Responsive Scrollable Menu

हर महिला को मिलेंगे ₹3000, 1 करोड़ नौकरी और UCC…; बंगाल के लिए BJP का बड़ा प्लान

BJP Sankalp Patra Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले BJP ने अपना घोषणापत्र यानी 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में इसे लॉन्च किया. पार्टी ने इसे 'भरोसार शपथ' नाम भी दिया है यानी भरोसे की कसम.

इस घोषणापत्र का केंद्रीय विचार है बंगाल को 'निराशा से विकास' की ओर ले जाना. पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए. इस बार यहां दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने हैं.

अमित शाह ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में TMC की 15 साल की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोगों ने ममता दीदी को उम्मीद के साथ वोट दिया था, लेकिन आज वे बदलाव चाहते हैं. शाह के मुताबिक यह घोषणापत्र सिर्फ एक राजनीतिक दस्तावेज नहीं है यह बंगाल के हर वर्ग के लिए एक रास्ता है.

पीएम मोदी ने बंगाल में महिलाओं को दी ये सौगात 

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में चुनाव जीतने के बाद हर महिला को ₹3000 प्रति माह सीधे बैंक खाते में देने का वादा किया है. इसके अलावा सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण (पुलिस फोर्स सहित) देने की बात कही है. बीजेपी का वादा है कि वह  महिला-only पुलिस बटालियन बनाएगी और महिलाओं के लिए खास 'दुर्गा सुरक्षा दस्ते' का गठन करेगी. 

बंगाल में 5 साल में मिलेंगी 1 करोड़ युवाओं को नौकरियां, बीजेपी ने किया दावा

BJP ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर पांच साल में 1 करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के मौके बनाए जाएंगे. बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार बेरोजगार युवाओं को ₹10,000 की एकमुश्त मदद और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ₹15000 का सहयोग दिया जाएगा. 

बंगाल में बीजेपी जीती तो सरकारी कर्मचारियों को क्या मिलेगा?

घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग को 45 दिन के भीतर लागू करने का वादा किया गया है. साथ ही DA (महंगाई भत्ता) का बकाया भुगतान भी पक्का किया गया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह वादा खासतौर पर राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को ध्यान में रखकर किया गया है.

UCC और कानून-व्यवस्था पर बंगाल में रार होगी खत्म...

BJP ने सत्ता मिलने के 6 महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने का वादा किया है. यह घोषणा राज्य में सबसे बड़े राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन गई है. घुसपैठ रोकने के लिए पार्टी ने "Detect, Delete & Deport" नीति का ऐलान किया है. गोतस्करी पर भी सख्त कानून बनाने की बात है.

किसान, चाय बागान और जूट उद्योग

बीजेपी के संकल्प पत्र में बंगाल की पहचान रहे चाय बागान और दार्जिलिंग टी ब्रांड को मजबूत करने का वादा किया गया है. संकल्प पत्र के अनुसार धान, आलू और आम उत्पादकों को भी विशेष सहायता मिलेगी. मत्स्य क्षेत्र में सभी मछुआरों को PM मत्स्य संपदा योजना से जोड़कर बंगाल को मछली निर्यात का हब बनाने का लक्ष्य है. बता दें वेस्ट बंगाल में 4 मई 2026 को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे.

ये भी पढ़ें: क्या मुस्लिम वोटों के कटने से बिगड़ेगा TMC का खेल?

बीजेपी जीती तो बंगाल में बदलेगी स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल 

बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार उनकी पार्टी उत्तर बंगाल में AIIMS, IIT और IIM खोलेगी. राज्य में आयुष्मान भारत को लागू किया जाएगा. महिलाओं को मुफ्त HPV वैक्सीन और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा वेस्ट बंगाल की सांस्कृतिक पहचान कुरमाली और राजबंशी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा. राज्य में 'वंदे मातरम् म्यूजियम' बनाया जाएगा. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा

पहला चरण: 23 अप्रैल 2026
दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026
मतगणना: 4 मई 2026

(FAQ)

Q. BJP के संकल्प पत्र का थीम क्या है?
A. 'सोनार बांग्ला' यानी 'गोल्डन बंगाल'. पार्टी बंगाल को निराशा से विकास की ओर ले जाने का दावा करती है.

Q. अगर बंगाल में बीजेपी जीती तो महिलाओं को कितने पैसे मिलेंगे?
A. BJP के वादे के मुताबिक सत्ता में आने पर हर महिला को हर महीने ₹3,000 सीधे बैंक खाते में मिलेंगे. 

Q. बंगाल में बीजेपी की सरकार बनीं तो UCC बंगाल में कब तक लागू होगा?
A. BJP ने वादा किया है कि सरकार बनने के 6 महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा.

Q. बीजेपी बंगाल में सरकार बनाएगी तो 7वां वेतन आयोग कब से मिलना शुरू होगा?
A. घोषणापत्र के अनुसार सरकार बनते ही 45 दिन के भीतर 7वां वेतन आयोग लागू होगा.

Q. बंगाल चुनाव 2026 में कुल कितनी सीटें हैं?
A. पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं.

Q. वेस्ट बंगाल में इस बार BJP का मुख्य मुद्दा क्या है?
A. घुसपैठ रोकना, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार खत्म करना और बेरोजगारी ये चार मुद्दे BJP के केंद्र में हैं.

Continue reading on the app

आशा भोसले का वो विवादित गाना, जिसे सिंगर ने देवानंद के लिए था गाया, बैन के बावजूद मिला था अवॉर्ड

Asha Bhosle Controversial Song: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रही. उनका 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके चले जाने से उनका पूरा परिवार, बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक गलियारे तक में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दिवंगत सिंगर ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए. लेकिन क्या आपको पता है कि उनके एक गाने को लेकर काफी विवाद हुआ था, यहां तक कि उसे ऑल इंडिया रेडियो ने बैन कर दिया था. 

कौन सा गाना हुआ था बैन?

आशा भोसले का जो गाना बैन हुआ था, वो देव आनन्द और जीनत अमान की फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' (Hare Ram Hare Krishna) का है. इस गाने का नाम  'दम मारो दम' है, जिसे आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी, आरडी बर्मन ने म्यूजिक और आनंद बख्शी ने गाना लिखा था. लेकिन इस गाने को लेकर  जमकर कंट्रोवर्सी हुई थी.  आरडी बर्मन ने और आनंद बख्शी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तत्कालीन सरकार ने इस गाने पर बैन कर दिया था. सरकार को गाने में भगवान राम का नाम 'दम' से जोड़ने पर आपत्ति थी. 

इन प्लेटफॉर्म्स पर बैन था गाना

'दम मारो दम' (Dum Maaro Dum) गाना ऑल इंडिया रेडियो और डीडी ने  बैन कर दिया था. भारत सरकार का मानना था कि इस गाने की वजह से देश में हिप्पी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस गाने को काफी जद्दोजहद के बाद रिलीज किया गया था. इतना ही नहीं इस गाने के लिए आशा भोसले को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था.

ये भी पढ़ें- रविवार का दिन, 92 की उम्र, लता मंगेशकर-आशा भोसले दोनों बहनों की मौत में दिखे कई संयोग

कल्ट क्लासिक बना आशा भोसले का गाना

भले ही आशा भोसले के गाने 'दम मारो दम' को विवादों और बैन का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिर भी इसे आज बॉलीवुड का एक क्लासिक गाना माना जाता है. लोग आज भी इसे सुनना और इस पर नाचना पसंद करते हैं. बता दें, आशा भोसले ने अपने करियर में हिंदी के अलावा 20 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए हैं. उन्होंने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं.

कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?

मिली जानकारी के मुताबिक, आशा भोलसे के अंतिम दर्शन 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होंगे. यह दर्शन उनके निवास स्थान ‘प्रभु कुंज’ (Prabhu Kunj), पेडर रोड, मुंबई में होंगे, जहां पर कई बड़े सितारे आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे. वहीं, इसके बाद आशा भोसले का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे, शिवाजी पार्क श्मशान घाट (Shivaji Park Crematorium), में किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, उन्हें राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ विदाई दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'प्लीज एक चांस दे दो...',क्रिकेट फैन थीं आशा भोसले, इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संग गाया था गाना

Continue reading on the app

  Sports

11 साल पहले जब पोलार्ड ने अपने 'मुंह' पर चिपकाया टेप, पलट दी थी हारी हुई बाजी, IPL इतिहास का वो सबसे 'खामोश' ड्रामा!

साल 2015 का वो मुकाबला, जहाँ चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों की बारिश से ज्यादा चर्चा कीरोन पोलार्ड की उस 'खामोश बगावत' की हुई थी, जिसने न सिर्फ क्रिस गेल का ध्यान भटकाया, बल्कि RCB के जबड़े से जीत भी छीन ली Mon, 13 Apr 2026 13:16:47 +0530

  Videos
See all

Noida Protest | सैलरी बढ़ाने की मांग पर नोएडा में हंगामा #noida #viralvideo #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:08:20+00:00

US-Israel-Iran War News: मलबों का ढेर और मातम...लेबनान में कहां, कितनी और कैसी तबाही? | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:11:41+00:00

Bihar में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:08:32+00:00

Noida Protest | सैलरी-इंक्रीमेंट पर नोएडा में भारी बवाल #noida #viralvideo #shorts #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T08:11:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers