Iran का ऐलान: US व्यवहार सुधारे तभी खुलेगा Strait of Hormuz जलमार्ग
दुबई, आठ अगस्त (एपी) ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि अमेरिका जब तक अपने व्यवहार में सुधार नहीं करता, होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। इस नए रुख के साथ ईरान ने जलमार्ग और वहां होने वाले आवागमन को लेकर किसी समझौते के लिए बातचीत को प्रभावित करने वाली नयी शर्तें रख दी हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक ने परिषद के सचिव एवं रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद बाघेर जुलघद्र का बयान प्रसारित किया।
बयान में कहा गया कि अमेरिका को दोबारा कभी ईरान को धमकी नहीं देनी चाहिए और उसे ईरान तथा क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ जारी युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना चाहिए। इसमें कहा गया कि अमेरिका को ईरानी बंदरगाहों पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध को हटाना होगा और क्षेत्र से अपनी सैन्य मौजूदगी वापस लेनी होगी। बयान में यह भी कहा गया कि इसके अलावा उसे युद्ध से हुए नुकसान की ‘‘पूरी भरपाई’’ करनी होगी, प्रतिबंध हटाने होंगे और ईरान की जब्त की गई संपत्तियों को ‘‘बिना किसी शर्त’’ जारी करना होगा।
अमेरिका की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अमेरिका ने पूर्व में कहा था कि वह जलडमरूमध्य की नाकाबंदी समाप्त करने से पहले वहां की व्यवस्था को लेकर एक स्वीकार्य समझौता चाहता है। ईरान ने इससे पूर्व कहा था कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को लेकर ओमान के साथ एक समझौते के करीब पहुंच गया है।
यह जलमार्ग दोनों देशों के बीच स्थित है।
Bulgaria में अंतरराष्ट्रीय पाइपलाइन के पास Drone धमाका, कोई नुकसान नहीं
सोफिया (बुल्गारिया), आठ अगस्त (एपी) बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र में शनिवार को घुसे एक ड्रोन में रोमानिया की सीमा पार करने के कुछ देर बाद एक अंतरराष्ट्रीय गैस पाइपलाइन के निकट विस्फोट हो गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई नुकसान हुआ। बुल्गारियाई रक्षा मंत्रालय ने बाद में कहा कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह ड्रोन यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन जैसा है और यह घटना संभवतः दुर्घटनावश हुई।
बुल्गारिया और रोमानिया दोनों ही नाटो तथा यूरोपीय संघ के सदस्य देश हैं। बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने कहा कि ड्रोन विस्फोट शनिवार तड़के करीब पांच बजे बुल्गारिया के क्षेत्र में लगभग 100 मीटर अंदर हुआ। इसे रोमानिया या बुल्गारिया के हवाई क्षेत्र से गुजरते समय न तो पहचाना जा सका और न ही इसका पता लगाया जा सका।
रादेव ने सरकार की आपात बैठक के बाद कहा, ‘‘किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हम स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।’’ शुरू में यह स्पष्ट नहीं था कि ड्रोन कहां से आया या इसका संबंध रूस या यूक्रेन से है, लेकिन बाद में बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘‘मलबे की शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह संभवतः ‘माया’ डिकॉय ड्रोन है।
इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना बड़े पैमाने पर करती है।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘फिलहाल ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि यह घटना जानबूझकर की गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











