Responsive Scrollable Menu

Utah helicopter crash में दो पायलटों की मौत, जंगल की आग बुझाने का चल रहा था अभियान

वाशिंगटन, नौ अगस्त (एपी) अमेरिका के उताह राज्य में जंगल की आग बुझाने के अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के दोनों पायलट की मौत हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेवियर काउंटी के शेरिफ के अनुसार, शुक्रवार सुबह ‘सिकोरस्की स्काईक्रेन’ हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों पायलट की मौत हो गई।

यह हेलीकॉप्टर ‘फिशलेक नेशनल फॉरेस्ट’ में लगी जंगल की आग पर काबू पाने के अभियान में शामिल था। दुर्घटना के बाद हेलीकॉप्टर में लगी आग ने जंगल में एक नयी आग को जन्म दे दिया जो फैलते-फैलते मुख्य वानाग्नि में जा कर मिल गई। इस आग में अब तक करीब 174 वर्ग मील (करीब 451 वर्ग किलोमीटर) क्षेत्र जल गया है।

अधिकारियों ने दोनों पायलट के नाम उजागर नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पायलट ‘हेलीकॉप्टर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज’ के लिए काम करते थे, जिसे अमेरिकी वन सेवा ने आग बुझाने के अभियान के लिए अनुबंधित किया था। सेवियर काउंटी के शेरिफ तथा कोरोनर ने बताया कि शुरुआत में अधिकारियों ने कहा था कि आग के कारण वे दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

हालांकि, शनिवार को बचाव दल क्षेत्र में पहुंचने में सफल रहा और उसने दोनों पायलट की मौत की पुष्टि की। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस मामले की जांच करेगा। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड को एक साल या उससे अधिक समय लग सकता है।

अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों में भी जंगल में आग लगी हुई है। वाशिंगटन में आग के कारण ‘माउंट रेनियर नेशनल पार्क’ का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है। नेशनल पार्क सर्विस ने पार्क के ‘सनराइज’ और ‘व्हाइट रिवर’ क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है।

वहां लगी जंगल की नयी आग ने एक वर्ग मील के एक-तिहाई से भी कम क्षेत्र को प्रभावित किया है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। वाशिंगटन के स्पोकेन के पास लगी बड़ी आग अब 15.63 वर्ग मील (40 वर्ग किलोमीटर से अधिक) क्षेत्र में फैल चुकी है।

वहीं, ओरेगन में गर्म और शुष्क मौसम के कारण बेकाबू जंगल की आग 30 वर्ग मील (77.7 वर्ग किलोमीटर) से अधिक क्षेत्र में फैल गई है। अमेरिका की सीमा से लगे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में भी तेजी से फैल रही एक अन्य जंगल की आग के कारण 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Continue reading on the app

Iran का ऐलान: US व्यवहार सुधारे तभी खुलेगा Strait of Hormuz जलमार्ग

दुबई, आठ अगस्त (एपी) ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि अमेरिका जब तक अपने व्यवहार में सुधार नहीं करता, होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। इस नए रुख के साथ ईरान ने जलमार्ग और वहां होने वाले आवागमन को लेकर किसी समझौते के लिए बातचीत को प्रभावित करने वाली नयी शर्तें रख दी हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक ने परिषद के सचिव एवं रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद बाघेर जुलघद्र का बयान प्रसारित किया।

बयान में कहा गया कि अमेरिका को दोबारा कभी ईरान को धमकी नहीं देनी चाहिए और उसे ईरान तथा क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ जारी युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना चाहिए। इसमें कहा गया कि अमेरिका को ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध को हटाना होगा और क्षेत्र से अपनी सैन्य मौजूदगी वापस लेनी होगी। बयान में यह भी कहा गया कि इसके अलावा उसे युद्ध से हुए नुकसान की ‘‘पूरी भरपाई’’ करनी होगी, प्रतिबंध हटाने होंगे और ईरान की जब्त की गई संपत्तियों को ‘‘बिना किसी शर्त’’ जारी करना होगा।

अमेरिका की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका ने पूर्व में कहा था कि वह जलडमरूमध्य की नाकाबंदी समाप्त करने से पहले वहां की व्यवस्था को लेकर एक स्वीकार्य समझौता चाहता है। ईरान ने इससे पूर्व कहा था कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ एक समझौते के करीब पहुंच गया है।

यह जलमार्ग दोनों देशों के बीच स्थित है।

Continue reading on the app

  Sports

APL 2026: फिर दिखा विराट कोहली-नवीन उल हक जैसा ड्रामा, आपस में भिड़े खिलाड़ी, हाथ मिलाते समय भी विवाद, Video

Assam Premier League 2026: असम प्रीमियर लीग 2026 में एक बड़ा बवाल देखने को मिला. डिबरुगढ़ वॉरियर्स और जोरहट स्टालियंस के बीच खेले गए मुकाबले में खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. Sun, 09 Aug 2026 09:34:24 +0530

  Videos
See all

CM Yogi LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया I Lucknow I Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:14:24+00:00

Fight between two girls: बाल पकड़कर एक दूसरे पर टूट पड़ीं 2 लड़कियां | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers