Responsive Scrollable Menu

Shane Warne के बेटे दावा, कोरोना वैक्सीन के कारण गई थी दिग्गज क्रिकेटर की मौत!

महान स्पिनर शेन वार्न के निधन के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि इस दिग्गज स्पिनर की मौत संभवत: कोविड के उन तीन या चार टीकों के कारण हुई थी जो उन्हें काम करने के लिए मजबूरन लेने पड़े थे। 

जैक्सन ने 2 वर्ल्ड्स कोलाइड पॉडकास्ट पर बात करते हुए अपने पिता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी स्वीकार किया। वार्न का 2022 में थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र महज 52 साल थी। 

जैक्सन ने आगे कहा कि, मुझे पक्का लगता है कि इसमें कोविड टीके का हाथ था। मुझे नहीं लगता कि अब ये कहने से किसी तरह का विवाद पैदा होगा। भले ही डैड को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं लेकिन मुझे लगता है कि टीका लगाने के कारण उनकी बीमारी खुलकर सामने आ गई। ये एक ऐसी बात है जिसमें मैं हमेशा सोचता रहता हूं। 

उन्होंने कहा कि जैसे ही मैंने फोन रखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैंने तुरंत सरकार को दोषी ठहराया। मैंने तुरंत कोविड और टीके को दोषी ठहराया। 

जैक्सन ने कहा कि उन्होंने शोक सभा में अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से खुद को बड़ी मुश्किल से रोका था। उन्होंने कहा कि, शायद ये समझदारी भरा कदम था कि मैंने ऐसा नहीं किया, अगर मैंने ऐसा किया होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती। लेकिन मुझे यही महसूस हुआ। 

वार्न की जीवनशैली के बारे में जैक्सन ने कहा कि धूम्रपान और शराब पीने के बावजूद वह अपेक्षाकृत स्वस्थ थे। उन्होंने कहा कि, उस समय डैड स्वस्थ थे, खुश थे। वे काफी समय बाद इतने अच्छे दिख रहे थे। वह जरूर धूम्रपान करते थे और शराब पीते थे लेकिन 80 और 90 वर्ष की उम्र के कई लोग डैड की तुलना में कहीं ज्यादा धूम्रपान करते हैं और शराब पीते हैं। 

Continue reading on the app

Fact Check: बोट एम्बुलेंस को रास्ता देते हुए पीएम मोदी की तस्वीर एडिटेड, वायरल दावा गलत 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे थे। जब वह सिलीगुड़ी में रोड शो कर रहे थे, इसी दौरान एक एम्बुलेंस वहां फंस गई। फिर पीएम मोदी ने अपने काफिले को रुकवाकर उसे रास्ता दिया। इसी से जोड़ते […]

The post Fact Check: बोट एम्बुलेंस को रास्ता देते हुए पीएम मोदी की तस्वीर एडिटेड, वायरल दावा गलत  appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दो छक्के, फिर लगातार तीन चौके, आयुष म्हात्रे ने 25 करोड़ी ग्रीन का उतारा 'भूत', वैभव को भी नहीं छोड़ा

Ayush Mhatre Batting vs KKR: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने कैमरन ग्रीन और वैभव अरोड़ा के ओवर में जमकर चौके-छक्के उड़ाए. म्हात्रे ने 200 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. हालांकि, अर्धशतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए. म्हात्रे ने 38 रन की विस्फोटक पारी खेली. Tue, 14 Apr 2026 20:09:17 +0530

  Videos
See all

Samrat Chaudhary New CM LIVE : मिल गया Bihar New CM! | Samrat Choudhary | Nitish Kumar | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:37:07+00:00

USA vs China : जिनपिंग ने बड़बोले ट्रंप को दिया तगड़ा जवाब ! Top News | Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:40:24+00:00

Anant Kumar Singh On Nitish Kumar: नीतीश कुमार पर क्या बोल गए अनंत सिंह ? #shorts #nitishkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:35:02+00:00

Breaking News: Samrat Choudhary ने सरकार बनाने का दावा पेश किया | Bihar New CM | Rajbhawan | Nitish #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-14T14:42:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers