CBSE class 10th Results 2026: कब जारी होगा CBSE कक्षा दसवीं का रिजल्ट? जानें कैसे और कहां चेक करें अपना स्कोरकार्ड और डाउनलोड प्रोसेस
CBSE class 10th Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा 2026 (सेशन 1) के बोर्ड रिजल्ट अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं. करीब 25 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, बोर्ड ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन मई में होने वाली दूसरी परीक्षा (सेशन 2) के कारण इस बार रिजल्ट सामान्य समय से पहले आ सकते हैं.
कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
बता दें कि आमतौर पर CBSE मई के मध्य में रिजल्ट जारी करता है. साल 2025 में कक्षा 10 और 12 के परिणाम 13 मई को जारी किए गए थे. इस साल का शेड्यूल नया है क्योंकि बोर्ड ने 2 सेशन वाली परीक्षा प्रणाली शुरू की है.
ये भी पढ़ें- DU Admission 2026: डीयू में एडमिशन के लिए इस तारीख से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन, जानिए CUET से जुड़ा पूरा प्लान
कहां देखें CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए आपको इन साइटों पर जाना होगा.
- cbse.gov.in
- results.nic.in
- results.digilocker.gov.in
- umang.gov.in
डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट के लिए डिजीलॉकर पर जाना होगा. रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वहां ये उपलब्ध होंगे.
कैसे चेक करें कक्षा दसवीं के रिजल्ट?
- छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले cbse.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद 'CBSE Class 10 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन डालना है.
- सबमिट करने के बाद अपना रिजल्ट देखें और वहां मौजूद डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें.
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने से पहले अपना लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार कर लें. दरअसल, रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिस कारण रिजल्ट देखने में दिक्कत हो सकती है या ज्यादा समय भी लग सकता है.
SMS के जरिए कैसे देखें 10वीं का रिजल्ट?
छात्र CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और वहां टाइप करें- CBSE10 अपना एग्जाम रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड ID नंबर. इसके बाद यह मैसेज 7738299899 नंबर पर सेंड करें. कुछ ही सेकेंड में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर मैसेज के जरिए आ जाएगा.
नए पैटर्न से हुई थी परीक्षा
CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षा प्रणाली में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है. अब छात्रों को एक ही साल में दूसरी बार (सेशन 2) परीक्षा देने का ऑप्शन मिल रहा है, जिससे वे अधिकतम तीन विषयों में अपने अंक सुधार सकेंगे. इसका उद्देश्य छात्रों पर पढ़ाई का दबाव कम करना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का एक और मौका देना.
कब हुई थीं कक्षा 10वीं की परीक्षाएं?
सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चली थीं. वहीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को खत्म हुई थी.
ये भी पढ़ें- Telangana Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ने जारी किया इंटरमीडिएट फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
पीएम मोदी ने हंगरी चुनाव में जीत पर पीटर मग्यार को दी बधाई, बोले-मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीटर मग्यार और उनकी टिस्जा पार्टी को हंगरी के संसदीय चुनावों में निर्णायक जीत पर बधाई दी। टिस्जा पार्टी की जीत यूरोपीय देश में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने लिखा, “पीटर मग्यार और टिस्जा पार्टी को आपकी शानदार चुनावी जीत पर दिल से बधाई। भारत और हंगरी गहरी दोस्ती, साझा मूल्यों और हमेशा रहने वाले आपसी सम्मान से जुड़े हैं। मैं आपके साथ मिलकर काम करने और हमारे लोगों की साझा खुशहाली और भलाई के लिए जरूरी भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।”
यह बधाई संदेश हंगरी के 12 अप्रैल के संसदीय चुनावों के बाद आया है, जिसमें मग्यार टिस्जा पार्टी को संसद में भारी बहुमत मिला है। इस नतीजे से विक्टर ओरबान का 16 साल का शासन खत्म हो गया। फिडेज पार्टी ने लगभग सभी वोटों की गिनती के बाद हार मान ली थी।
चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई, जो हंगरी के राजनीतिक भविष्य के लिए एक अहम पल के तौर पर देखे जा रहे इस चुनाव में लोगों की मजबूत भागीदारी को दिखाता है। ओरबान 2010 से सत्ता में थे। उन्होंने हंगरी के गवर्नेंस मॉडल को काफी हद तक बदला था और इसे एक असहिष्णु देश बताया था। उनके कार्यकाल में अक्सर यूरोपीय यूनियन के साथ न्यायिक निर्भरता, प्रेस की आजादी और सिविल लिबर्टीज से जुड़ी चिंताओं को लेकर तनाव रहा।
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भारत और हंगरी के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर जोर देता है। भारत-हंगरी के बीच का संबंध दशकों से राजनीतिक और आर्थिक बदलावों के बावजूद स्थिर रहे हैं। इस संबंध को ऐतिहासिक रूप से “करीबी और दोस्ताना” बताया गया है। भारत और हंगरी के बीच का संबंध साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर बना है, भले ही हंगरी ने कोल्ड वॉर के बाद के दौर में अपनी विदेश नीति को फिर से बनाया हो।
बुडापेस्ट में नई लीडरशिप के चार्ज संभालने के साथ पीएम मोदी ने आपसी सहयोग को गहरा करने की उम्मीद जताई, खासकर भारत-यूरोपीय यूनियन की बड़ी साझेदारी के संदर्भ में।
मैग्यार की जीत को न केवल हंगरी की स्थानीय राजनीति के लिए, बल्कि यूरोप में और भारत जैसे वैश्विक साझेदारी के साथ उसके भविष्य के संबंधों के लिए एक टर्निंग पॉइंट के तौर पर देखा जा रहा है।
--आईएएनएस
केके/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











.jpg)







