Responsive Scrollable Menu

Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹16,999:50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, ₹8,999 वाला नोवा 2 भी पेश

भारतीय टेक ब्रांड Ai+ ने नई स्मार्टफोन सीरीज नोवा 2 लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन Ai+ नोवा 2 और Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा पेश किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पहला फ्लिप फोन Ai+ नोवा फ्लिप भी मार्केट में उतारा है। बजट और मिड-रेंज वाले नए फोन्स में बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। अल्ट्रा मॉडल में 50MP सोनी कैमरा और 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। Ai+ नोवा 2 को 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। वहीं, Ai+ नोवा 2 अल्ट्रा की कीमत 16,999 रुपए से शुरू होती है। Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: वैरिएंट वाइस प्राइस Ai+ नोवा 2 स्मार्टफोन सीरीज: डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी Ai+ ने नोवा 2 सीरीज को मॉडर्न और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। नोवा 2 में बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का है, लेकिन अल्ट्रा मॉडल में फिनिश काफी स्मूथ और प्रीमियम फील देती है। दोनों फोन का वजन संतुलित रखा गया है, ताकि हाथ में पकड़ने पर यह भारी न लगे। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: नोवा 2 अल्ट्रा में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। वहीं, नोवा 2 में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर अल्ट्रा मॉडल में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। यह गेमिंग और हैवी टास्क के लिए बेहतर है। स्टैंडर्ड मॉडल में यूनिसोक T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और 2.3GHz की क्लॉक स्पीड देता है। दोनों फोन लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 पर बेस्ड कंपनी के अपने NxtQ OS पर चलते हैं। कैमरा: नोवा 2 अल्ट्रा में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP सोनी IMX752 है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ आता है। दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं, नोवा 2 में 50MP का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: सीरीज की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है। अल्ट्रा मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 18W चार्जिंग की सुविधा दी गई है। कनेक्टिविटी: दोनों स्मार्टफोन्स में 5G के साथ-साथ डुअल सिम, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रा मॉडल में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

Continue reading on the app

'सलमान की बहन तेरे साथ क्या कर रही है' अर्पिता से कैसे हुई थी आयुष शर्मा की शादी? एक्टर ने सुनाया किस्सा

आयुष शर्मा और अर्पिता खान की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. आयुष ने बताया कि कैसे सलमान खान से पहली मुलाकात में ही उनकी शादी एक साल के अंदर तय हो गई थी. उस वक्त आयुष बेरोजगार थे, जिसे लेकर उनके पिता काफी चिंतित थे और उन्होंने सलमान के परिवार को आयुष की फाइनेंशियल स्थिति के बारे में साफ-साफ बता भी दिया था. हालांकि, सलमान खान ने आयुष पर भरोसा जताया और उन्हें ट्रेंड करने का वादा किया. दोनों परिवारों ने शुरुआती हिचकिचाहट के बाद रिश्ते को स्वीकारा और आज यह कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs KKR: जीत के लिए बेताब केकेआर पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी सीएसके

 पिछले मैच में जीत से उत्साहित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश करेगी। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होकर वापसी करने से सीएसके को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करने की छूट मिली जिससे वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212 रन का बचाव करने में सफल रही। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने अपने आईपीएल पदार्पण पर प्रभावित किया। उन्होंने अपनी अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाजों को चौंकाया।

जेमी ओवरटन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। सत्र का अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने पावरप्ले में सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को एक और आयाम प्रदान किया। बल्लेबाजी की बात करें तो सैमसन सीएसके के लिए अपने पदार्पण सत्र में आखिर रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहले छह ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपना असली रंग दिखाया।

सीएसके के लिए हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वह संघर्ष कर रही केकेआर के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण कुछ हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे। पिछले मैच में गायकवाड़ ने संकेत दिया था कि यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जल्द वापसी करेगा। दूसरी ओर केकेआर जीत के लिए बेताब है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ वह लगभग जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन मुकुल चौधरी की शानदार पारी ने अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम को पहली जीत से वंचित कर दिया। कैमरन ग्रीन ने पिछले मैच में केकेआर के लिए गेंदबाजी की। यह ऑलराउंडर चेपॉक में शानदार प्रदर्शन करके अपनी मोटी कीमत को सही साबित करने की कोशिश करेगा। इसी तरह रिंकू सिंह मध्य क्रम में रन बनाने के लिए बेताब हैं और मंगलवार का दिन उनके लिए खास हो सकता है।

रहाणे ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि अंगकृष रघुवंशी ने भी प्रभाव छोड़ा है। रोवमैन पॉवेल और ग्रीन ने भी एलएसजी के खिलाफ कुछ रन बनाए, जो टीम के लिए सकारात्मक संकेत है। केकेआर को अगर सीएसके को उसके गढ़ में हराना है तो उसके गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उसके प्रमुख गेंदबाज अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जिसका असर परिणाम में देखने को मिल रहा है।

टीम इस प्रकार हैं:

सीएसके: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी

केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, सार्थक रंजन, कार्तिक त्यागी, कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे, दक्ष कामरा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Mon, 13 Apr 2026 14:32:17 +0530

  Videos
See all

UP के Saharanpur में खेत में खड़ी फसल में लगी भीषण आग | #shortvideo #shortviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:16:31+00:00

Strait of Hormouz में क्या होगी America की चुनौती ? #aajtak #shorts #iranvsusa #iranwar #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:16:27+00:00

Breaking News: Noida में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बवाल, पुलिस की जीप में तोड़फोड़ | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:15:41+00:00

Shorts | नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM Modi #narishaktivandan #pmmodi #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T09:16:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers