Responsive Scrollable Menu

डेब्यू मैच में चमके विलियम्स, आकाश के गोल से एशियन कप क्वालीफायर के आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को रौंदा

India beat Hong Kong: एएफसी एशियन कप क्वालीफायर 2027 के अपने आखिरी मैच में भारत ने हांगकांग को 2-1 से हरा दिया. मैच की शुरुआत में ही रयान विलियम्स ने अपने डेब्यू पर एक शानदार गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी. इसके बाद आकाश मिश्रा ने भी अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया. मैच के आखिरी समय में एवर्टन कमार्गो ने हांगकांग के लिए एक गोल कर उम्मीद जगाई थी, लेकिन भारतीय टीम मेहमानों पर भारी पड़ी.

Continue reading on the app

MS Dhoni: हार पर हार...उस पर 'धुरंधर' भी बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई बुरी खबर!

MS Dhoni Injury Update: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम लगातार 3 मैच हार चुकी और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई। पिछले सीजन में भी टीम आखिरी स्थान पर रही थी और इस बार भी हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे।

टीम की खराब शुरुआत के पीछे कई कारण सामने आए हैं। टॉप ऑर्डर का लगातार फ्लॉप होना एक बड़ी समस्या है, लेकिन उससे भी ज्यादा असर पड़ा है पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी का। 44 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज सीजन के शुरुआती 3 मैच नहीं खेल पाए क्योंकि वह कैल्फ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से उबर रहे।

धोनी अभी और मैच मिस करेंगे
फैंस को उम्मीद थी कि धोनी जल्द मैदान पर लौटेंगे, लेकिन अब उनके लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। 

धोनी रिहैब कर रहे
रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी फिलहाल रिहैब (पुनर्वास) प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने में उन्हें कम से कम एक हफ्ते का समय और लगेगा। ऐसे में उनकी वापसी अब 18 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस बीच टीम को एक और झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने राहत भरी खबर दी है। उन्होंने कहा, धोनी अभी रिहैब में हैं, इसमें समय लगेगा और अभी यह कहना मुश्किल है कि वह कब पूरी तरह फिट होंगे। लेकिन ब्रीविस की हालत में सुधार हो रहा है और हमें उम्मीद है कि वह अगले मैच तक उपलब्ध हो सकते हैं।”

टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी ब्रेविस की फिटनेस पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि टीम ने सावधानी बरती है और अगले कुछ दिनों में अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो ब्रीविस दिल्ली के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं।

कुल मिलाकर चेन्नई सुपर किंग्स इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। लगातार हार, प्रमुख खिलाड़ियों की चोट और संतुलन की कमी टीम के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या धोनी की वापसी टीम को संभाल पाएगी या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

20 साल में 1060 बल्लेबाज नाकाम, वैभव सूर्यवंशी के पास इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का आखिरी मौका

SRH vs RR, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़े रिकॉर्ड को लपकने का लास्ट चांस है. अगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो ऐसा करते हैं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. मगर पिछले 20 सालों में 1060 बल्लेबाज उसमें नाकाम रहे हैं. Mon, 13 Apr 2026 10:41:03 +0530

  Videos
See all

Bengal Election। Suvendu Adhikari। “शौचालय से भी TMC रुपया खाती है...”। Mamata Banerjee। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:16:06+00:00

Noida Protest:वर्कर्स का रौद्र रूप, हक के लिए सड़कों पर जंग! #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:12:01+00:00

Labour Protest: कंपनी व श्रमिकों के विवाद में पत्थरबाज़ी व आगजनी | #noida #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:17:36+00:00

Asha Bhosle Last Glimpse: आशा भोसले को अंतिम विदाई में रो पड़ा परिवार, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T06:09:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers