Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त, बहनों के खाते में पहुंचे 1500-1500 रुपए, अब मई में आएगी अगली किस्त

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। रविवार (12 अप्रैल 2026) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के आष्टा से 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर दी है। इसके तहत प्रत्येक बहन के खाते में 1500-1500 रुपए आएंगे। योजना में अब तक 54 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है। अगली किस्त मई 2026 महीने में जारी की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत 1 करोड़ से ज्यादा पात्र महिलाओं को हर माह 1500-1500 रुपए दिए जाते हैं। मई 2023 में लाड़ली इस योजना शुरूआत की गई थी। 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी। योजना की शुरुआत में 1000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपये की वृद्धि की गई, जिसके बाद राशि 1250 रुपए से बढ़कर 1500 रुपए हो गई।

वर्तमान में सामान्य हितग्राही महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह (18000 रु सालाना) दिए जाते हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं को 900 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। यह राशि सीधे महिला के आधार लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में जमा की जाती है। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023, 2024 व 2025 में रक्षाबंधन के मौके पर 250 रुपये की विशेष सहायता राशि भी बहनों को प्रदान की गई।

Ladli Behna Yojana : सूची में कैसे चेक करें अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प परक्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

Continue reading on the app

हर पार्टी में सबसे रॉयल दिखना है? अलमारी में जरूर रखें ये 4 साड़ियां, सबकी नजरें आप पर ठहर जाएंगी

हर पार्टी-फंक्शन में आप रॉयल दिखना चाहती हैं, तो इन 4 साड़ियों को अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें। इन साड़ियों के साथ सही स्टाइलिंग टिप्स भी आपको रिच लुक देगी।

Continue reading on the app

  Sports

Mumbai Indians की तीसरी हार से टूटे Captain Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगा

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे पारी पटरी से उतर गई। आरसीबी ने रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। यह मुंबई की लगातार तीसरी हाथी।

मैच के बाद हार्दिक ने कहा, ‘‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं। ’’

हार्दिक ने कहा, ‘‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता।

Mon, 13 Apr 2026 10:14:20 +0530

  Videos
See all

UP: मुस्कान खातून को पसंद आया सनातन, हिंदू युवक से रचाई शादी | #gharwapsi #sanatandharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:43:02+00:00

Noida Factory Workers Protest: नोएडा डीएम की फैक्ट्री कर्मचारियों से अपील | Police | Salary | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:40:27+00:00

Noida News: श्रमिकों के प्रदर्शन में घुसे असामाजिक तत्व | #protest #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:45:43+00:00

Shorts | CM Dhami ने खुद झाड़ू उठाकर की सफाई #pushkarsinghdhami #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T05:35:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers