हर पार्टी में सबसे रॉयल दिखना है? अलमारी में जरूर रखें ये 4 साड़ियां, सबकी नजरें आप पर ठहर जाएंगी
हर पार्टी-फंक्शन में आप रॉयल दिखना चाहती हैं, तो इन 4 साड़ियों को अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें। इन साड़ियों के साथ सही स्टाइलिंग टिप्स भी आपको रिच लुक देगी।
बिहार में कौन होगा अगला सीएम? कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है. अगले दो से तीन दिन बेहद अहम होंगे. नीतीश कुमार सरकार की अंतिम कैबिनेट 14 अप्रैल को होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि इस दिन वह अपना इस्तीफा दे देंगे. इन सब के बीच विधायक दल के नेता को चुनने की कवायद तेज हो चुकी है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक यानि ऑब्जर्वर तय किया गया है. भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में चौहान मौजूद होंगे.
पार्टी को संभालने वाला चेहरा कौन होगा
ऐसे में भाजपा के लिए सम्राट चौधरी एक मजबूत चेहरे के रूप में नजर आ रहे हैं. मगर अंदर से ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि जेडीयू के नेता क्या इस मामले में तैयार होंगे. जेडीयू अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. वह सरकार में अपनी खास भूमिका चाहता है. अगर नीतीश कुमार सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते हैं तो पार्टी को संभालने वाला चेहरा कौन होने वाला है. इन सभी सवालों के जवाब तेज हो चुके हैं. यही सवाल संजय झा से भी पूछा गया. वे राष्ट्रीय जनता दल (जेडीयू) के नेशनल कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उनसे पूछा गया कि तेजस्वी यादव का ये दावा कर रहे हैं कि अगर नीतीश कुमार सीएम नहीं रहते तो जनता दल यूनाइटेड में टूट होने की संभावना है.
किसी तरह की टूट की संभावना नहीं: संजय झा
इस पर संजय झा ने संकेत दिया कि किसी तरह की टूट की संभावना नहीं है. ऐसा कहने वालों को अपना घर देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भले ही सीएम न रहें, मगर वे बिहार को नहीं छोड़ने वाले हं. संसद सत्र में जाएंगे. मगर बाकी समय बिहार में रहने वाले हैं. अगली सरकार भी उनकी नीति पर चलेगी. लीडरशिप को लेकर प्रदेश की राजनीति में क्या चल रहा है? जेडीयू के सूत्रों के मुताबिक इस बार दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला रखा जा सकता है. इनमें विजय कुमार चौधरी का नाम मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है. वहीं दूसरा बड़ा चेहरा निशांत कुमार का भी हो सकता हे. इनकी राजनीतिक एंट्री करीब-करीब तय मानी गई है. उन्हें धीरे-धीरे तैयार करने की कोशिश हो रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation


















