Responsive Scrollable Menu

दिल्ली-यूपी में एक दिन बाद 40°C के पार जाएगा तापमान:हिमाचल के मनाली में बर्फबारी, पारा -3 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर, लोगों में दहशत फैली

देशभर में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, शनिवार शाम को अटल टनल और मनाली के आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। शनिवार रात मनाली में तापमान -7 डिग्री तक गिर गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में लखनऊ सहित कई जगहों पर रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से ज्यादा था। 15 अप्रैल को मध्य प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे राज्य में गर्मी बढ़ेगी। शनिवार को राजधानी भोपाल में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान के सीकर समेत शेखावाटी इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से तापमान में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन रविवार के बाद से तापमान बढ़ने लगेगा। शनिवार शाम को जम्मू के अखनूर एक बवंडर देखा गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 13 अप्रैल: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल में तापमान बढ़ेगा। बिहार में भी गर्मी बढ़ी रहेगी, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ और गर्म रहेगा। 14 अप्रैलः उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत (जैसे दिल्ली और मध्य प्रदेश) में भीषण गर्मी रहेगी, तापमान 38° से 42° तक जा सकता है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तूफान की संभावना है।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 12 अप्रैल: आज इन 4 राशियों के लिए भाग्य का साथ, सफलता के योग भी

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 अप्रैल का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Continue reading on the app

  Sports

Blessing Muzarabani पर PCB ने लगाया 2 साल का बैन, IPL में खेलने के लिए छोड़ा था PSL

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल को चुनने वाले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर बैन लगा दिया है। मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने साइन किया था। इसके बाद भी उन्होंने आईपीएल के लिए केकेआर की पेशकश को स्वीकार किया। अब पीसीबी ने मुजरबानी पर अगले दो साल तक पीएसएल में खेलने पर बैन लगा दिया है। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि मुजरबानी पीएसएल में अगले दो सीजन तक नहीं खेल पाएंगे और ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू है। बोर्ड ने आगे कहा कि ये फैसला पीएसएल के पेशावर माहौल की रक्षा के लिए लिया गया है। 

बयान में आगे कहा गया कि फ्रेंचाइजी आधारित लीग में हिस्सा लेने के लिए प्रोफेशनलिज्म जरूरी है। अग्रीमेंट से बंधे होने के बावजूद एक अलग अग्रीमेंट में जाना खेल के अपेक्षित मानकों के खिलाफ है। 

आईपीएल 2026 में ब्लेसिंग मुजरबानी ने केकेआर की तरफ से अब तक 2 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 10.71 की इकॉनमी और 18.75 की औसत से कुल 4 विकेट लिए हैं। एक मैच में उन्हें कोई विकेट ही नहीं मिला था जबकि एक अन्य मैच में उन्होंने 41 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। 
Tue, 14 Apr 2026 16:56:56 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Samrat Choudhary बने विधायक दल के नेता, NDA बैठक के बाद राज्यपाल से मुलाकात | Bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T11:37:31+00:00

Shorts | Shivraj Singh Chouhan ने किया सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान | Samrat Chaudhary | Bihar CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T11:38:34+00:00

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून जाने में अब कितना वक्त लगेगा?| PM Modi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T11:35:29+00:00

Thana Jin Case: UP Police के डर से युवक के ऊपर से भागा जिन्न, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T11:38:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers