Responsive Scrollable Menu

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, उससे पहले जानें पिच और मौसम का मिजाज

SRH vs RR : आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल (सोमवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला हैदराबाद के राजवी गंधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा. इस मैच में ईशान किशन के पास जीत की पटरी पर लौटने का दारोमदार होगा तो वहीं, रियान पराग जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे. वो अपने विजय रथ को थमने नहीं देना चाहेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की सबसे मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स बनकर उभरी है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं, उसे सभी 4 मैचों जीत मिली है. इस समय टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है. उसे 4 में से 3 मैचों में हार मिली है, जबकि सिर्फ 1 मैच वो जीत पाई है. इस समय हैदराबाद के 2 प्वाइंट्स है.

आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार होने वाला है. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको राजवी गंधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और हैदराबाद के मौसम के बारे में बताने वाले हैं. 

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों को मदद करती है. ये पिच रनों से भरपूर है, यहां पर बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाते हैं और हाई स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस पिच पर बॉल बल्ले पर आती है. यहां पर तेज उछाल और बेहतरीन आउटफील्ड का फायद बैटर उठाते हैं. इस पिच पर नई गेंद से गेंदबाजों को जबकि पुरानी बॉल से स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती है.

वेदर रिपोर्ट 

हैदराबाद में 13 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. इस मैच के दौरान बारिश की कोई चिंता नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक सोमवार को हैदराबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां पर दिन में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं  शाम को हल्की ठंडक होगी. इस मैच के दौरान तापमान लगभग 37 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स -  यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला,

ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए फिलहाल कैसी है दोनों की स्थिति

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडू मेंडिस, डेविड पेन, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.

ये भी पढ़ें : RCB की जीत से बदली प्वाइंट टेबल, जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर मौजूद

ये भी पढ़ें : 'हमें अच्छी बैटिंग-बॉलिंग करने की जरूरत है...' RCB से हार पर क्या बोले हार्दिक? जानिए किन खिलाड़ियों को करेंगे बाहर

Continue reading on the app

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2 प्रतिशत तक लुढ़के

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में कोई ठोस प्रगति न होने के बाद वैश्विक बाजारों में घबराहट का माहौल बन गया है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिला। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक करीब 2 प्रतिशत तक गिर गए।

सेंसेक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 2.16 प्रतिशत यानी 1,675 अंक टूटकर 75,874.85 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी लगभग 500 अंकों यानी 2.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,555 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में बैंकिंग, फाइनेंशियल, रियल्टी, ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई, जिससे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे।

इस गिरावट में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

अगर बाजार की कैटेगरी के हिसाब से देखें, तो स्मॉल-कैप शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 दोनों करीब 2-2 प्रतिशत नीचे रहे। इसके अलावा मिडकैप और लार्जकैप शेयरों में भी गिरावट का असर साफ दिखा।

बाजार में डर और अनिश्चितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वोलैटिलिटी इंडेक्स, यानी इंडिया वीआईएक्स, में 13 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया।

विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण निवेशकों का रुख अचानक जोखिम से बचने वाला हो गया है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बेहद अहम है, क्योंकि दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है।

पहले कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर से गिरकर 94-100 डॉलर के बीच आ गई थीं, लेकिन अब यह फिर से 105 डॉलर के ऊपर पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और अर्थव्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

भारत के लिए यह स्थिति और भी गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि देश अपनी 85 प्रतिशत से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतें चालू खाता घाटा बढ़ा सकती हैं, रुपए पर दबाव डाल सकती हैं और महंगाई को बढ़ा सकती हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसके पीछे भू-राजनीतिक घटनाक्रम, महंगाई के आंकड़े और कंपनियों के तिमाही नतीजे बड़े कारण होंगे।

वहीं, ब्रेंट क्रूड 8.61 प्रतिशत उछलकर 103.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 9.38 प्रतिशत बढ़कर 105.63 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा। निक्केई 1 प्रतिशत से ज्यादा, हैंग सेंग 1 प्रतिशत और कोस्पी 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर कारोबार करते दिखे। हालांकि, वॉल स्ट्रीट में मिला-जुला रुख रहा, जहां एसएंडडपी 500 हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

--आईएएनएस

वीकेयू/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

20 साल में 1060 बल्लेबाज नाकाम, वैभव सूर्यवंशी के पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का आखिरी मौका

SRH vs RR, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़े रिकॉर्ड को लपकने का लास्ट चांस है. अगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो ऐसा करते हैं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. मगर पिछले 20 सालों में 1060 बल्लेबाज उसमें नाकाम रहे हैं. Mon, 13 Apr 2026 10:41:03 +0530

  Videos
See all

Noida Protest:वर्कर्स का रौद्र रूप, हक के लिए सड़कों पर जंग! #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:12:01+00:00

Labour Protest: कंपनी व श्रमिकों के विवाद में पत्थरबाज़ी व आगजनी | #noida #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:17:36+00:00

Asha Bhosle Last Rite | Mumbai:सुरों की मल्लिका आशा भोसलेका 92 साल की उम्र में निधन #ashabhosledeath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:10:27+00:00

Asha Bhosle Last Glimpse: आशा भोसले को अंतिम विदाई में रो पड़ा परिवार, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:09:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers