Responsive Scrollable Menu

JEE Main अप्रैल सेशन आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिव, रिजल्ट जल्द

शनिवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस सेशन-2 (JEE Main 2026) उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध हो चुका है। जिसपर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। प्रश्न पत्र 9 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेंस दूसरे सेशन का आयोजन 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित किया गया था। इसके लिए भारत के 304 भारत और विदेश के 14 शहरों में 556 परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इसमें 11 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। फिलहाल एनडीए ने केवल पेपर-1 (बीई/बीटेक) के लिए उत्तर के लिए आंसर-की जारी की है। पेपर 2 के लिए उत्तर कुंजी जल्द ही उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब तक दर्ज करें आपत्ति?

11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल रात 11:50 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। डेडलाइन खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी और रिजल्ट इसी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की 

  1. सबसे पहले जेईई मेंस 2026 के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट सेक्शन में “आंसर-की चैलेंज JEE Main 2026 सेशन 2” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और इसे रिस्पांस सीट से मैच मैच करें।
  5. मार्किंग स्कीम के हिसाब से अपेक्षित अंकों की गणना करें।

रिजल्ट की तारीख भी घोषित 

जेईई मेंस सेशन 2  रिजल्ट की संभावित तिथि की एनटीए ने घोषित कर दी है। परिणाम 20 अप्रैल को घोषित हो सकते हैं। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। टॉप 2.5 लाख रैंक लाने वाले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन 17 मई को होने वाला है। वहीं इसके आधार पर विभिन्न एनआईटी और अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलेगा।

202604111807208741

Continue reading on the app

Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश

भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है। बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: वैरिएंट वाइस प्राइस Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी Ai+ ने नोवा 2 सीरीज को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। नोवा 2 में बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का है, लेकिन अल्ट्रा मॉडल में फिनिश काफी स्मूथ और प्रीमियम फील देती है। दोनों फोन का वजन संतुलित रखा गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर यह भारी न लगे। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: नोवा 2 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। वहीं, नोवा 2 में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अल्ट्रा मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह गेमिंग और हैवी टास्क के लिए बेहतर है। स्टैंडर्ड मॉडल में यूनिसोक T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और 2.3GHz की क्लॉक स्पीड देता है। दोनों फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के अपने NxtQ OS पर चलते हैं। कैमरा: नोवा 2 अल्ट्रा में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP सोनी IMX752 है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, नोवा 2 में 50MP का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। अल्ट्रा मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 18W चार्जिंग की सुविधा दी गई है। कनेक्टिविटी: दोनों स्मार्टफोन्स में 5G के साथ-साथ डुअल सिम, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रा मॉडल में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

कौन है सीएसके का ये नया 'हथियार', डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर मचाया तहलका

Who is Gurjapneet Singh: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 वर्षीय तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह को आईपीएल डेब्यू कराया, जिन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह आईपीएल डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 11 Apr 2026 23:52:20 +0530

  Videos
See all

Tej Pratap Yadav News : 'महिला लोग सब सिगरेट पी रही' #tejpratapyadav #biharnews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:58:38+00:00

Mathura Yamuna River Boat Tragedy: मथुरा में कोहराम! यमुना में डूबी नाव, चश्मदीदों ने बताया क्या हुआ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T20:00:27+00:00

बाइक पर लड़की से छेड़छाड़ का Video Viral #viralvideo #jaipur #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:30:58+00:00

Bihar News : 'नशा दिमाग पर चढ़ता तो आदमी पागल हो जाता' #tejpratapyadav #biharnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-11T19:56:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers