शतकवीर देवदत्त पडिक्कल ने बताया टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है वॉर्म-अप मैच, बोले- 'हमारा लक्ष्य यही है...'
Devdutt Paddikal : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के साथ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दूसरे दिन भारत के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. उन्होंने अपनी सेंचुरी को लेकर बयान दिया है और बताया कि ये वॉर्म-अप मैच टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है. साथ ही पडिक्कल ने स्टार गेंदबाज गुरनूर बरार की भी सराहना की, जिन्होंने वॉर्म-अप मैच में छक्के-चौकों की बारिश कर 36 रनों की पारी खेली.
मैदान पर वक्त बिताकर बहुत अच्छा लगा. इस वॉर्म-अप मैच को खेलने का हमारा लक्ष्य यही है कि हम अपनी रिदम और फॉर्म को परफैक्ट करें और गेंदों को अच्छी तरह हिट करें और ये करके मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है. पर्सनली मुझे लगता है कि ये मेरे लिए यहां के वेदर, कंडीशंस में खुद को ढ़ालना है, क्योंकि हम श्रीलंका में खेलने के आदि नहीं हैं. इसलिए ये जरूरी है कि आपकी बॉडी इसमें ढ़ल जाए और मुझे लगता है कि हमने ये बिलकुल सही तरह से किया.
मुझे लगता है कि हम सभी को पता है कि गुरनूर बल्ले से क्या कर सकते हैं और हमें उनके बल्ले से वो शॉट्स देखकर काफी अच्छा लगा. खासतौर पर वो लास्ट सिक्स तो काफी गजब का था. उन्होंने दिखाया कि वह बल्ले के साथ कितने अच्छे हैं और यकीनन ये हमारे लिए काफी मददगार साबित होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs SL वॉर्म-अप मैच में इन 5 भारतीयों का दिखा जलवा, तेज गेंदबाज ने एक ही ओवर में जड़े 4 छक्के
Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर?
Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं. आज यानी रविवार (9 अगस्त, 2026) को क्रूड की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ गईं. इसके साथ ही देश की तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. हालांकि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज हुई बढ़ोतरी का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला.
कितने बढ़े कच्चे तेल के दाम?
बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. शनिवार के बाद रविवार को भी क्रूड की कीमतें बढ़ गईं. रविवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत1.06 डॉलर यानी 1.29 प्रतिशत चढ़कर 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.89 डॉलर या 1.15 प्रतिशत उछाल के साथ 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. वहीं मुरबन क्रूड का भाव 0.72 डॉलर यानी 0.91 फीसदी बढ़कर 80.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं नेचुरल गैस की कीमत 0.022 डॉलर या 0.83 प्रतिशत उछाल के साथ 2.662 डॉलर पर पहुंच गईं.
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली-मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में आज यानी रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली उछाल आया है.
- राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. जबकि डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
- वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि डीजल का भाव 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.31 तो डीजल का भाव 97.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
- चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल का भाव 107.87 जबकि डीजल का भाव 99.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









