Responsive Scrollable Menu

ईरान मुद्दे पर पोप लियो की टिप्पणी से भड़के ट्रंप, धर्मगुरु को अपराध और कूटनीति में बताया कमजोर

वाशिंगटन, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के साथ संघर्ष और पाकिस्तान में आयोजित बातचीत विफल होने के बाद पोप लियो XIV ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना की। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक लंबे सोशल मीडिया पोस्ट में पोप पर तीखा पलटवार किया। ट्रंप ने उन पर अपराध रोकने में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने विदेश नीति, ईरान और अमेरिका के घरेलू मुद्दों पर पोप के विचारों की कड़ी आलोचना भी की।

ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, “पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिए बहुत बुरे हैं।” इससे व्हाइट हाउस और वेटिकन के बीच तनाव फिर से बढ़ गया।

पोस्ट में, ट्रंप ने पोप पर आरोप लगाया कि वे कोविड-19 महामारी के दौरान धार्मिक सभाओं पर लगी पिछली पाबंदियों को नजरअंदाज करते हुए अपने सरकार की आलोचना पर ध्यान दे रहे हैं।

ट्रंप ने लिखा, पोप मेरी सरकार के डर की बात तो करते हैं, लेकिन वो उस डर के बारे में कुछ नहीं बोलते जो कोरोना के समय चर्च ने झेला था। उस वक्त चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए पादरियों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को लेकर पोप की राय पर भी निशाना साधा और कहा कि वे उस नरमी से सहमत नहीं हैं जिसे उन्होंने (पोप ने) नरमी बताया। उन्होंने कहा, “मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो सोचता हो कि ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार होना ठीक है।”

ट्रंप ने वेनेजुएला समेत विदेशों में अमेरिका के कामों का बचाव किया और उन्हें अमेरिका में ड्रग्स और अपराध संबंधित चिंताओं से जोड़ा और लिखा, “मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो सोचता हो कि यह बहुत बुरा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया, एक ऐसा देश जो अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स भेज रहा था। वह देश अपनी जेल खाली कर अपराधियों को हमारे देश में भेज रहा था।”

पोप की आलोचना यहीं तक नहीं रूकी। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यक्तिगत तौर पर हमला करते हुए पोप की तुलना उनके भाई से की।

उन्होंने कहा, “मुझे उनका भाई लुइस उनसे ज्यादा पसंद है, क्योंकि लुइस पूरी तरह से एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के समर्थक हैं। वह इसे समझते हैं और लियो नहीं!”

ट्रंप ने चुनावी जीत, अपराध में कमी और आर्थिक परफॉर्मेंस का हवाला देते हुए अपनी प्रेसीडेंसी का बचाव किया और लिखा, “मैं ठीक वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था, अपराध में रिकॉर्ड कम नंबर लाना और इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बनाना।”

एक चौंकाने वाले दावे में, ट्रंप ने कहा कि पोप का चुनाव उनके अपने राष्ट्रपति पद से जुड़ा था। उन्होंने कहा, लियो को शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि वह सबके लिए एक हैरान करने वाला सरप्राइज थे। अगर मैं व्हाइट हाउस में नहीं होता, तो लियो वेटिकन में नहीं होते।

उन्होंने पोप के राजनीतिक हस्तियों के साथ बातचीत की भी आलोचना की और पूर्व सलाहकार डेविड एक्सलरॉड का जिक्र करते हुए कहा, लियो को पोप के तौर पर अपना काम ठीक से करना चाहिए। कट्टरपंथी वामपंथ की सेवा करना बंद करें और एक महान पोप बनने पर ध्यान दें, न कि एक राजनेता बनने पर।

ये बातें ट्रंप और वेटिकन के बीच बढ़ती दरार को दिखाती हैं, जिसमें दोनों पक्ष युद्ध और डिप्लोमेसी से लेकर इमिग्रेशन और घरेलू नीति जैसे मुद्दों पर अलग-अलग राय रखते हैं।

अमेरिका में जन्मे पहले पोप, पोप लियो XIV ने हाल के हफ्तों में युद्ध के खिलाफ बात की। इसके साथ ही उन्होंने ईरान से जुड़े तनाव सहित दुनिया भर के झगड़ों में संयम और बातचीत की अपील की है।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'प्लीज एक चांस दे दो...',क्रिकेट फैन थीं आशा भोसले, इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संग गाया था गाना

Asha Bhosle Song with Cricketer: दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था. 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. सिंगर के चले जाने से उनका परिवार, फैंस और बॉलीवुड जगत में मातम छा गया है. हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से ज्यादा गाने गाए और कई सिंगर्स संग कौलेब किया. लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने  ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संग भी गाना गया था.

किस क्रिकेटर संग गाया था गाना?

आशा भोसले ने जिस क्रिकेटर संग गाना गाया था वो और कोई नहीं  ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली (Brett Lee) है, जिन्होंने अपने करियर में 1034 विकेट चटकाए हैं. दोनों ने मिलकर  ‘यू आर द वन फॉर मी’ (You're The One For Me' गाना गाया था. हैरानी की बात तो ये है कि ये गाना हिंदी में था और इसे क्रिकेटर ब्रेट ली ने ही लिखा था. ये गाना 2006 में  ICC चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान रिलीज किया गया था. 

क्या थे गाने के बोल?

आशा भोसले और  ब्रेट ली के गाने ‘यू आर द वन फॉर मी’ में दिखाया गया था कि क्रिकेटर के इंडियन लड़की से कहते हैं कि उन्हें एक चांस दिया था, भले ही उन्हें हिंदी नहीं आती लेकिन वो कोशिश कर रहे हैं. लड़की कहती है, 'जायो-जायो बातें ना बनाओं, मैं हिंदुस्तानी लड़की हूं, शर्माती हूं ज्यादा.' वहीं, लड़का कहता है- 'प्लीज एक चांस दे दो, मैं जनता हूं कि मैं हिंदुस्तानी नहीं हूं, मैं वादा करता हूं मैं तुमसे प्यार करता हूं, मैं हिंदी सिख रहा हूं.'

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Death News Live Update: आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

ब्रेट ली ने शेयर किया था अनुभव

बता दें, क्रिकेटर ब्रेट ली ने अपनी आत्मकथा 'माई लाइफ' में आशा भोसले के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि ये म्यूजिक वीडियो तब शूट किया गया था, जब वे 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत में थे. इस गाने में ब्रेट ने ये पंक्तियां भी गाई, "हां, मैं तुम्हारा हूं, तुम्हारा ही रहूंगा". उन्होंने ये भी बताया था कि 'आशा जी बेहद प्यारी और हंसी-मजाक करने वाली शख्स थीं. तब आशा जी ने अपनी एल्बम का हिस्सा होने की बात की थी.' 

यकीन नहीं कर पा रहे थे क्रिकेटर

ब्रेट ली (Brett Lee) ने अपनी आत्मकथा में आगे बताया था- ' मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा सच में हो रहा है, एक महान हस्ती के साथ काम करने का यह कितना जबरदस्त मौका था.' गाने के एक्सपीरियंस पर ब्रेट ली ने आगे कहा- 'मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मैं क्या कर रहा हूं. मगर मेरे साथ जो भी हो रहा था, वो करते हुए मुझे बहुत मजा आ रहा था.'

कब होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार?

मिली जानकारी के मुताबिक, आशा भोलसे के अंतिम दर्शन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होंगे. यह दर्शन उनके निवास स्थान ‘प्रभु कुंज’ (Prabhu Kunj), पेडर रोड, मुंबई में होंगे, जहां पर कई बड़े सितारे आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचेंगे. वहीं, इसके बाद आशा भोसले का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे, शिवाजी पार्क श्मशान घाट (Shivaji Park Crematorium), में किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के अनुसार, उन्हें राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ विदाई दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- खुदकुशी के ख्याल से लेकर Guinness World Record तक, 'आशा भोंसले' का वो सफर जो किसी फिल्म से कम नहीं

Continue reading on the app

  Sports

अगला वैभव सूर्यवंशी खोज रहा बिहार! BCA का पहला घरेलू T-20 टूर्नामेंट शुरू, रन बरसाने वाले खिलाड़ी को स्टेट टीम में मिलेगा सीधा मौका

BCA T20 Domestic Tournament: बिहार में पहली बार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य शहर से लेकर गांव में छिपे टैलेंट को सामने लाना है. अगर आपके अंदर भी बल्ले या गेंद से कमाल दिखाने का जज्बा है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. यहां रन बरसाने वाले खिलाड़ी को स्टेट टीम में सीधे मौका मिलेगा. Mon, 13 Apr 2026 10:04:14 +0530

  Videos
See all

Noida News: श्रमिकों के प्रदर्शन में घुसे असामाजिक तत्व | #protest #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:45:43+00:00

Nigeria में बाजार पर बमबारी, 200 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका #shortvideo #latestnews #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:36:05+00:00

Shorts | CM Dhami ने खुद झाड़ू उठाकर की सफाई #pushkarsinghdhami #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:35:21+00:00

UP: मुस्कान खातून को पसंद आया सनातन, हिंदू युवक से रचाई शादी | #gharwapsi #sanatandharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:43:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers