ईरान के सर्वोच्च नेता की सेहत पर अफवाह या सच? इजरायली दावों के बीच सामने आया नया वीडियो
Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता की सेहत को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, ईरानी मीडिया ने वीडियो जारी कर दिया जवाब हाल ही में इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि ईरान के सर्वोच्च नेता की तबीयत बेहद नाजुक है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इन अफवाहों के तेजी से फैलने के कुछ ही दिनों बाद, ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी 'मेहर' (Mehr News Agency) ने एक वीडियो जारी किया है. इस बिना तारीख वाले वीडियो में मोजतबा खामेनेई पूरी तरह से स्वस्थ नजर आ रहे हैं.
— وكالة مهر للأنباء (@mehrnewsarabic) August 8, 2026
खबर अपडेट की जा रही है...
Breaking News Today Live Updates: यूपी के फिरोजाबाद में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Breaking News Today Live Updates: आज 09 अगस्त 2026 और दिन रविवार है. झारखंड सरकार आज फिर से आंदोलनकारी छात्रों से बात करेगी. छात्रों और सरकार के बीच 12 बजे बातचीत हो सकती है. अमरनाथ यात्रा स्थगित हो गई है. अब सिर्फ छड़ी मुबारक 28 अगस्त को पहलगाम के रास्ते जाएगी और इसी के साथ इस साल की अमरनाथ यात्रा खत्म हो जाएगी.
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 9 से 11 अगस्त तक भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. 15 अगस्त को लेकर 9 अगस्त से 16 अगस्त तक दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों पर CISF की ओर से यात्रियों की गहन जांच की जाएगी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राज्य से चार नई हवाई सेवाओं की शुरुआत करेंगे.
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन सुबह करीब 9 बजे अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी श्री विजयपुरम के फ्लैग पॉइंट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में हिस्सा लेंगे. बंगाल सरकार रविवार को इमरजेंसी के दौरान हिरासत में लिए गए 325 लोगों को ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान’ से सम्मानित करेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा राजस्थान के जयपुर में 9 अगस्त को सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









