US-Iran Peace Talks LIVE Updates: अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता फेल, वापस लौटे उपराष्ट्रपति वेंस
US Iran Peace Talk Live Updates: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच शनिवार को शुरू हुई शांति वार्ता फेल हो गई. दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई इस बातचीत में ईरान ने अमेरिकी शर्तों पर समझौता करने से साफ इनकार कर दिया. उसके बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि हम वापस अमेरिका लौट रहे हैं. बता दें कि फिलहाल दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम चल रहा है. जिसके चलते हमलों पर ब्रेक लगा हुआ है. लेकिन इजरायल लेबनान में लगातार बम बरसा रहा है.
बताया जा रहा है कि इस शांति वार्ता में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लेबनान को लेकर चर्चा हुई. अमेरिका होर्मुज पर अपना नियंत्रण चाहता है लेकिन ईरान ऐसा नहीं चाहता. साथ ही ईरान शांति वार्ता के तहत लेबनान में सीजफायर करना चाहता है जिसके लिए अमेरिका तैयार नहीं हुआ. बता दें कि शांति वार्ता के लिए ईरान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा था. वहीं, अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद पहुंचा था. जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए न्यूज नेशन के साथ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

























