IPL 2026: संजू सैमसन ने 2 बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम, केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
IPL 2026 : चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में शतकीय पारी खेलकर 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आईपीएल 2026 का पहला शतक लगाने के साथ ही संजू ने केएल राहुल के एक खास क्लब में भी एंट्री कर ली है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 18वें मुकाबले में 115 रनों की मैराथन पारी खेली और अपनी टीम के लिए जीत की नींव रखी.
संजू सैमसन ने खेली शतकीय पारी
इस मकुाबले में पहले संजू ने 26 बॉल पर 9 चौकों के साथ 50 रन पूरे किए और फिर 52 बॉल में 14 चौके और 3 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक लगा दिया. इस मैच में उन्होंने 205.35 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 56 बॉल में 15 चौके और 4 छक्कों के साथ 115 रन बनाए. उनकी पारी की बदौलत सीएसके ने 2 विकेट पर 212 रन बनाए.
Draped in yellow ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Sanju Samson made Chepauk rise and applaud ????
RELIVE his knock ▶️ https://t.co/86wJ2Oi86E#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/f1TbB7tTWC
संजू सैमसन के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड
इस शानदार पारी की बदौलत संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 2 बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. संजू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन चुके हैं. उनसे पहले सीएसके के लिए 3 और खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं, जिनमें मुरली विजय का नाम भी शामिल हैं.
IPL में CSK के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
- 127 - मुरली विजय बनाम RR, चेन्नई, 2010
- 117* - शेन वॉटसन बनाम SRH, वानखेड़े, 2018
- 116* - माइक हसी बनाम KXIP, मोहाली, 2008
- 115* - संजू सैमसन बनाम DC, चेन्नई, 2026
राहुल के खास क्लब में शामिल हुए संजू सैमनस
इसके साथ ही संजू सैमसन तीन टीमों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ऐसा केएल राहुल कर चुके हैं. केएल राहुल (PBKS, LSG, DC) के लिए शतक लगा चुके हैं. अब संजू सैमसन (DD, RR और CSK) के लिए शतक बना चुके हैं.
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
Sanju Samson's scintillating CENTURY propels #CSK to a strong total ????????
Will #DC chase it down? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/BzGc6O65jX #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvDC pic.twitter.com/gmnGB6Wh5B
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 18 बॉल में 15 रन बनाए. आयुष म्हात्रे 36 बॉल में 3 चौके और 4 छ्क्कों के साथ 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. शिवम दुबे ने 10 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ अंतिम ओवर्स में 20 रन बनाए. तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए एकमात्र विकेट कप्तान अक्षर पेटल ने हासिल किया
ये भी पढ़ें : 18 वर्षीय खिलाड़ी के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, अश्विन और तिलक वर्मा की लिस्ट में हुआ शामिल
ये भी पढ़ें : 'IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है...' पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग
रिपोर्ट: वैश्विक स्तर पर आतंकवाद में कमी, लेकिन पाकिस्तान ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में शीर्ष पर
वॉशिंगटन, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया भर में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28 प्रतिशत और हमलों में करीब 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन पाकिस्तान इस प्रवृत्ति से अलग नजर आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान 2026 के ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में शीर्ष पर पहुंच गया है, जहां पिछले वर्ष 1,139 लोगों की मौत आतंकवादी घटनाओं में हुई।
ऑनलाइन मैगजीन ‘अमेरिकन थिंकर’ के लिए लिखते हुए मोरक्को की शोधकर्ता और पत्रकार फ़ातिमा अल हाशिमी ने कहा कि पाकिस्तान में हिंसा अब सामान्य होती जा रही है, जो देश की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाती है। यह लगातार छठा साल है जब आतंकवाद में वृद्धि दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी एक गंभीर और लगातार जारी रहने वाले रुझान को दिखाती है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़ी मौतें पिछले छह वर्षों से हर साल बढ़ रही हैं और हालिया वृद्धि पिछले एक दशक की सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी है।”
रिपोर्ट के अनुसार, हमलों की संख्या 2023 में 517 से बढ़कर 2024 में 1,099 हो गई, जबकि 2025 में इसमें हल्की कमी आई, लेकिन यह अब भी ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर बनी रही।
फ़ातिमा अल हाशिमी ने कहा कि घटनाएं, मौतें, घायल और बंधकों जैसे आंकड़े यह दर्शाते हैं कि पाकिस्तान में उग्रवादी हिंसा न केवल लगातार बनी हुई है, बल्कि ऐसे रूप में विकसित हो रही है जो राज्य की प्रतिक्रिया क्षमता को चुनौती देती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान हिंसा के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं, जहां 2025 में 74 प्रतिशत से अधिक हमले और 67 प्रतिशत मौतें दर्ज की गईं।
उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र लंबे समय से शासन और विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहे हैं और आंतरिक संघर्ष का सबसे अधिक असर इन्हीं पर पड़ रहा है।
रिपोर्ट में पाकिस्तान की आतंकवाद-रोधी रणनीति की भी आलोचना की गई है, जिसे “मुख्य रूप से सैन्य कार्रवाई, छापेमारी और जवाबी हमलों तक सीमित” बताया गया है, जबकि उग्रवाद के खिलाफ गैर-सैन्य उपाय कमजोर या लगभग न के बराबर हैं।
फ़ातिमा अल हाशिमी ने कहा कि एक बड़ी कमजोरी विश्वसनीय और प्रमाणित आतंकवाद डेटाबेस की कमी है, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थायी शांति के लिए पाकिस्तान को केवल बल-आधारित रणनीति से आगे बढ़कर वैचारिक उग्रवाद, सीमा पार ठिकानों, राजनीतिक अस्थिरता और शासन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना होगा।
रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए पुलिस और न्यायिक सुधार, एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और विशेष रूप से अफगानिस्तान के साथ क्षेत्रीय कूटनीति को मजबूत करना जरूरी होगा।
--आईएएनएस
डीएससी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















