Responsive Scrollable Menu

इस गेंदबाज ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 मैच में 9 विकेट, हैट्रिक और एक ओवर में चटकाए 4 विकेट

क्रिकेट में आए दिन कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई रिकॉर्ड टूटते हैं। वहीं टी20 मैच में 5 विकेट हॉल प्राप्त करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान बात नहीं है। जसप्रीत बुमराह भी ऐसा कारनामा नहीं कर पाए हैं आजतक। लेकिन एक गेंदबाज ने 5 नहीं बल्कि 9 विकेट हॉल निकालकर पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है। उस गेंदबाज ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है जो अभी तक नहीं बना था। इस गेंदबाज की परफॉर्मेंस इतनी खतरनाक थी कि एक ओवर में हैट्रिक ली थी, जबकि एक ओवर में चार विकेट निकाले थे। 

दरअसल, ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, वह पुरुषों या महिलाओं के टी20 क्रिकेट में एक ही पारी में 9 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। कार्डोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने तीन ओवर ही फेंके और 4 रन देकर 9 विकेट अपने नाम किए। जो टी20 क्रिकेट में अबतक के सबसे अच्छे गेंदबाजी आंकड़े हैं। 3 ओवर में से दो ओवर में तो एक भी रन कार्डोसो ने नहीं दिया। 

पिछला सबसे अच्छा प्रदर्शन भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में पुरुषों के टी20 में म्यांमार के खिलाफ सिर्फ सात रन देकर आठ विकेट लिए थे। महिलाओं के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो कार्डोसो ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ इंडोनेशिया की रोहमालिया के 7/0 के आंकड़ों को पछाड़ दिया है और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस रिकॉर्ड को अब 10 विकेट लेकर ही तोड़ा जा सकता है, जो कि संभव है लेकिन बहुत ही ज्यादा मुश्किल भी है। 

Continue reading on the app

समझौता वार्ता विफल होने के बाद तनाव और बढ़ने की आशंका, अमेरिका-ईरान संघर्ष पर मार्क वॉर्नर की चेतावनी

वॉशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेर‍िका और ईरान के बीच पाक‍िस्‍तान की मध्‍यस्‍तता में इस्‍लामाबाद में हुई समझौता वार्ता के व‍िफल होने के बाद डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्क वॉर्नर ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिका का ईरान के साथ संघर्ष लंबा और अनिश्चित हो सकता है।

सीएनएस को दिए इंटरव्यू में वॉर्नर ने कहा क‍ि बातचीत के फेल होने के बाद वॉशिंगटन में आगे की रणनीति को लेकर मतभेद और बढ़ गए हैं।

वॉर्नर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस युद्ध के 40 से ज्यादा दिन बाद हम पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं।” उन्होंने सरकार के दावों पर सवाल उठाए और साफ रणनीति की मांग की।

सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के वाइस चेयरमैन वॉर्नर ने ईरान के समृद्ध यूरेनियम को सुरक्षित करने की योजना पर भी शक जताया। उनका कहना था कि इसके लिए करीब 10,000 सैनिकों को जमीन पर तैनात करना पड़ेगा और साथ में विशेष बलों की भी जरूरत होगी।

उन्होंने युद्ध की बढ़ती लागत पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि अमेरिकी सेना सस्ते ईरानी ड्रोन को गिराने के लिए महंगे इंटरसेप्टर इस्तेमाल कर रही है, जबकि बड़े खतरे अब भी बने हुए हैं।

हॉर्मुज स्‍ट्रेट को ब्लॉक करने के प्रस्ताव पर भी वॉर्नर ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा क‍ि मुझे समझ नहीं आता कि इसे बंद करने से ईरान इसे खोलने के लिए कैसे मजबूर होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे दुनिया भर के तेल बाजार पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है।

दूसरी तरफ रिपब्लिकन नेताओं की राय अलग है। एबीसी न्‍यूज पर बोलते हुए सीनेटर रॉन जॉनसन ने कहा कि अमेरिका को हर हाल में यह सुनिश्चित करना होगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार न बना सके। उन्होंने कहा कि काम पूरा करना जरूरी है, भले ही इसमें लंबा समय लगे। सैन्य अधिकारियों का रुख थोड़ा संतुलित रहा। उन्होंने कुछ सैन्य सफलताओं का जिक्र किया, लेकिन ज्यादा उम्मीदें न बांधने की सलाह दी।

एबीसी न्‍यूज पर यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख रह चुके रिटायर्ड जनरल जोसेफ वोटेल ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान की युद्ध क्षमता को काफी हद तक कमजोर किया है, लेकिन अंतिम नतीजा राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा क‍ि युद्ध सिर्फ लड़ाई नहीं होता, यह एक राजनीतिक स्थिति भी होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ सैन्य कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि एक पूरी रणनीति की जरूरत है।

वोटेल ने यह भी कहा कि ईरान के परमाणु सामग्री को कब्जे में लेना एक बहुत बड़ा ऑपरेशन होगा, जिसमें कई दिनों तक सैनिक, एयर सपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की जरूरत पड़ेगी।

हॉर्मुज स्‍ट्रेट इस पूरे संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। अमेरिकी नौसेना वहां से माइंस हटाने का काम कर रही है ताकि जहाजों की आवाजाही फिर शुरू हो सके, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि व्यापारिक जहाजों का भरोसा वापस आने में समय लगेगा।

यह युद्ध अब सातवें हफ्ते में पहुंच चुका है। इससे पहले ही वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है और कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RCB vs MI मैच में क्या नहीं था चौथा अंपायर? 24 घंटे में बदला ये नियम कायदा

Hardik Pandya Gloves change: क्या RCB और MI के मैच में चौथा अंपायर नहीं था? एक ही नियम उल्लंघन के लिए बीते 24 घंटे में 2 अलग-अलग वेन्यू पर खेले मुकाबले में अलग फैसले क्यों दिए गए? Mon, 13 Apr 2026 09:00:11 +0530

  Videos
See all

Kanpur Police Lined Up Warranted Criminals: 6 थानों से 24 घंटे में 68 वारंटी गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:40:48+00:00

Dimple Yadav On CM Yogi | Panchayat Election की लड़ाई..निशाने पर CM योगी | UP News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:43:40+00:00

US-Israel-Iran Ceasefire Talks LIVE Updates: Pakistan में भिड़े China-America | Trump | Jinping |War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:37:47+00:00

Bengal Election 2026 : बंगाल के मुसलमानों पर क्या बोले ओवैसी ? | Owaisi | Humayun kabir | AIMIM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T03:43:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers