Responsive Scrollable Menu

सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? रिकॉर्ड से जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

SRH VS RR Head to Head: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच का हाईवोल्टेज होना तय है, क्योंकि दोनों टीमों में ही बड़े-बड़े और विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं. मगर, आइए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा.

SRH VS RR हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 12 मैच हैदराबाद की टीम ने जीते हैं, जबकि राजस्थान 9 मैच जीत सकी है. हेड टू हेड कुछ हद तक SRH की ओर झुका हुआ है. ऐसे में कहा जा सकता है कि SRH VS RR मैच में सनराइजर्स की टीम का पलड़ा भारी रह सकता है. मगर, राजस्थान रॉयल्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि राजस्थान इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

अंक तालिका में किस नंबर पर है कौन सी टीम?

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह अंक तालिका में पहले नंबर पर है. राजस्थान ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टेबल टॉपर बनी हुई है. वहीं, एसआरएच की बात करें, तो हैदराबाद की टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में हार का सामना किया है और सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. इस तरह SRH प्वॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर है.

SRH VS RR की ऐसी हैं टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वाना मफाका, युधवीर सिंह। चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय! खुद IPL चेयरमैन ने पोस्ट कर BCCI से कही ये बात

Continue reading on the app

US Iran Conflict LIVE Updates: ईरान ने दी राहत, बोला- नागरिक जहाजों के लिए खुला रहेगा होर्मुज

US Iran Conflict LIVE Updates: मिडिल-ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक चली इस वार्ता के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई, जिससे सीजफायर पर संकट और गहरा गया है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने जंग खत्म करने के लिए अमेरिका की शर्तों को स्वीकार नहीं किया. बातचीत में रुकावट आने के बाद वेंस को वापस अमेरिका लौटना पड़ा. वहीं, ईरान ने भी इस वार्ता को असफल बताया और आरोप लगाया कि अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा शर्तें रखीं, जिन पर सहमति बनाना मुश्किल था.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने होर्मुज पर लगाई नाकेबंदी, बिना इजाजत के कोई जहाज नहीं निकल सकेगा

दरअसल, इस बातचीत का मकसद दो हफ्तों के अस्थायी सीजफायर को स्थायी शांति समझौते में बदलना था. अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. अब इस नाकाम वार्ता के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

Continue reading on the app

  Sports

'उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए', डगआउट फोन विवाद में नया मोड़, RR मैनेजर की मेडिकल इमरजेंसी का दिया गया हवाला

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रूमी भिंडर के आईपीएल मैच के दौरान फोन का इस्तेमाल करने पर हंगामा मचा हुआ है. वो बीसीसीआई की एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) की जांच के दायरे में हैं. जानकारी के मुताबिक भिंडर मेडिकल इमरजेंसी के चलते फोन अपने पास रखे हुए थे. दरअसल, उनके दोनों फेफड़े पहले फेल हो चुके हैं और उन्हें करीब एक हफ्ते तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था. Mon, 13 Apr 2026 09:46:51 +0530

  Videos
See all

Ceasefire Talks Failed:118 डॉलर तेल, बाजार में भारी गिरावट | #viralnews #straitofhormuz #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:15:44+00:00

Israel Iran-US War : नेतन्याहू ने तैयार किया सबसे खौफनाक प्लान? | Lebanon | USA | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:15:06+00:00

Iran Israel US War LIVE: होर्मुज पर भयंकर युद्ध! | China America War News | World War 3 | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:17:15+00:00

Asha Boshle News: आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुँचे AR Rahman #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T04:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers