AI Skills: पीछे रह जाएंगे अगर नहीं सीखी ये 5 AI स्किल्स, तेजी से हो रही वायरल
Ai Skills for Career Growth: AI का दौर तेजी से बढ़ रहा है और जो लोग इसे सीख रहे हैं, वही आगे निकल रहे हैं। जानिए 5 ऐसी AI स्किल्स जो आपके करियर, कमाई और लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदल सकती हैं और जॉब-बिजनेस दोनों के लिए जरूरी है।
Gujarat Local Body Elections: 'जनता उन्हें जवाब देगी जो गुजरातियों को मूर्ख समझते हैं', हर्ष संघवी का पलटवार
गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वडोदरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर निगम चुनाव अभियान का आगाज करते हुए गृह राज्य मंत्री (उपमुख्यमंत्री स्तर के नेता) हर्ष संघवी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता का अपमान करने वालों को आने वाले चुनावों में करारा सबक मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Bengal Elections 2026: मिथुन चक्रवर्ती का TMC पर हमला, बोले- हार के डर से मचाया जा रहा है बवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ दिन पूर्व गुजरात के लोगों को ‘‘अशिक्षित’’ कहा था और दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हें ‘‘बेवकूफ’’ बना रहे हैं। संघवी ने खरगे के इस बयान के एक सप्ताह के बाद यह बात कही है। गुजरात में 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिकाओं और 15 नगर निगमों (जिनमें अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा शामिल हैं) के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होंगे। मतगणना 28 अप्रैल को होगी।
इसे भी पढ़ें: Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगे
संघवी ने कहा, ‘‘गुजरात से नफरत करने वाले और यहां के लोगों को मूर्ख समझने वालों को हर जिले में करारा जवाब दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता और भाजपा एक बड़ा परिवार है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात की जनता सामूहिक रूप से 2026 के स्थानीय निकाय चुनाव में नया इतिहास रचने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
prabhasakshi
















