Responsive Scrollable Menu

नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर मजदूर आंदोलन से यातायात ठप

नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर हुए मजदूर प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई है. सुबह से ही सैकड़ों यात्री सड़कों पर फंसे हुए हैं, जिन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. एक महिला यात्री कविता ने बताया कि वो अपनी बेटी को स्कूल ले […]

Continue reading on the app

CBSE class 10th Results 2026: कब जारी होगा CBSE कक्षा दसवीं का रिजल्ट? जानें कैसे और कहां चेक करें अपना स्कोरकार्ड और डाउनलोड प्रोसेस

CBSE class 10th Results 2026:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा 2026 (सेशन 1) के बोर्ड रिजल्ट अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं. करीब 25 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, बोर्ड ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन मई में होने वाली दूसरी परीक्षा (सेशन 2) के कारण इस बार रिजल्ट सामान्य समय से पहले आ सकते हैं.

कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?

बता दें कि आमतौर पर CBSE मई के मध्य में रिजल्ट जारी करता है. साल 2025 में कक्षा 10 और 12 के परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे. इस साल का शेड्यूल नया है क्योंकि बोर्ड ने 2 सेशन वाली परीक्षा प्रणाली शुरू की है.

ये भी पढ़ें- DU Admission 2026: डीयू में एडमिशन के लिए इस तारीख से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन, जानिए CUET से जुड़ा पूरा प्लान

कहां देखें CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए आपको  इन साइटों पर जाना होगा.

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in

डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट के लिए डिजीलॉकर पर जाना होगा. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वहां ये उपलब्ध होंगे.

कैसे चेक करें कक्षा दसवीं के रिजल्ट?

  • छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा. 
  • सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद 'CBSE Class 10 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब यहां रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालना है.
  • सबमिट करने के बाद अपना रिजल्ट देखें और वहां मौजूद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने से पहले अपना लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार कर लें. दरअसल, रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिस कारण रिजल्ट देखने में दिक्कत हो सकती है या ज्यादा समय भी लग सकता है.

SMS के जरिए कैसे देखें 10वीं का रिजल्ट?

छात्र CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और वहां टाइप करें- CBSE10 अपना एग्जाम रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड ID नंबर. इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर सेंड करें. कुछ ही सेकेंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर मैसेज के जरिए आ जाएगा.

नए पैटर्न से हुई थी परीक्षा

CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रणाली में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है. अब छात्रों को एक ही साल में दूसरी बार (सेशन 2) परीक्षा देने का ऑप्शन मिल रहा है, जिससे वे अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकेंगे. इसका उद्देश्य छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका देना.

कब हुई थीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं?

सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थीं. वहीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हुई थी.

ये भी पढ़ें- Telangana Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Continue reading on the app

  Sports

20.2 ओवर और नहीं मिला एक भी विकेट, बुमराह की धार कैसे हो गई कुंद, क्या हार्दिक नहीं कर पा रहे तेज गेंदबाज का सही इस्तेमाल?

बुमराह को विकेट लिए हुए अब 122 गेंदें यानी 20.2 ओवर हो चुके हैं. आखिरी बार उन्होंने IPL 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेट लिया था. अब सवाल उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस को चिंता करनी चाहिए Mon, 13 Apr 2026 14:20:56 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormouz में क्या होगी America की चुनौती ? #aajtak #shorts #iranvsusa #iranwar #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:16:27+00:00

US-Israel-Iran War News: Lebanon पर इजरायल ने किया बड़ा हमला | Top News | America | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:17:31+00:00

Shorts | नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM Modi #narishaktivandan #pmmodi #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:16:11+00:00

Breaking News: Noida में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:15:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers