Responsive Scrollable Menu

ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकाबंदी करेगा अमेरिका, शांति वार्ता फेल होने के बाद तेहरान के खिलाफ ट्रंप का एक्शन

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता से पूरी दुनिया को उम्मीद थी, लेकिन दोनों देशों के बीच कोई समझौता ना होने की वजह से उन उम्मीदों पर पानी फिर गया. अब अमेरिका ईरान के खिलाफ पहले से सख्त एक्शन लेने के मूड में नजर आ रहा है. जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक निर्देश से समझा जा सकता है. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश के तहत अमेरिका आज (सोमवार, 13 अप्रैल) से ईरान पर समुद्री नाकाबंदी लागू करने जा रहा है. जिसे इस क्षेत्रीय तनाव में एक महत्वपूर्ण वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है. 

ईरानी बंदरगाहों के अलावा तटीय क्षेत्र में होगी नाकाबंदी

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) के मुताबिक, यह उपाय ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में और उसके आसपास परिचालन करने वाले सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगा. CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें लिखा, "राष्ट्रपति की घोषणा के मुताबिक, 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे पूर्वी समय (ET) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी समुद्री यातायात पर नाकाबंदी लागू की जाएगी."

बयान में कहा गया कि ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर यह नाकाबंदी निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी. CENTCOM ने आगे कहा, "अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी के सभी ईरानी बंदरगाहों सहित, ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर यह नाकाबंदी निष्पक्ष रूप से लागू की जाएगी. सेनाएं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गैर-ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों के लिए नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेंगी."

अमेरिकी मरीन ने नाविकों को दी ये सलाह

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि इस उपाय के लागू होने से पहले औपचारिक सूचना के माध्यम से वाणिज्यिक नाविकों के साथ अतिरिक्त परिचालन विवरण साझा किए जाएंगे. बयान में आगे कहा गया, "सभी नाविकों को 'नोटिस टू मरीनर्स' प्रसारणों पर नजर रखने और ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास परिचालन करते समय ब्रिज-टू-ब्रिज चैनल 16 पर अमेरिकी नौसेना बलों के साथ संचार बनाए रखने की सलाह दी गई है."

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

13 April Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानें

13 April Ka Rashifal: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन है. आज एकादशी तिथि और धनिष्ठा नक्षत्र है. सूर्योदय सुबह 5:58 बजे हो चुका है और सूर्यास्त शाम 6:45 बजे होगा. आज पहले भौकरण और फिर बालकरण रहेगा, जबकि चंद्रमा कुंभ राशि में स्थित है.

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

आज का शुभ मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:47 तक रहेगा. वहीं राहु काल सुबह 7:34 से 9:10 बजे तक है, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. आज पूर्व दिशा में दिशाशूल है, इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से परहेज करें. अगर यात्रा जरूरी हो, तो घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें और दही-केसर का तिलक लगाएं.

आज का महामंत्र और उपाय

आज का महामंत्र है- “ॐ नमो भगवते रुद्राय धीमहि तन्नो रुद्र प्रचोदयात.” इस मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें और सफेद वस्त्र धारण करें. इससे भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी. अब वीडियो में आगे जानिए 12 राशियों का आज का राशिफल और दिनभर की खास बातें.

Continue reading on the app

  Sports

20 साल में 1060 बल्लेबाज नाकाम, वैभव सूर्यवंशी के पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का आखिरी मौका

SRH vs RR, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़े रिकॉर्ड को लपकने का लास्ट चांस है. अगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो ऐसा करते हैं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. मगर पिछले 20 सालों में 1060 बल्लेबाज उसमें नाकाम रहे हैं. Mon, 13 Apr 2026 10:41:03 +0530

  Videos
See all

Bengal Election। Suvendu Adhikari। “शौचालय से भी TMC रुपया खाती है...”। Mamata Banerjee। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:16:06+00:00

Labour Protest: कंपनी व श्रमिकों के विवाद में पत्थरबाज़ी व आगजनी | #noida #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:17:36+00:00

Asha Bhosle Last Glimpse: आशा भोसले को अंतिम विदाई में रो पड़ा परिवार, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:09:48+00:00

Asha Bhosle Last Rite | Mumbai:सुरों की मल्लिका आशा भोसलेका 92 साल की उम्र में निधन #ashabhosledeath #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:10:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers