Responsive Scrollable Menu

भारत के दुश्मन पर टूट पड़ा दुनिया का सबसे सनकी शख्स, हिली दुनिया!

एक व्यक्ति ने भारत के एक बड़े दुश्मन देश का जीना मुश्किल कर रखा है। इसी व्यक्ति ने भारत के दुश्मन देश को चेतावनी दी है कि मुझे 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर और अपने देश की सबसे खूबसूरत महिला दो नहीं तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। इस अजीब मगर बेहद ही दिलचस्प घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान फिलहाल कुछ समय के लिए ईरान और अमेरिका से हटा दिया है। जिस व्यक्ति ने यह पूरा बवाल खड़ा किया है वह युगांडा का डिफेंस मिनिस्टर मुहूजी केनेरू गाबा है। मुहूजी ने भारत के दुश्मन देश तुर्की से $1 अरब डॉलर यानी करीब ₹9000 करोड़ मांगे हैं। इसी के साथ-साथ तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला को अपनी पत्नी बनाने की मांग कर दी है। मोहूजी ने चेतावनी दी है कि अगर तुर्की ने मेरी यह मांग पूरी नहीं की तो मैं युगांडा के 1 लाख सैनिक इजराइल भेज दूंगा और तुर्की का बैंड बजा दूंगा। 

इसे भी पढ़ें: US Kuwait Base Attack | पेंटागन बनाम जमीनी हकीकत! कुवैत बेस हमले में बचे सैनिकों ने खोली सैन्य दावों की पोल

जानकारी के लिए बता दें कि जिस तरह से तुर्की भारत का दुश्मन है, उसी तरह से इजराइल का भी दुश्मन है। युगांडा को यह बात पता है कि हाल ही में इजराइल ने कहा था कि तुर्की अब हमारे लिए नया ईरान है। हम तुर्की पर हमला कर सकते हैं। इसी का फायदा अब युगांडा ने उठा लिया है। अगर तुर्की ने यह नहीं किया तो मेरे 1 लाख सैनिक इजराइल भेजे जाएंगे। लेकिन सवाल है कि युगांडा के डिफेंस मिनिस्टर तुर्की के पीछे क्यों पड़ गए हैं? दरअसल ये सारा झगड़ा एक दूसरे अफ्रीकी देश सोमालिया को लेकर है। सोमालिया में एक आतंकी संगठन है अल शबाब। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Shrikant Purohit को मिला प्रमोशन, कर्नल से बने ब्रिगेडियर, साजिशकर्ताओं को लगा बड़ा झटका

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब युगांडा के आर्मी चीफ ने ऐसी मांग रखी हो। इससे पहले काइनेर रुगावा ने वर्ष 2022 में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से शादी करने की इच्छा जताई थी। तब कायने रुगावा ने कहा था कि अगर मेलोनी शादी के लिए राजी हो जाती हैं तो वह इटली को 100 गाय देंगे। मेलोनी ने शादी के लिए हां नहीं किया तो और खूबसूरत महिला से शादी का कायने रुगाबा का सपना अधूरा रह गया। इसीलिए अब कई वर्षों बाद उन्होंने तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला को अपनी पत्नी बनाने की मांग रखी है। काइना रुगावा ने तुर्किए को चेतावनी भी दी है। उन्होंने तुर्किए को 30 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो युगांडा में तुर्की का दूतावास बंद कर दिया जाएगा और राजनैतिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे। किसी देश के राष्ट्रपति के बेटे और आर्मी चीफ की बेतुकी बातों का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है।

Continue reading on the app

जयशंकर ने तेल सप्लाई पर किया बड़ा खेल, पाकिस्तान को फंसाया!

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का अचानक यूएई पहुंचना एक बड़ी राजनीतिक घटना थी। इस दौरे की टाइमिंग को लेकर चर्चा गर्म है कि आखिर एस जय शंकर का दौरा तनाव के वक्त क्यों हुआ और इसके पीछे का कूटनीतिक संदेश क्या है? एस जयशंकर का संयुक्त अरब अमीरात पहुंचना सिर्फ एक दौरा नहीं बल्कि बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक दांव माना जा रहा है। एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस मुलाकात को एक खास सम्मान बताया है। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ से यूएई नेतृत्व को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के समय यूएई ने भारतीय लोगों को सुरक्षा और अच्छा ध्यान रखा है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत और यूएई के रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं और इसे आगे बढ़ाने में यूएई की अहम भूमिका है। 

इसे भी पढ़ें: PoK के नजदीक China ने बना दी नई County Cenling, भारत को घेरने के लिए चली रणनीतिक चाल

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब स्टेट ऑफ हॉर्मोनस में तनाव बढ़ने से दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव की वजह इस समुद्री रास्ते को जहाजों का आनाजाना प्रभावित हुआ है। जिससे ऊर्जा आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को देखते हुए भारत ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में भारत ने तेल और गैस की सप्लाई को फिर से समान करने के लिए तेजी से काम किया है। इसके लिए भारत ने सऊदी अरब, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे बड़े तेल उत्पादकों देशों से सीधे बातचीत शुरू कर दी है। यानी एस जयशंकर देश में गैस और तेल की सप्लाई को बनाए रखने का ठोस रास्ता निकालने पहुंचे हैं। ताकि भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने 158 ,जहाज तबाह किए, ईरान की पूरी नौसेना खत्म!

स्टेट ऑफ हॉर्मोस के बंद होने पर तेल और गैस की सप्लाई जारी रह सके। मुमकिन है कि भारत बब अल मंदेव स्ट्रीट के रास्ते गल्फ ऑफ अडन रूट से तेल और गैस की सप्लाई जारी रखने की कोशिश कर रहा है। उधर जयशंकर के दौरे के बीच ही यूएई में पाकिस्तान को लेकर गहरी नाराजगी देखी गई है। अब इसे इत्तेफाकी कहा जा रहा है कि जयशंकर का दौरा हुआ और उसी वक्त ईरान को लेकर पाकिस्तान की नरमी का जमकर विरोध शुरू हो गया। यूएई के इन्फ्लुएंसरर अमजद ताहा के बयान भी चर्चे में आ गए हैं। उन्होंने कहा है कि भारत एक मजबूत और भरोसेमंद देश है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगाए हैं कि वह ईरान का समर्थन करता है और खाड़ी देशों के खिलाफ उसके रुख भी आलोचना नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान की नीतियां भरोसेमंद बिल्कुल भी नहीं है और यह वो केवल अपने फायदे के लिए ही काम करता है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यूएई की नीति की तारीफ की है और कहा है कि यूएई अपनी सुरक्षा को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करता। इन सभी बातों का समय इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह सब उस वक्त सामने आया है जब जयशंकर का यूएई दौरा चल रहा था। इससे यह साफ होता है कि इस समय दुनिया में कूटनीतिक, सुरक्षा और ऊर्जा से जुड़े मुद्दे एक साथ जुड़े हुए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya की एक गलती Mumbai Indians को पड़ी भारी? R Ashwin ने उठाए कप्तानी पर गंभीर सवाल

आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक माना जाता है, लेकिन इस बार का मैच एकतरफा नजर आया। बेंगलुरु की टीम ने मुंबई को जिस तरह से हराया, उसने टीम संयोजन और कप्तानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की हार के बाद पूर्व स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने खास तौर पर कप्तान हार्दिक पांड्या के फैसलों पर सवाल उठाए हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अश्विन का मानना है कि बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार के खिलाफ गलत गेंदबाजी विकल्प चुनना मुंबई के लिए भारी पड़ गया। उन्होंने कहा कि पाटीदार पहले ही स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, इसके बावजूद उन्हें स्पिन के सामने खेलने का मौका दिया गया।

गौरतलब है कि अश्विन ने पिछले सीजन के एक मुकाबले का भी जिक्र किया, जहां पाटीदार ने स्पिन गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। इसके बावजूद मुंबई ने उसी रणनीति को दोहराया, जिसका फायदा बल्लेबाज ने फिर से उठाया।

इस मैच में जब पाटीदार क्रीज पर आए तो तुरंत स्पिन गेंदबाज को आक्रमण में लगाया गया। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने लगातार बड़े शॉट खेलते हुए रन गति को तेजी से बढ़ा दिया। खासकर एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

अश्विन ने साफ कहा कि यह फैसला समझदारी भरा नहीं था और इससे टीम को बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित गेंदबाज ने अपने दो ओवर में ही 40 रन खर्च कर दिए, जो मैच के परिणाम में अहम साबित हुआ।

मौजूद आंकड़े बताते हैं कि मुंबई के स्पिन गेंदबाजों ने कुल मिलाकर काफी महंगे ओवर डाले। दूसरे स्पिनर ने भी चार ओवर में 40 से ज्यादा रन दे दिए। कुल मिलाकर स्पिन विभाग ने ही 80 से अधिक रन खर्च किए, जिससे विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।

गौरतलब है कि टी20 जैसे तेज प्रारूप में सही समय पर सही गेंदबाज का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर बल्लेबाज की ताकत के हिसाब से रणनीति न बनाई जाए तो मैच हाथ से निकल सकता है।
Mon, 13 Apr 2026 22:00:31 +0530

  Videos
See all

Amit Shah | Bengal News: 4 शादियों पर बंगाल में गरजे Amit Shah!| #bengalelection #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:36:25+00:00

Salary Hike | News Ki Pathshala: हरियाणा सरकार ने वर्करों की सैलरी बढ़ाई | #haryana #noidaprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:43:16+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी ! | Xi Jinping | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:41:39+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: अमेरिका कैसे ब्लॉक करेगा होर्मुज..प्लान तैयारी है ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-13T16:32:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers