Responsive Scrollable Menu

संजू रोहित-कोहली के क्लब में शामिल:400 सिक्स वाले चौथे भारतीय, इस सीजन का पहला शतक लगाया, सरफराज का डाइविंग कैच; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में एंट्री ली। वे टी-20 में 400 सिक्स पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। उन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ा। फील्डिंग में सरफराज खान ने डाइविंग कैच लेकर अक्षर पटेल को पवेलियन भेजा। CSK Vs DC मैच के रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स 1. संजू ने IPL करियर का चौथा शतक लगाया 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। यह इस सीजन का पहला और IPL में उनका चौथा शतक रहा। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई में किसी CSK बल्लेबाज का यह दूसरा शतक है। इससे पहले मुरली विजय ने 2012 के क्वालिफायर में इसी मैदान पर 113 रन बनाए थे। 2. संजू के नाम 401 सिक्स संजू सैमसन ने टी-20 में 400 सिक्स पूरे किए। वे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा (554), विराट कोहली (441) और सूर्यकुमार यादव (442) इस मुकाम तक पहुंच चुके हैं। 3. आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (2022), अथर्व तायडे (2023), साई सुदर्शन (2023), तिलक वर्मा (2025) और डेवोन कॉनवे (2025) भी इस तरह आउट हो चुके हैं। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। उनकी जगह शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। 4. आयुष की तीसरी IPL फिफ्टी आयुष 19 साल की उम्र से पहले IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे प्लेयर बने। उन्होंने 15वें ओवर की पहली गेंद पर सिक्स लगाकर तीसरी IPL फिफ्टी पूरी की। इस मामले में वैभव सूर्यवंशी 4 अर्धशतकों के साथ टॉप पर हैं। यहां से टॉप-5 मोमेंट्स… 1. सैमसन को जीवनदान, निसांका से कैच छूटा 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की गेंद पर उन्होंने लंबा शॉट खेला। लॉन्ग-ऑफ पर खड़े पाथुम निसांका कैच लेने दौड़े, लेकिन गेंद हाथ से छूट गई और चौका गया। 2. आयुष का कुलदीप-मिलर से कैच छूटा 12वें ओवर में कुलदीप यादव की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे को जीवनदान मिला। उन्होंने गेंद सीधा गेंदबाज की ओर खेली, लेकिन कुलदीप फॉलोथ्रू में कैच नहीं पकड़ सके। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक और मौका छूटा। मुकेश कुमार की गेंद पर म्हात्रे आगे बढ़े, लेकिन गेंद सही से कनेक्ट नहीं हुई और हवा में गई। लॉन्ग-ऑन से दौड़ते हुए डेविड मिलर ने डाइव लगाई, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। इस तरह आयुष को दूसरी बार जीवनदान मिला। 3. म्हात्रे रिटायर आउट हुए 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। यह टैक्टिकल फैसला था, जिसमें टीम ने तेज रन के लिए नया बल्लेबाज भेजा। इसके बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए। 4. सरफराज के डाइविंग कैच से अक्षर आउट 7वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली ने तीसरा विकेट गंवाया। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। गुरजपनीत सिंह की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर अक्षर ने कट शॉट खेला, लेकिन गेंद नीचे नहीं रख सके। पॉइंट पर सरफराज खान ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपका। 5. स्टब्स के ग्लव्स चेंज पर अंपायर ने मना किया, अगली गेंद पर आउट दिल्ली की पारी के आखिर में विवाद हुआ। ट्रिस्टन स्टब्स ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन चौथे अंपायर ने अनुमति नहीं दी। इससे दिल्ली कैंप नाराज दिखा। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेमी ओवर्टन ने स्टब्स को आउट किया। लेंथ गेंद पर स्टब्स ने मिड ऑफ के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से आई और बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में गई। मिड ऑफ से पीछे भागते हुए नूर अहमद ने कैच पकड़ा। यह विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट बना।

Continue reading on the app

IPL में कैसा खेल रहे टी-20 वर्ल्ड चैंपियंस:सैमसन ने शतक लगाया, चक्रवर्ती-बुमराह को विकेट नहीं मिल रहे; रिंकू, हार्दिक और अर्शदीप फ्लॉप

IPL में 19वें सीजन के 18 मैच खत्म हो चुके हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले 15 प्लेयर्स अलग-अलग टीमों में खेल रहे हैं। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन ने शनिवार को ही शतक लगा दिया। उनके साथी अभिषेक शर्मा ने भी 74 रन की पारी खेली। हालांकि, वर्ल्ड कप के 2 टॉप विकेट टेकर वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह IPL में विकेट के लिए तरस जा रहे हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी बहुत फीका चल रहा है। वर्ल्ड कप में खराब स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव भी अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। भारत को टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले प्लेयर्स का IPL के मौजूदा सीजन में प्रदर्शन... ओपनर्स शनिवार को चमके IPL के 18 मैचों में 10 टीमों से 22 प्लेयर्स ने ओपनिंग की। वर्ल्ड कप खेलने वाले अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद और संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में अभिषेक 5वें और सैमसन तीसरे बेस्ट स्कोरर हैं। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल टॉप-2 पोजिशन पर हैं। मिडिल ऑर्डर में एक ही फिफ्टी लगी IPL में 3 से 5 नंबर तक 39 प्लेयर्स बैटिंग कर चुके हैं। इनमें 11 ने 100 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन टीम का एक ही भारतीय इसमें शामिल हैं। नंबर-3 पर बैटिंग करने वाले ईशान ने एक फिफ्टी लगाकर 120 से ज्यादा रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में उनका साथ देने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा कुछ खास नहीं कर सके। ऑलराउंडर्स कमाल नहीं दिखा सके दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या भी IPL में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं वर्ल्ड कप में 2 ही मैच खेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर बैट से रन बना रहे हैं। एक ही फिनिशर रन बना पा रहा शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभाई थी। IPL में 49 प्लेयर्स ने 6 से 8 नंबर पर बैटिंग की है। इनमें 12 प्लेयर्स ने 30 प्लस रन बनाए। इनमें 250 प्लस का स्ट्राइक रेट अकेले सरफराज खान का रहा। उनके बाद SRH के अनिकेत वर्मा ने 195 प्लस के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विकेट को तरस गए स्पिनर वरुण टी-20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती विकेट को तरस गए हैं। टूर्नामेंट के 30 स्पिनर्स में वे आखिरी नंबर पर हैं। दूसरी ओर एक ही वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले कुलदीप विकेट लेने वाले स्पिनर्स में 8वें नंबर पर चल रहे हैं। IPL में राजस्थान के रवि बिश्नोई नंबर-1 और SRH के हर्ष दुबे दूसरे नंबर पर हैं। बुमराह को भी विकेट नहीं मिल रहे वर्ल्ड कप में वरुण के बराबर 14 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह भी IPL में विकेट को तरस गए हैं। उनके बाद दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे अर्शदीप सिंह को 4 में से 3 मुकाबलों में विकेट नहीं मिला। मोहम्मद सिराज भी कुछ खास नहीं कर पाए। IPL में 50 पेसर्स ने बॉलिंग की, चेन्नई के अंशुल कम्बोज 8 और गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ टॉप-2 पर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 3 टीमों को दिया धोखा! ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, पाकिस्तान में लीग खेलने पहुंचे ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में हैदराबाद किंग्समेन के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में तीन बड़ी टीमों के साथ खेला लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब उनका आईपीएल और इंटरनेशनल करियर खत्म माना जा रहा है. Sun, 12 Apr 2026 07:44:26 +0530

  Videos
See all

Iran- America की बातचीत के बीच Donald Trump ने क्या बड़ा ऐलान कर दिया ? Top News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:30:19+00:00

US Iran Peace Talk Fail:अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फेल,वापस लौट रहे अमेरिकी उप-राष्टपति जेडी वेंस! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:26:03+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका के बीच इस्लामाबाद डील फेल, फिर होगी जंग | N18G | Mayank Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:34:31+00:00

Aaj Ki 100 Khabar LIVE: Iran-US Ceasefire Updates | Headlines Today | Hindi News | PM Modi |12 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-12T02:33:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers