Responsive Scrollable Menu

US Iran Conflict LIVE Updates: ईरान ने दी राहत, बोला- नागरिक जहाजों के लिए खुला रहेगा होर्मुज

US Iran Conflict LIVE Updates: मिडिल-ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक चली इस वार्ता के बावजूद दोनों देशों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई, जिससे सीजफायर पर संकट और गहरा गया है. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने जंग खत्म करने के लिए अमेरिका की शर्तों को स्वीकार नहीं किया. बातचीत में रुकावट आने के बाद वेंस को वापस अमेरिका लौटना पड़ा. वहीं, ईरान ने भी इस वार्ता को असफल बताया और आरोप लगाया कि अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा शर्तें रखीं, जिन पर सहमति बनाना मुश्किल था.

यह भी पढ़ें- ट्रंप ने होर्मुज पर लगाई नाकेबंदी, बिना इजाजत के कोई जहाज नहीं निकल सकेगा

दरअसल, इस बातचीत का मकसद दो हफ्तों के अस्थायी सीजफायर को स्थायी शांति समझौते में बदलना था. अमेरिका की तरफ से जेडी वेंस ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जबकि ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. अब इस नाकाम वार्ता के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...

Continue reading on the app

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज:मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ होगा; मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से निधन हुआ था

सिंगर आशा भोसले का आज 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वे 92 साल की थीं। आशा को कई मेडिकल समस्याएं होने के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था) के कारण डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से अधिक अवॉर्ड जीते। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित थीं। इसलिए उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 10 साल की उम्र में गाया पहला गाना आशा भोसले क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। जब वो सिर्फ 9 साल की थीं तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस कारण लता की तरह आशा को भी कम उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत करनी पड़ी। आशा ने पहला गाना 10 साल की उम्र में गाया था। आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए। उनके गाने 'इन आंखों की मस्ती', 'दम मारो दम', 'पिया तू अब तो आजा' और 'चुरा लिया है तुमने' आज भी लोकप्रिय हैं। पीएम मोदी समेत कई लोगों ने दुख जताया आशा भोसले के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान, हेमा मालिनी समेत कई लोगों ने दुख जताया। नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बेहद दुखी हूं।उनका असाधारण संगीत सफर, जो दशकों तक चला, हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता रहा और दुनिया भर के अनगिनत दिलों को छू गया। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक कालातीत चमक थी।मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को हमेशा संजोकर रखूंगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के साथ हैं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे। शाहरुख खान ने कहा, आशा ताई के निधन की खबर बेहद दुखद है। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रही है और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी। वह ऐसी प्रतिभा थीं, जो समय से परे है। उन्होंने हमेशा मुझ पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखा, मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा। रेस्ट इन पीस आशा ताई। लव यू। आशा भोसले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… नहीं रहीं सुरों की मल्लिका आशा भोसले:गरीबी में बहन लता के साथ चोरी-छिपे स्कूल जाती थीं, कभी बीच रिकॉर्डिंग स्टूडियो से निकाला गया स्कूल जाते हुए महज दो दिन ही हुए थे कि मास्टरजी ने चोरी पकड़ ली। उन्होंने दोनों को क्लासरूम से बाहर कर दिया और कहा कि एक फीस में एक ही बच्चा स्कूल आ सकता है। दोनों घर लौट गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… इंदौर में बीता आशा भोसले का बचपन:सराफा की गुलाब जाबुन और रबड़ी से था खास लगाव; सीहोर के शरबती गेहूं की रोटियां थीं पसंद आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार शाम उन्हें यहां भर्ती कराया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

एक नियम दो अलग फैसले! हार्दिक पांड्या को छूट तो स्टब्स को क्यों नहीं?

हार्दिक पांड्या को नियमों में छूट दी गई, जबकि पैड्स या हेलमेट को अगर कोई प्लेयर बदलना चाहता है तो उसे ओवर खत्म होने का इंतजार करना होता है. Mon, 13 Apr 2026 10:42:12 +0530

  Videos
See all

Noida News: श्रमिकों के प्रदर्शन में घुसे असामाजिक तत्व | #protest #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:45:43+00:00

Noida Factory Workers Protest: नोएडा डीएम की फैक्ट्री कर्मचारियों से अपील | Police | Salary | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:40:27+00:00

Shorts | CM Dhami ने खुद झाड़ू उठाकर की सफाई #pushkarsinghdhami #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:35:21+00:00

Nigeria में बाजार पर बमबारी, 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका #shortvideo #latestnews #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:36:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers