Responsive Scrollable Menu

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस-ट्रक की टक्कर, 6 की मौत; 13 घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। धौलाना-मसूरी मार्ग पर रविवार देर रात करीब 1:30 बजे बारात से लौट रही बस और एक ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, डासना निवासी इकराम कुरैशी के बेटे की बारात गुलावठी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान अरविंद डेयरी के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक के नीचे जा घुसी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और हाईड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से निकालकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस हादसे में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और बस चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए, जिनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
 

Continue reading on the app

Akshaya Tritiya 2026: 19 अप्रैल को बन रहे दुर्लभ योग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Akshaya Tritiya 2026: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है। वर्ष 2026 में यह पावन पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन को “अबूझ मुहूर्त” कहा जाता है, यानी बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी विवाह, खरीदारी, निवेश या नए कार्यों की शुरुआत की जा सकती है।

इस बार अक्षय तृतीया और भी खास बन रही है क्योंकि इस दिन कई दुर्लभ और शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा, जो समृद्धि और सफलता का कारक माना जाता है। इसके साथ ही त्रिपुष्कर योग भी रहेगा, जिसके प्रभाव से किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़ सकता है। इसके अलावा आयुष्मान योग, मालव्य योग और शश योग जैसे शुभ संयोग भी इस दिन बन रहे हैं, जो जीवन में सुख, वैभव और स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं और पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय प्रगति और उन्नति का संकेत दे रहा है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनने का संकेत दे रहा है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे वित्तीय स्थिति सुधरेगी। निवेश, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और कार्यस्थल पर आपकी पहचान मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए यह समय खुशियों की वापसी का संकेत दे रहा है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। बचत और संचित धन में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर लेकर आएगा। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के संकेत हैं, जो किसी अप्रत्याशित स्रोत से मिल सकता है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।

क्या है इस दिन का विशेष महत्व?
अक्षय तृतीया का अर्थ है “कभी न खत्म होने वाला” यानी इस दिन किए गए पुण्य, दान और शुभ कार्यों का फल अक्षय (स्थायी) माना जाता है। इस दिन सोना खरीदना, दान करना और भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी होता है।

19 अप्रैल 2026 की अक्षय तृतीया कई शुभ योगों के संयोग से अत्यंत प्रभावशाली बन रही है। खासकर मेष, वृषभ, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय नए अवसर, धन लाभ और जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। यदि इस दिन श्रद्धा और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी शुभ कार्य किया जाए, तो उसका लाभ लंबे समय तक मिल सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

'उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए', डगआउट फोन विवाद में नया मोड़, RR मैनेजर की मेडिकल इमरजेंसी का दिया गया हवाला

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रूमी भिंडर के आईपीएल मैच के दौरान फोन का इस्तेमाल करने पर हंगामा मचा हुआ है. वो बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की जांच के दायरे में हैं. जानकारी के मुताबिक भिंडर मेडिकल इमरजेंसी के चलते फोन अपने पास रखे हुए थे. दरअसल, उनके दोनों फेफड़े पहले फेल हो चुके हैं और उन्हें करीब एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था. Mon, 13 Apr 2026 09:46:51 +0530

  Videos
See all

CM Yogi देंगे नई सौगात | #lucknow #school #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:40:09+00:00

Motherson Company Protest : Noida में सैलरी को लेकर श्रमिकों का सड़कों पर हिंसा | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:39:07+00:00

Maharashtra: केयरटेकर पर हमला करके 11 बांग्लादेशी जिहादी महिलाएं फरार | Pune News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:41:32+00:00

Greater Noida Factory Workers Protest LIVE: ग्रेटर नोएडा में भयंकर हंगामा...पथराव | Police | Salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:36:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers