Responsive Scrollable Menu

यूक्रेन: युद्ध में मारे गए लोगों के शव बरामद करने वाले स्वयंसेवी की मौत, दी गई श्रद्धांजलि

यूक्रेन: युद्ध में मारे गए लोगों के शव बरामद करने वाले स्वयंसेवी की मौत, दी गई श्रद्धांजलि

Continue reading on the app

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों का शुरू होगा मुश्किल दौर, जानें क्या करें क्या नहीं

 Surya Grahan 2026: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा. ज्योतिष शास्त्र में इसे महत्वपूर्ण खगोलिय घटना माना जा रहा है. इस बार का ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण राशिचक्र की तीन राशियों के लिए चुनौतिपूर्ण समय लेकर आएगी. यह तीन राशियां हैं- सिंह, धनु और कुंभ राशि. इन राशियों का ग्रहण के कारण त्रिक भाव एक्टिव हो जाएगा. यानी कि सूर्य ग्रहण से इन राशियों का आठवां और बारहवां घर सक्रिय होगा. ज्योतिष में त्रिक भावों को अशुभ और संघर्षपूर्ण माना जाता है. इसलिए, इन तीन राशि के जातको को इस अवधि में अपने स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और करियर में संघर्ष करने पड़ते हैं. यह समय इनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित होता है. इन्हें इस समय सावधानी बरतनी चाहिए. आइए जानते हैं इन राशियों पर ग्रहण का क्या असर होगा.

3 राशियों पर प्रभाव और सतर्कता

1.सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों क 12वें भाव में ग्रहण लग रहा है. इसे व्यय और हानि का प्रतीक माना जाता है. आप लोगों का इस समय बजट बिगड़ सकता है और अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं. जो लोग विदेश से संबंधित कार्यों या व्यापार से जुड़े हुए हैं. उनको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इन लोगों को आर्थिक मोर्चों पर जीवनसाथी के साथ मतभेद होता है. इसलिए, इन लोगों को अपने गुस्से को कंट्रोल करना चाहिए. सेहत के मामलों मे अनिद्रा, आंखों की समस्याएं और सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती है.

उपाय- रोजाना सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें.

सूर्य मंत्र का जाप करें.

जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है.

बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें.

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा

2.धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों की कुंडली में यह ग्रहण आठवें भाव में होगा. इस भाव को आयु और अचानक आने वाले संकटों वाला घर माना जाता है. इस दौरान आपके बने बानए काम बीच में बिगड़ सकते हैं. इस समय आपको किसी बड़े निवेश में या फिर कार्यक्षेत्र में जोखिम भरा प्रोजेक्ट लेने से बचना चाहिए. यात्रा के दौरान अपना ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें. आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु मंत्र का जाप करें.

जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या चने की दाल का दान कर सकते हैं.

किसी भी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.

यात्रा के दौरान जल्दबाजी और लापरवाही से बचें.

3.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के छठे भाव में ग्रहण लगेगा. इससे रोग और शत्रु का भाव माना जाता है. कार्यस्थल पर आपके शत्रु काम में बाधाएं डालेंगे. इसलिए, उनसे सतर्क रहे. सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद करने से बचें. कारोबारी कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. पेट और खून से संबधित कोई रोग हो सकते हैं. 

उपाय- भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं.

जरूरतमंदों को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें.

कार्यस्थल पर विवाद और अनावश्यक बहस से बचें.

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

सूर्य ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं में मंत्र जाप, ध्यान और दान का विशेष महत्व बताया गया है. ग्रहण के समय नकारात्मक विचारों से बचने और मन को शांत रखने की कोशिश करें. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और पूजा-पाठ करने की परंपरा भी कई स्थानों पर मानी जाती है.

ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi Vrat Katha: आज कामिका एकादशी का व्रत रख रहे हैं, तो जरूर पढ़ें यह व्रत कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था. Sun, 9 Aug 2026 09:29:58 +0530

  Videos
See all

Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, कहीं बड़ी बात | CM Yogi | Lucknow | Indian Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:45:13+00:00

Har Ghar Tiranga Abhiyan: हर घर अभियान के साथ CM योगी का संदेश सुनो | CM Yogi | BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers