हूं और समस्याओं का हल खोजने के लिए देशों के बीच शांति, बातचीत और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने की कोशिश करता हूं। आज बहुत से लोग परेशान हैं, बहुत से बेगुनाह लोगों की जान जा रही है, और मेरा मानना ​​है कि किसी को तो खड़े होकर कहना चाहिए कि एक बेहतर तरीका है!”

पोप ने फिर शांति अपील करते हुए कहा, “मैं यह बात दुनिया के सभी नेताओं से कहता हूं, सिर्फ उनसे (ट्रंप) नहीं: आइए हम युद्ध खत्म करें और शांति-सुलह को बढ़ावा दें।”

अमेरिकी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए, जिसने यही सवाल पूछा था, पोप ने कहा, “मुझे ट्रंप प्रशासन से या गॉस्पेल के संदेश को बोलने से कोई डर नहीं है; मेरा मानना ​​है कि मैं यही करने के लिए यहां हूं, चर्च का यही काम है।”

उन्होंने फिर कहा, “हम राजनेता नहीं हैं। हम विदेश नीति को उसी नजरिए से नहीं देखते जैसा वह समझते होंगे, लेकिन मैं एक शांतिदूत के तौर पर गॉस्पेल के संदेश में विश्वास करता हूं।”

पोप लियो ने हाल ही में ईरान संघर्ष पर चिंता जताई थी। उन्होंने अपने अलग-अलग संबोधन में हिंसा खत्म करने की अपील करते हुए कहा था कि ताकत का घमंड खतरनाक होता है। उन्होंने इससे बचने के लिए प्रार्थना और शांति को जरूरी बताया था।

रविवार देर रात ट्रंप ने लंबे चौड़े ट्रुथ सोशल पोस्ट में पोप की आलोचना करते हुए कहा कि वो कट्टर लेफ्ट के प्रभाव में हैं और विदेश नीति को कमजोर कर रहे हैं। इसके बाद से ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से इसे लेकर सवाल पूछे जाने लगे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आयुष्मान भारत हैकाथॉन के लिए 2,600 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, आज आवेदन का अंतिम दिन

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (एनएचए) को अब तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) ऑटो-एडजुडिकेशन हैकाथॉन 2026 के लिए 2,600 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं। इस हैकाथॉन का मकसद हेल्थ क्लेम प्रोसेसिंग में डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देना है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार एबी पीएम-जेएवाई अभी 1,900 से ज्यादा ट्रीटमेंट पैकेज के तहत रोजाना लगभग 50,000 क्लेम प्रोसेस करती है।

हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि इनमें से सिर्फ 15-20 प्रतिशत क्लेम ही ऑटो-एडजुडिकेट होते हैं, जिससे यह साफ होता है कि हमें ऐसे समाधानों की जरूरत है जो बड़े पैमाने पर काम कर सकें और टेक्नोलॉजी पर आधारित हों।

इस हैकाथॉन का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, धोखाधड़ी पकड़ने वाले टूल्स, स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंटेशन और रियल-टाइम वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करके ऑटोमेटेड क्लेम एडजुडिकेशन के लिए बेहतर सिस्टम बनाना है, ताकि काम की रफ्तार, सटीकता और पारदर्शिता को बढ़ाया जा सके।

सरकार ने यह भी कहा कि इच्छुक छात्र, शोधकर्ता, डेवलपर, स्टार्टअप और पेशेवर 13 अप्रैल तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से हैकाथॉन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रतिभागियों का समर्थन करने के लिए एनएचए 13 अप्रैल से शुरू होने वाली तीन-भागों की मास्टरक्लास श्रृंखला आयोजित करेगा, जिसमें दावा प्रसंस्करण प्रणालियों और समाधान के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। ये सत्र 13, 15 और 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा, हैकाथॉन का समापन 8-9 मई को बेंगलुरु के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में दो-दिवसीय ऑफलाइन फाइनल के साथ होगा, जहां चुनी गई टीमें स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी और सार्वजनिक नीति के विशेषज्ञों वाली जूरी के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करेंगी।

सेशन के बाद विजेताओं को हर प्रॉब्लम स्टेटमेंट के लिए 5 लाख रुपए, 3 लाख रुपए और 2 लाख रुपए के नकद इनाम मिलेंगे, साथ ही एनएचए के साथ संभावित सहयोग के मौके भी मिलेंगे।

सरकार के अनुसार, यह पहल एबी पीएम-जेएवाई योजना के तहत डिजिटल स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और कार्यक्षमता, पारदर्शिता और सेवा वितरण को बेहतर बनाने के प्रयासों का हिस्सा है।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अभिषेक शर्मा के आगे रोहित-सैमसन भी फेल, 9 साल और 79 पारियों में पहली बार हुआ ऐसा हाल

SRH vs RR के इस मैच में नजरें अभिषेक और वैभव की टक्कर पर थीं. अभिषेक को इस मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करने का पहला मौका मिला लेकिन वो नाकाम रहे और खाता नहीं खोल सके. Mon, 13 Apr 2026 20:27:41 +0530

  Videos
See all

Viral Video | Live Stream के दौरान कैद हुई गोलीबारी, मचा हड़कंप | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:40:57+00:00

Aman Chopra : महिला आरक्षण पर Sujata Pandey ने किसे घेरा? | Women Reservation Bill 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:40:07+00:00

'तेल अगर जल्दी चाहिए तो अमेरिका को हेल्प भेजो ' | Shorts | Trump | Hormuz | Sammer Pal Toorr | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:44:29+00:00

'वो दिन दूर नहीं जब तेल की कीमतें आसमान पर होंगी'| Shorts | Trump | Iran US War | GD Bakshi | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T15:42:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers