आशा भोसले की अनसुनी कहानी: जब खुदकुशी करना चाहती थीं सुरों की मलिका! लता जी से भी टूट गए थे रिश्ते
Asha Bhosle Life Story: 12,000 से ज्यादा गाने वाली 92 साल की आशा भोंसले को कभी 'खराब आवाज' कहकर स्टूडियो से निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तक का सफर तय किया। उन्हें लाइफ में परिवार से लेकर ससुराल तक कई बार विरोध का सामना करना पड़ा। एक समय तो खुदकुशी तक करना चाहती थीं। पढ़िए उनकी लाइफ की अनसुनी कहानी...
स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर योगी सरकार सख्त, दिए ये निर्देश
UP News: अगर आपके घर में भी स्मार्ज बिजली मीटर लगा है और आपको बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो चिंता की बात नहीं है. क्योंकि योगी सरकार स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सख्त रुख अपना रही है. दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने पूरे राज्य में व्यवस्था सुधारने और शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसके तहत कारपोरेशन जल्द ही 7 दिनों का विशेष अभियान चलाएगा. इस अभियान के दौरान अधिकारी घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के बारे में जानेंगे और उन्हें जल्द से जल्द खत्म भी करेंगे.
सीएम योगी ने दिए यूपी पावर कार्पोरेशन को निर्देश
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शनिवार को एक बैठक बुलाई. जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का हर दिन निस्तारण किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश में 7 दिन का विशेष अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है. इस अभियान के दौरान स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से अधिकारी सीधे संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका जल्द से जल्द समाधान भी करेंगे.
हर अधिकारी को दी जाएगी जिम्मेदारी
यूपी पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस अभियान के दौरान सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी. जिसमें किसी अधिकारी को 10 से 20 उपभोक्ताओं की और किसी अधिकारी को इससे भी ज्यादा उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी दी जाएगी. इसमें कॉर्पोरेशन एवं डिस्कॉम के अधिकांश कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं. इस अभियान के द्वारा अधिकारी स्मार्ट मीटर और हेल्प लाइन नंबर 1912 पर मिलने वाली शिकायतों का भी तुरंत निदान करेंगे. इसके बाद अधिकारी उन शिकायत का फीडबैक लेकर विभाग को भी इसकी जानकारी देंगे.
स्मार्ट मीटर से जुड़ी सभी शिकायतों का हर दिनों होगा निस्तारण
बता दें कि सीएम योगी के निर्देश के बाद यूपी पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. गोयल ने लखनऊ स्थित शक्ति भवन में उप्र. पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार, डिस्काम के प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी सभी शिकायतों का रोजाना निस्तारण होना चाहिए. इसके साथ ही डिस्कॉम स्तर पर इसके लिए बनाए गये कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेल लगातार समीक्षा भी की जानी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation



















